Back
मोदी ने पटेल के अधूरा सपना साकार किया, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की नींव
VSVishnu Sharma
Oct 26, 2025 11:17:20
Jaipur, Rajasthan
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बिखरे हुए भारत को एकता के सूत्र में पिरोया और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की नींव रखी। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 खत्म कर सरदार पटेल के अधूरे सपने को साकार किया। पटेल ने दिखाया था कि जब राष्ट्रहित सर्वोपरि हो, तो कोई भी बाधा रास्ते में नहीं आ सकती। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी की तैयारियों के लिए सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी दृढ इच्छाशक्ति से राष्ट्र का पुनर्निर्माण किया और बिखरे हुए भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने दूरदर्शी सोच के साथ देश को राजनीतिक एकीकरण और आर्थिक स्वावलंबन के माध्यम से मज़बूत बनाया। देश की आजादी के बाद सरदार पटेल ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत“ का विज़न देते हुए 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेना भेजकर हैदराबाद को क्रूर निज़ाम से मुक्ति दिलवायी। शर्मा ने कहा कि धारा 370 की वजह से जम्मू-कश्मीर कट्टरपंथ और अलगाववाद का अड्डा बन गया। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण जम्मू-कश्मीर भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बना और सरदार पटेल का अधूरा सपना पूरा हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल केवल राजनीतिक एकीकरण में ही विश्वास नहीं रखते थे। वे जानते थे कि असली आज़ादी तब आएगी जब देश आर्थिक रूप से स्वावलंबी होगा। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और आत्मसंपन्न भारत की नींव रखी। सरदार पटेल की प्रेरणा से देश के किसानों और दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक शोषण से बचाने के लिए स्वदेशी दुग्ध समिति के माध्यम से खेड़ा सत्याग्रह की शुरुआत हुई। शर्मा ने कहा कि 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक देश के हर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में 3 दिन तक 8 से 10 किमी लंबी पदयात्रा आयोजित की जाएगी। पदयात्रा के दौरान आमजन सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए आत्मनिर्भर भारत की शपथ लेंगे तथा योग एवं स्वास्थ्य शिविर, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही, एक जिला-एक खेल योजना के तहत प्रत्येक जिले में स्थानीय खेल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन प्रदेश के हर जिले से 2-2 पदयात्री सरदार पटेल की जन्मभूमि करमसद से लेकर एकता के प्रतीक स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवडिया तक देशभर के अन्य पदयात्रियों के साथ 152 किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा करेंगे। खेल एवं युवा मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि जब देश बंटा हुआ था, तब पटेल ने उसे एकजुट किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एक भारत, आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं. पटेल के संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में रन फॉर यूनिटी के तहत कई आयोजन किए जाएंगे. इंडोर स्टेडियम में सुनी पीएम के मन की बात।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 26, 2025 14:02:24Khordha, Odisha:ସୋନପୁର:- ସୁବଳୟା ଉନ୍ନୟନ କ୍ରିୟାନୁଷ୍ଠାନ କମିଟି ପକ୍ଷରୁ ସୁବଳୟା ଏନ୍.ଏ ସି. ଦାବିରେ ୧୩ ଘଣ୍ଟିଆ ବନ୍ଦ ଡାକରା। ଦୋକାନ ବଜାର ବନ୍ଦ, ଯାତାୟାତ ଠପ୍ ।
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 26, 2025 14:01:020
Report
2
Report
0
Report
GMGANESH MOHALE
FollowOct 26, 2025 13:52:220
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 26, 2025 13:51:470
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 26, 2025 13:51:340
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 26, 2025 13:51:12Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दारोगा को कुचल दिया.. जिनकी मौके पर ही मौत हो गई
पुलिस मामले की जांच कर रही है.. सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है..
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowOct 26, 2025 13:50:23Keonjhar, Odisha:ମୟୁରଭଞ୍ଜ ଜିଲ୍ଲାର ବେତନଟୀ ଫରେସ୍ଟ ରେଞ୍ଜ ଅନ୍ତର୍ଗତ ଭୁରୁକୁଣ୍ଡି ଗ୍ରାମରେ ଦୀପମାଲା ବସ୍ କୁ ଆକ୍ରମଣ କରିଲା ଦଣ୍ଟା ହାତୀ
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 26, 2025 13:49:55Noida, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में दो युवकों को तालिबानी सजा दी गई. अंधविश्वास और जादू-टोने के नाम पर की जा रही इस तरह की बर्बर घटनाएं हमारे समाज के लिए कलंक हैं.
1
Report
VPVinay Pant
FollowOct 26, 2025 13:49:441
Report
ASArvind Singh
FollowOct 26, 2025 13:49:000
Report
RMRam Mehta
FollowOct 26, 2025 13:48:410
Report
