Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
राजस्थान: गेहूं वितरण के लिए ग्रेन एटीएम का पायलट शुरू, आधार-फ़िंगरप्रिंट से राशन मिलेगा
DGDeepak Goyal
Jan 21, 2026 13:19:35
Jaipur, Rajasthan
अब राशन लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने या डीलर पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजस्थान सरकार जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में पहली बार ग्रेन एटीएम (अनाज एटीएम) के जरिए गेहूं वितरण का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था में लाभार्थी आधार नंबर या फिंगरप्रिंट के जरिए अपनी पहचान मशीन में करेंगे और तय मात्रा में गेहूं सीधे मशीन से प्राप्त कर सकेंगे। पूरा सिस्टम पूरी तरह ऑटोमेटेड होगा, जिससे न कटौती की गुंजाइश रहेगी और न ही मिलावट या गड़बड़ी की संभावना। खबर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जुड़ी है। अब राशन की दुकान पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। योजना से जुड़े लाभार्थी का अपने कोटे का गेहूं ग्रेन एटीएम से किसी भी समय ले सकेगा। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि बैंक एटीएम की तरह ग्रेन एटीएम भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। उसी तरह ग्रेन एटीएम भी सेवा देंगे। इससे लोगों को घंटों इंतजार से राहत मिलेगी और वितरण प्रक्रिया ज्यादा सुविधाजनक होगी। सेंसर से लाभार्थी की पहचान होते ही उसके कोटे के अनुसार गेहूं अपने आप बाहर आ जाएगा; मशीन की स्क्रीन पर मिलने वाले अनाज की मात्रा और वजन की पूरी जानकारी दिखाई देगी। खास बात यह है कि सेंसर 0.01 प्रतिशत तक सटीक माप करेगा, जिससे कम तौल या ज्यादा तौल की शिकायत खत्म हो जाएगी। मशीन पूरी तरह सील होगी ताकि नमी, चोरी की आशंका नहीं रहेगी। इस तरह की व्यवस्था फिलहाल ओडिशा में लागू है, जहां चावल का वितरण ग्रेन एटीएम से किया जा रहा है। राजस्थान में इसे गेहूं वितरण के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। अगर यह मॉडल सफल रहा तो आने वाले समय में प्रदेश की सभी राशन दुकानों पर अनाज एटीएम लगाने की योजना है, जिससे राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और डीलर सिस्टम पर निर्भरता कम होगी। खबर डालने वाले: दीपक गोयल, जी मीडिय जयपुर। सप्लाई विभाग से जुड़ी अन्य जानकारी: वर्तमान में प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) की सूची में 4 करोड़ 35 लाख 49 हजार 571 लाभार्थी जुड़े हुए हैं जो गेहूं उठा रहे हैं। गिवअप अभियान के तहत अब तक 81 लाख लोग सूची से बाहर हो चुके हैं, जबकि 72 लाख 78 हजार 723 नए पात्र लोगों को सूची में जोड़ा गया है। Rajasthan में राशन व्यवस्था अब टेक्नोलॉजी के नए दौर में प्रवेश कर रही है; ग्रेन एटीएम से समय बचेगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और लाभार्थियों को उनका पूरा हक मिलेगा। अगर पायलट सफल रहा, तो आने वाले समय में हर राशन दुकान पर अनाज एटीएम दिखाई देगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPradeep Kumar
Jan 21, 2026 14:49:36
