Back
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में युवक की कुए में डूबकर मौत: पुलिस के आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन
ASAMIT SONI
Mar 21, 2026 11:32:34
ललितपुर, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक युवक का कुए में शव मिलने से हड़कम्प मच गया , परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बाईक खरीदकर वापस घर जाते समय रास्ते मे पुलिस कर्मियों ने पूछताछ के बहाने युवक को रोककर मारपीट करने और खदेड़ने से घबराकर भागते समय कुए में गिरने से युवक की डूबकर मौत हो गयी । युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया ,जिसको देखकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुँच गयी । घटना नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगौरा ग्राम के पास का है । मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि कल सोरई ग्राम निवासी 18 वर्षीय शिवम पाल अपने कुछ दोस्तों के साथ नाराहट नई बाईक खरीदने गया हुआ था । जहां से बाईक खरीदने के बाद जब वह वापस गांव लाइट रहा था ,तभी बरगौरा ग्राम के पास नाराहट पुलिस ने उन्हें रोका और उनसे पूछताछ करते हुये मारपीट करने लगे । जिससे घबराकर शिवम पाल मौके से भागने लगा ,जिसे पुलिस द्वारा उसे खदेड़ा गया ,जिससे घबराकर भागते हुये शिवम पाल सड़क किनारे स्थित एक कुए में गिर गया । कुए में गिरने से शिवम की डूबकर मौत हो गयी , वहीं मृतक के परिजनों ने जब नाराहट थाना पहुँचकर युवक के लापता होने की बात कही तो आरोपी पुलिस कर्मियों ने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुये थाने से भगा दिया । वहीं आज मृतक शिवम पाल का शव कुए से बरामद किया गया , जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया और आरोपी पुलिस कर्मیوں के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे । जिसको देखकर मौके पर भारी पुलिस बल ने पहुँचकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को रोककर जबरन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है । वहीं मृतक युवक के पीड़ित परिजन आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowMar 21, 2026 12:36:560
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 12:36:470
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 21, 2026 12:36:350
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 21, 2026 12:36:240
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 21, 2026 12:35:110
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 21, 2026 12:35:000
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 21, 2026 12:34:480
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 21, 2026 12:34:380
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 21, 2026 12:34:240
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 12:34:060
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 21, 2026 12:33:530
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 21, 2026 12:33:000
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 21, 2026 12:32:450
Report