Back
राजस्थान में IITs के साथ MoU: AI-ML से खनिज खोज में क्रांतिकारी योजना
KCKashiram Choudhary
Dec 08, 2025 13:48:56
Jaipur, Rajasthan
प्रवासी राजस्थान दिवस के अवसर पर खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत व डिजिटल इण्डिया मिशन को देखते हुए यह कवायद होगी। राजस्थान में क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक खनिजों के अन्वेषण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए माइंस के सेक्टोरल सेशन के दौरान राजस्थान सरकार के आरएसएमईटी और IIT हैदाबाद के बीच सहमति पत्र हस्ताक्षरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में खदान डम्प्स और टेलिंग्स का वैज्ञानिक मूल्यांकन करने के लिए IIT ISM धनबाद और आरएसएमईटी के बीच एमओयू किया जाएगा। मुख्यमंत्री व खानमंत्री भजनलाल शर्मा ने खनिज खोज व खनन में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग और शोध व विकास पर जोर दिया है। उसी क्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग तकनीक का खनिज खोज में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के 39 जिलों में भूविज्ञान, भूविजात्मक, भूभौतिकीय, रिमोट सेंसिंग व सेटेलाइट इमेजरी डेटासेट को एकीकृत कर प्रदेश में कॉपर, ग्रेफाइट, जिंक, लिथियम, कोबाल्ट, निकल, रेयर अर्थ एलिमेंट आदि महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के संभावित क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकांत ने बताया कि इससे प्रदेश में उत्तरदायी खनिज विकास मॉडल तैयार होगा और भविष्य का ROADMAP तैयार हो सकेगा। यह परियोजना IIT हैदराबाद के सहयोग से चार चरण और लगभग 18 माह में पूरी होगी। इसी तरह विभाग द्वारा चिन्हित 80 खदान डम्प्स और टेलिंग्स का वैज्ञानिक मूल्यांकन IIT ISM धनबाद के सहयोग से किया जाएगा। तीन चरणों की एक वर्षीय इस परियोजना में खदान डम्प्स का जियोरेफरेन्सड डेटाबेस, मेपिंग, सैंपलिंग, निष्कर्षण, मिनरोलॉजिकल एनालिसिस व उपलब्ध संसाधनों का आकलन किया जाएगा। इन डम्प्स में महत्वपूर्ण खनिज टंगस्टन, लिथियम, कोबाल्ट, निकल, आरईई के रिसोर्सेज उपलब्ध होने की संभावना का पता लगाया जा सकेगा। भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और केन्द्र सरकार के क्रिटिकल मिनरल मिशन का राजस्थान प्रमुख भागीदार प्रदेश है। आज देश विदेश में स्ट्रेटेजिक और क्रिटिकल मिनरल्स की अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा क्रिटिकल मिशन की घोषणा की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 08, 2025 14:32:140
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 08, 2025 14:32:030
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 08, 2025 14:31:570
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 08, 2025 14:31:410
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 08, 2025 14:31:150
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 08, 2025 14:30:150
Report
101
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 08, 2025 14:24:0492
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 08, 2025 14:23:0724
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 08, 2025 14:22:5750
Report
SLSanjay Lohani
FollowDec 08, 2025 14:22:4095
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 08, 2025 14:22:16101
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 08, 2025 14:20:3873
Report
NGNakibUddin gazi
FollowDec 08, 2025 14:20:1630
Report