Sri Ganganagar, Rajasthan:विकसित भारत जी रामजी योजना: ग्रामीण विकास को लगेंगे पंख, अब 125 दिन मिलेगा रोजगार श्रीगंगानगर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने विकसित भारत जी रामजी योजना को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए क्रांतिकारी कदम बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय नरेगा योजना शुरू की गई थी, लेकिन धीरे-धीरे इसमें बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े और धन की बर्बादी की खबरें सामने आने लगी थीं। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की गहन समीक्षा की और नया कानून बनाकर इसे पारदर्शी बनाया। अब विकसित भारत जी रामजी योजना के तहत गांवों में कच्चे कार्यों की बजाय पक्के निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिसका पूरा बजट सीधे ग्राम पंचायतों के पास होगा। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने बताया कि नई व्यवस्था में श्रमिकों को अब 100 के स्थान पर 125 दिन का रोजगार मिलेगा और मजदूरी का भुगतान भी 15 दिन के बजाय मात्र 7 दिनों के भीतर किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Jan 21, 2026 14:48:33
Paradeep, Odisha:ବାଇକ ଚୋର ଙ୍କୁ ଧରିଲା କୁଜଙ୍ଗ ପୋଲିସ । ଦିନ ଦିପ୍ରହରେ ବାଇକ ଚୋରି କରୁଥିବା ତିନି ଲୁଟେରାଙ୍କୁ କାବୁ କଲା କୁଜଙ୍ଗ ପୋଲିସ। ଗତ ୧୭ ତାରିଖ ଦିନ ଦିବା ଦୁଇ ଘଟିକା ସମୟ ରେ କୁଜଙ୍ଗ ବ୍ଲକ ପାଖ ଓ ଭେଟେନାରୀ ପାଖରୁ ଦୁଇଟି ବାଇକ କୁ ଚୋରି କରି ନେଇଥିବା ଏହି ଦୁର୍ବୁତ, ରିପୋର୍ଟ ପାଇବା ପରେ କୁଜଙ୍ଗ ପୋଲିସ ଏକ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ଟିମ ଗଠନ କରି କୁଜଙ୍ଗ ସନ୍ତରା ଗ୍ରାମ ର ଉଲ୍ଲାସ ବେହେରା,ଜୟ ପ୍ରକାଶ ବାରିକ ଓ ଲକ ଥାନା ପିପଳ ଗ୍ରାମ ର କାଳନ୍ଦୀ ବେହେରା ତିନିଜଣ ଦୁର୍ବୁତ୍ତ ଙ୍କୁ ପଛା କରି ସେମାନଙ୍କ ନିକଟ ରୁ ପ୍ରଥମେ ଗୋଟିଏ ବାଇକ ଜବତ କରିବା o ପରବର୍ତୀ ଅବସ୍ଥା ରେ ସେମାନେ ବିକ୍ରି କରିଥିବା କେନ୍ଦ୍ରାପଡ଼ା jiଲ୍ଲା ଡେରାବିଷ ଥାନା ଅଂଚଳ ର ସ୍ମୃତି ରଞ୍ଜନ ଜେନା ନିକଟ ରୁ ଅନ୍ୟ ବାଇକ ଟି ଜବତ କରିଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ଦୁର୍ବୁତ୍ତ ମାନେ ସାଧାରଣ ପିଲା ପରି ସକାଳୁ ଘରୁ ବାହାରି ଆସୁଥିବା o ବିନା ଡର ଭୟ ରେ ଦିନ ଦ୍ୱିପ୍ରହରେ ଗୋଟିଏ ପରେ ଗୋଟିଏ ବାଇକ ବଜାର ମଧ୍ୟରୁ ଚୋରି କରୁଥିବା ବେଳେ ପୋଲିସ ଏମାନଙ୍କ ସହିତ କେଉଁ ର୍ୟାକେଟ କାମ କରୁଛି ତାହା ତଦନ୍ତ ପରେ ଜଣାପଡିବ ବୋଲି ପ୍ରକାଶ କରିଛି। ପୋଲିସ ଉକ୍ତ ଘଟଣା କୁ ନେଇ ୧୨/୨୬ ଓ ୧୩/୨୬ ନମ୍ୱର କେସ ରୁଜୁ କରି ଅଭିଯୁକ୍ତ ମାନଙ୍କୁ କୋର୍ଟ ଚାଲାଣ କରిଛି।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Jan 21, 2026 14:47:46
Nalhar, Haryana:Story :- नूंह जिले की पुनहाना तहसील में जमीन खरीदने वाली दो महिलाओं के साथ हुई धोखाधड़ी जमीन बेचने वाले को पैसे देने व रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद नही मिल रही जमीन की रजिस्ट्री। नूंह जिले की पुनहाना तहसील अक्सर जमीन की रजिस्ट्रीकरण को लेकर सुर्खियों में रहती है। ऐसा ही ताजा मामला पिनगवां खंड के गंगवानी और पापड़ी गांव की दो पीड़ित महिलाओं का सामना आया है। जिसमें दो महिलाओं द्वारा जमीन के विक्रेता को पैसा देने व तहसील में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होने के साथ-साथ तहसील परिसर में रजिस्ट्री कराने आए दोनों पक्षों के और गवाहों के फोटो होने के बावजूद भी उनको उनकी रजिस्ट्री नहीं मिल रही है। जिससे अब दोनों पीड़ित महिलाएं अपनी जमीन की रजिस्ट्री के लिए अधिकारियों के दर-दर भटक रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि एडवोकेट मुस्ताक अहमद और तहसील के कंप्यूटर ऑपरेटर ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है और अब उन्हें उनकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं दे रहे हैं। जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने जमीन के विक्रेता को 28 लाख रुपए के चेक भी दे दिए हैं और सारे सबूत उनके पास है। लेकिन फिर भी उन्हें उनकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं मिल रही है। जिससे उनके साथ काफी बड़ा धोखा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरीना पत्नी