Back
जयपुर में गोविंददेवजी मंदिर के दर्शन के साथ नववर्ष की शुरुआत
DGDeepak Goyal
Jan 01, 2026 07:32:08
Jaipur, Rajasthan
नववर्ष 2026 की पहली सुबह जयपुर में सिर्फ कैलेंडर नहीं बदला, बल्कि आस्था की दिशा भी तय हो गई। नए साल के पहले ही दिन जयपुर के आराध्य देव ठाकुर श्री गोविंददेवजी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु अलसुबह ही घरों से निकल पड़े। मंगला झांकी सुबह चार बजे से ही राधे-राधे के उद्घोष के साथ जयपुराइट्स ने आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में देवदर्शन के साथ नए साल की शुरूआत की। परिवार, दोस्तों और समूहों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत की। मंदिर परिसर में आस्था, भक्ति और उत्साह का ऐसा संगम दिखा कि हर कोई इस पल को कैमरे में कैद करता नजर आया। बूंदाबांदी और कोहरे के बावजूद मंगला झांकी से श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब देखने को मिला। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। मंगला झांकी के कारण मंदिर में पांव रखने तक की जगह नहीं बची, ऐसा दृश्य नजर आया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने देवउठनी एकादशी और दीपावली की तर्ज पर विशेष दर्शन व्यवस्था लागू की। दर्शनार्थियों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए। सुगम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तैनात रहे। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण झांकियों का समय बढ़ाया गया, ताकि कोई भक्त प्रभु के दर्शन से वंचित न रह जाए। श्रद्धालुओं का प्रवेश केवल मुख्य द्वार से किया गया, जबकि जय निवास बाग की ओर प्रवेश बंद रखा गया। दर्शन के बाद भक्त बड़ी परिक्रमा करते हुए मुख्य द्वार से ही बाहर निकले。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 01, 2026 09:08:350
Report
0
Report
PNPratap Naik1
FollowJan 01, 2026 09:07:530
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowJan 01, 2026 09:07:32Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ପୁରୁଣା ବର୍ଷକୁ ବିଦାୟ ଜଣାଇବା ସହ ନୂତନ ବର୍ଷକୁ ସ୍ବାଗତ କରି ମା' ବରୁଣେଇ ପୀଠରେ ଭୋଜିଭାତ ଓ ନାଚଗୀତରେ ମସଗୁଲ ହଜାର ହଜାର ପର୍ୟଟଟକ ।
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 01, 2026 09:07:240
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowJan 01, 2026 09:06:310
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 01, 2026 09:05:470
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowJan 01, 2026 09:04:360
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 01, 2026 09:03:360
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowJan 01, 2026 09:02:440
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 01, 2026 09:02:200
Report
VKVipan Kumar
FollowJan 01, 2026 09:00:240
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 01, 2026 08:59:060
Report