Back
विधानसभा में राइट टू हेल्थ को लेकर हंगामा, वॉकआउट के साथ विपक्ष-सरकार बहस
BDBabulal Dhayal
Feb 12, 2026 09:31:42
Jaipur, Rajasthan
राइट टू हेल्थ एक्ट के नियमों को लेकर विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ, कांग्रेस ने सरकार पर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ के आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र खींवसर के बीच जमकर नोकझोंक हुई
gहलोत सरकार के बहुचर्चित राइट टू हेल्थ एक्ट की आज विधानसभा में गूंज सुनाई दी। विपक्ष ने राइट टू हेल्थ एक्ट के नियमों से जुड़े सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को घेरने की कोशिश की। मंत्री के जवाब पर पक्ष प्रतिपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मंत्री ने तत्कालीन गहलोत सरकार के एक्ट को वर्तमान में गैर जरूरी करार दिया मंत्री की टिप्पणी पर विपक्षी सदस्य भड़क उठे और सदन में भारी हंगामा हुआ
स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी फायदे के लिए कांग्रेस ये बिल लेकर आई थी। इसमें सबकी राय नहीं ली गई थी। आचार संहिता से ठीक पहले विधानसभा में सरकार ने इसे आनन फानन में लेकर आई किसी भी स्टेकहोल्डर से बात तक नहीं की गई मंत्री के जवाब पर पहले गोविंद सिंह डोटासरा ने खींवसर को टोका इस पर दोनों के बीच नोकझोंक हुई। फिर टीकाराम जूली ने मंत्री के जवाब पर सवाल उठाते हुए राइट टू हेल्थ कानून के नियम लागू करने या न करने पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा स्वास्थ्य मंत्री ने राइट टू हेल्थ को वर्तमान समय में अप्रासंगिक करार देते हुए कहा कि
मा योजना के तहत सभी तरह का फ्री इलाज मिल रहा है, OPD और IPD में मुफ्त इलाज की सुविधा है। सीएम ने बजट में लावारिश और बेसहारा लोगों के भी मुफ्त ईलाज का ऐलान कर दिया है। इसलिए इस कानून की अब कोई जरूरत ही नहीं रह गई है। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को टोका, तो दोनों में तीखी बहस हो गई। खींवसर बोले, आप आचार संहिता लागू होने से पहले ही यह कानून क्यों लाए। दोनों के बीच नोकझोंक के बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया।
टीकाराम जूली। नेता प्रतिपक्ष
गजेंद्र सिंह खींवसर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
हंगामे पर स्पीकर वासुदेव देवनानी विपक्ष पर आक्रोशित दिखे, स्पीकर ने सख्त लहजे ने चेतावनी दी, स्पीकर बोले, विपक्ष का यही रुख रहा तो सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दूंगा। पक्ष प्रतिपक्ष के बीच शोर शराबा चलता रहा और आखिरकार विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।
वासुदेव देवनानी। स्पीकर
टीकाराम जूली। नेता प्रतिपक्ष
गजेंद्र सिंह खींवसर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
जाहिर है राइट टू हेल्थ के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा कर इसका आने वाले चुनाव में फायदा उठाने की जुगत में है, पर सत्तापक्ष विपक्ष को कोई मौका नहीं देना चाहता। इसलिए सरकार को घेरकर विपक्ष आम जनता की सहानुभूति हासिल करने का कोई मौका चूकना नहीं चाहता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowFeb 12, 2026 11:02:360
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 11:02:180
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 12, 2026 11:01:560
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 12, 2026 11:01:380
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 12, 2026 11:01:200
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 12, 2026 11:01:020
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 12, 2026 11:00:320
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 12, 2026 11:00:11Noida, Uttar Pradesh:इंसानों की तरह रोबोट्स की ट्रेनिंग
0
Report
0
Report
दुर्ग: परसादा खार में अज्ञात महिला का 10-15 दिन पुराना शव बरामद, हाथ पर "विनोद शर्मा" टैटू; पहचान के
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 12, 2026 10:49:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 12, 2026 10:49:40Noida, Uttar Pradesh:शादी समारोह में पुशअप कंपटीशन
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 12, 2026 10:49:310
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 12, 2026 10:49:12Noida, Uttar Pradesh:लड़कियाँ कर रही थीं भरतनाट्यम
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 10:49:020
Report