कासम निवासी गंगवानी व कुलसुम पत्नी अरशद निवासी गांव पापड़ी की रहने वाली हैं। जिन्होंने बताया कि सुभाना पुत्र शेर खान निवासी पिनगवां की खेवट नंबर 1300 , 100/7,1306 में से 8 कनाल भूमि मौजा पिनगवां का बैयनामा बरूवे रजिस्ट्ररीशुदा बैनामा वसीका नम्बर 3647 दिनांक 16 जनवरी 2026 को सब रजिस्टार पुनहाना के कार्यालय में पंजीकृत कराया था। जिसमें सौदा करने वाला बीचोलिए हकमुद्दीन हमें मुस्ताक अहमद एडवोकेट पुनहाना के पास लेकर चला गया। मुस्ताक एडवोकेट ने जमीन के सभी कागजात तैयार कराए और मुस्ताक अहमद एडवोकेट ने इस बैनामा के कागजात तैयार करने के एक लाख 85 हजार रुपए रजिस्ट्री खर्च तथा 10000 अपनी फीस हमसे ली और तहसील कार्यालय में कंप्यूटर पर दोनों पक्षों व गवाहों के फोटो तथा उसके बाद हस्ताक्षर अंगूठे निशान करा लिए और हमसे कहा कि 19 जनवरी को अपने रजिस्ट्री ले जाना। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि हकमुद्दीन ने हमसे चार लाख रुपये कमीशन के नाम पर मांगे हमने हकमुद्दीन को तीन लाख रुपए दे दिए। परंतु हकमुद्दीन ने कहा कि मुझे 100000 और चाहिए। हमने एक लाख रुपए देने में असमर्थ जताई , तो उक्त बिचोलिए और मुस्ताक अहमद एडवोकेट ने कहा कि अगर तुमने एक लाख नही दिया तो तुम्हारी रजिस्ट्री कैंसिल हो जाएगी। इसके बाद 17 जनवरी को भी उक्त बिचोलिया जरीना खरीदार के घर पर कमीशन के एक लाख रुपए लेने पहुंचा और न देने पर रजिस्ट्री कैंसिल करने की धमकियां दी। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि जब हम 19 जनवरी को अपनी जमीन की रजिस्ट्री को लेने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे तो अहमद आर सी ने हमें हमारी रजिस्ट्री देने से मना करते हुए कहा के लिये कहा कि तुम्हारी रजिस्ट्री अधूरी है। उस पर विक्रेता, खरीददार और गवाहों के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। जिसे सुनकर हम सकते में आ गए। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि 16 जनवरी को हमने कंप्यूटर के सामने दोनों पक्षों ने अंगूठे हस्ताक्षर व तहसील ऑपरेटर के सामने फोटो कराकर पूरी प्रक्रिया पूरी कराई थी। जब हमें वहां रजिस्ट्री नहीं दी गई तो हमें पता चला कि हमारे साथ कंप्यूटर ऑपरेटर और मुस्ताक एडवोकेट ने धोखाधड़ी कर के हमारी रजिस्ट्री को रुकवा दिया है , जबकि तहसील परिसर में हमारी रजिस्ट्री का नंबर भी हमें मिल गया है। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने पुनहाना शहर थाना और पुनहाना के एसडीएम कार्यालय में और पुनहाना के तहसीलदार संजीव नागर से मिलकर उन्हें उनकी रजिस्ट्री दिलाने की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई करने की मांग कर शिकायत दी है। जब इस बारे में पुनहाना के तहसीलदार संजीव नागर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि खरीददार और विक्रेता दोनों पक्ष 16 जनवरी को सहमत होकर अपनी जमीन खरीदने व बेचने आए थे। जिस पर स्टांप व दोनों पक्षों ने सहमति कर के फोटो कराकर रजिस्ट्री कराई थी। लेकिन बाद में विक्रेता असहमत हो गया, जिससे उसमें तहसीलदार के साइन नहीं हुए। लेकिन तहसीलदार ने कहा कि विक्रेता ने जमीन खरीदने वाली महिलाओं से पैसे ले लिए हैं। जिसके लिए वह अब असहमति जता रहा है। अब यह मामला उच्च अधिकारियों और सिविल कोर्ट का बनता है। जिससे पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जैसे उच्च अधिकारी हमें आदेश देंगे हम उसकी पालना करेंगे।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Jan 21, 2026 14:46:41
