Back
फ Farrukhabaad: आम बाग में युवक का शव पेड़ से लटका, शिनाख्त नहीं
ASARUN SINGH
Mar 21, 2026 11:23:35
Farrukhabad, Uttar Pradesh
सिक्योरिटी गार्ड का आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका शव, इलाके सनसनी, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त
फर्रुखाबाद : जनपद कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दोपहर को आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। यह बाग रेलवे स्टेशन की पूर्वी पितौरा क्रॉसिंग, कायमगंज-अचरा मार्ग के पश्चिम में स्थित संतोष गंगवार का है। मृतक की आयु लगभग 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है और पहनावे से वह निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत लग रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाग में छिड़काव के उपकरणों की जांच करने पहुंचे बागबान ने सबसे पहले शव को देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक ने नीले रंग की पैंट और हल्के नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में दो अंगूठियां, कलाई में कलावा और एक कड़ा मिला। कमर पर एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी की बेल्ट भी बंधी हुई थी। पेड़ के पास में एक पानी की बोतल और एक पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ है।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी व क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की समाप्त करने का प्रयास किया परंतु मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
_INSpector सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है और पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDM Seshagiri
FollowMar 21, 2026 12:19:430
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 21, 2026 12:19:270
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 21, 2026 12:19:180
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 21, 2026 12:19:050
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 21, 2026 12:18:540
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 21, 2026 12:18:210
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 21, 2026 12:18:100
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 21, 2026 12:18:010
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 21, 2026 12:17:470
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 21, 2026 12:16:170
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 21, 2026 12:16:030
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 21, 2026 12:15:380
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 21, 2026 12:15:150
Report
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने गोंडा के पत्रकारों के सवालों का क्या दिया जवाब,आप भी जानिए,और कमेंट बॉक्स में दीजिए प्रतिक्रिया
847
Report