Back
जयपुर के धनवंतरी मंदिर में धनतेरस पर विशेष पूजा-आरोग्य और समृद्धि की कामना
APAvaj PANCHAL
Oct 18, 2025 08:01:57
Jaipur, Rajasthan
जयपुर धनतेरस पर भगवान धनवंतरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, गूंजे वैदिक मंत्र। धनतेरस पर जयपुर के 100 साल पुराने धनवंतरी मंदिर में पूजा-अर्चना जारी। आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरी की जयंती पर गूंजे वैदिक मंत्र। जौहरी बाजार स्थित धनवंतरी आयुर्वेद औषधालय के प्राचीन मंदिर में विशेष पूजा। पंचामृत से भगवान धनवंतरी का अभिषेक, नवीन पोषाक पहनाकर की जा रही महाआरती। श्रद्धालु कर रहे भगवान धनवंतरी से आरोग्य और समृद्धि की कामना। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, आरोग्य और आयुर्वेद का अद्भुत संगम। जयपुर धनतेरस के पावन अवसर पर आज जौहरी बाजार स्थित 100 वर्ष पुराने धनवंतरी आयुर्वेद औषधालय के प्राचीन मंदिर में भगवान धनवंतरी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरी की आराधना के साथ पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आयुर्वेद का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंत्री आलोक फतेहपुरिया ने बताया कि भगवान धनवंतरी का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने आरोग्य और समृद्धि की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित किए। फार्मेसी अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने बताया कि आरोग्य की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए इस अवसर पर निशुल्क आयुर्वेद परामर्श शिविर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धन्वंतरि सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार राणा, मंत्री आलोक फतेहपुरिया, उपाध्यक्ष कैलाश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश कचेरी, फार्मेसी अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, मंत्री रामधन एकतार, पूर्व कोषाध्यक्ष देवी नारायण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्ति संगीत और वैदिक ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VTVinit Tyagi
FollowOct 18, 2025 10:05:450
Report
PKPravesh Kumar
FollowOct 18, 2025 10:05:210
Report
Devapur Mustahkam, Uttar Pradesh:
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर राहुल सिंह की ओर से समस्त मुरादाबाद वासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowOct 18, 2025 10:04:370
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 18, 2025 10:03:410
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 18, 2025 10:03:330
Report
SGSatpal Garg
FollowOct 18, 2025 10:03:150
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowOct 18, 2025 10:02:530
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 18, 2025 10:01:460
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowOct 18, 2025 10:01:320
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 18, 2025 10:01:080
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowOct 18, 2025 10:00:590
Report
0
Report