Jaipur, Rajasthan:हैडर- - ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 - प्रदेशभर में 2839 ग्राम उत्थान शिविर लगेंगे - बसंत पंचमी के मौके पर होगी शुरुआत - किसानों-पशुपालकों को किया जाएगा जागरूक - 10 दिनों तक होगा शिविरों का आयोजन एंकर राज्य सरकार द्वारा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट–2026 की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। प्रदेश के 2839 गिरदावर सर्किलों में एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण परिवारों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि राज्य सरकार कृषकों और ग्रामीण समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित हो कर कार्य कर रही है। इसी क्रम में 23 जनवरी से गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का शुभारंभ बसंत पंचमी के अवसर पर 23 जनवरी से होगा, जिसमें 24, 25 एवं 31 जनवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे। द्वितीय चरण में 1 फरवरी तथा 5 से 9 फरवरी तक शिविर लगाए जाएंगे। इस प्रकार कुल 10 दिनों में प्रदेशभर में 2839 शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों-पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का यह प्रयास ग्रामीण विकास, कृषि उन्नयन एवं किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। Gfx In ग्राम उत्थान शिविरों में इस तरह मिलेगा लाभ - तारबंदी, पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड, फव्वारा, ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर, - प्लास्टिक मल्च, सॉयल हेल्थ कार्ड, फसल बीमा, सौर पंप संयंत्र स्वीकृति, - बैलों से खेती योजना, बीज मिनीकिट वितरण का सत्यापन किया जाएगा - पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पंजीकरण, - पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु आहार, - गौशाला विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी - डेयरी विभाग द्वारा पीडीसीएस/डीसीएस पंजीयन, नवीन सदस्यता - डेयरी बूथ एवं मार्ट आवंटन तथा सहकारी ऋण से संबंधित कार्य किए जाएंगे - शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी, - सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग होंगे शामिल Gfx Out
0
comment0
Report
STSharad Tak
Jan 21, 2026 14:46:06
Sirohi, Rajasthan:रोवाड़ा गांव में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव एक बंद मकान में एक ही फंदे पर लटके हुए मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पोसालिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शिवगंज डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि रोवाड़ा गांव में एक बंद मकान में युवक और युवती के शव लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कैलाशनगर थाना अधिकारी ओमप्रकाश पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतकों की पहचान शिवगंज के बड़गांव निवासी किशन नाथ (30) पुत्र फगलू नाथ और केसरगंज पिंडवाड़ा निवासी हंजा कुमारी (28) पुत्री पप्पू नाथ के रूप में हुई है। दोनों विवाहित बताए जा रहे हैं। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जिस मकान में यह घटना हुई, उसके मालिक परिवार सहित बाहर गए हुए थे। हंजा कुमारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पिंडवाड़ा थाने में 16 जनवरी को दर्ज कराई गई थी और वह उसी दिन से लापता थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Jan 21, 2026 14:45:54
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top