Back
अब दो से अधिक संतान वालों को पंचायत राज-निकाय चुनाव लड़ने की अनुमति
VSVishnu Sharma1
Feb 25, 2026 12:02:17
Jaipur, Rajasthan
दो से ज्यादा संतान वाले लड़ सकेंगे पंचायत राज और स्थानीय निकाय चुनाव
ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि भैरोसिंह शेखावत के फैसले को बदला जा रहा है - PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा
बिना प्लानिंग के RSS के एजेंट को सेट करने में लगी सरकार - नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
दो से ज्यादा संतान वाले अब पंचायत राज और स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। भजनलाल कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद सियासत गरमा गई है और कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भैरोसिंह शेखावत के समय यह कानून लाया गया था, लेकिन अब सरकार के फैसले जनसंख्या नियंत्रण के आधार पर नहीं हो रहे हैं। उनका आरोप है कि RSS जो फैसला करता है, वही सरकार को लागू करना पड़ता है। कानून क्या बनने चाहिए, इसके लिए मोहन भागवत और धीरेंद्र शास्त्री बाबा जैसे लोग फैसले करते हैं।
डोटासरा ने कहा कि एक तरफ एक समुदाय विशेष को जनसंख्या नियंत्रण की सलाह दी जाती है, दूसरी तरफ दो बच्चों से ऊपर की जो बंदिश लगाई गई थी, उसे निरस्त किया जा रहा है और इसके लिए खुशियां मनाई जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार बताए उसकी पॉलिसी क्या है — क्या वह जनसंख्या नियंत्रण की नीति पर काम कर रही है या फिर RSS के आदेश के हिसाब से? उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि भैरोसिंह शेखावत के फैसले को बदला जा रहा है। उनका आरोप है कि पंचायत और निकाय चुनाव में हार का अंदेशा होने के कारण इस तरह का फैसला लेकर चुनाव टालने की कोशिश की जा रही है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार बिना प्लानिंग के RSS के एजेंट को सेट करने के लिए इस तरह के निर्णय कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भारत है और हमने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में हमारे संसाधन क्या हैं और देश की स्थिति क्या है, इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
जूली ने कहा कि जागरूक लोग पहले ही एक या दो बच्चों तक सीमित हो चुके हैं। देश के सामने सबसे बड़ी समस्या पॉपुलेशन है। सरकार नीतियां बनाती है, लेकिन पॉपुलेशन की वजह से वे फेल हो जाती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पब्लिक जागरूक है और खुद ही एक या दो बच्चे कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowFeb 25, 2026 15:02:000
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 25, 2026 15:01:370
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 25, 2026 15:01:220
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 25, 2026 15:00:340
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 25, 2026 15:00:140
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 25, 2026 14:47:180
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 25, 2026 14:47:050
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 25, 2026 14:46:400
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 25, 2026 14:45:360
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 25, 2026 14:45:160
Report
0
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 25, 2026 14:37:230
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 25, 2026 14:37:010
Report