Back
सालासर पहुंचे मंत्री किरोड़ी मीणा: SBI घोटाले में 1150 करोड़ का घोटाला सामने
VSVishnu Sharma1
Feb 13, 2026 14:15:55
Jaipur, Rajasthan
सालासर पहुंचे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा
सालासर SBI बैंक में किरोड़ी ने बैंक कर्मचारियों से मांगे दस्तावेज
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा प्रीमियम यहां कटा, जमीन गजनेर बीकानेर में है
प्रीमियम कट गया, क्लेम डालने वाला था, मैं आ गया नहीं तो 9 करोड़ रुपए डाल जाते
प्रदेश में 1150 करोड़ रुपए, कुछ पैसे डाल गए, कुछ डालने वाले हैं
यहां पर 71 लोगों की KCC है
KCC के नाम पर किसका प्रीमियम काट लिया
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा 15 हजार फर्जी KCC वाले किसान हैं
क्लेम माफिया, बैंक और कंपनियों के लोगों ने मिलकर 1150 करोड़ रुपए का घोटाला किया
इसमें तीन तरह का पैसा होता है, प्रीमियम किसान का 50-50 केंद्र और राज्य का
प्रीमियम के आधार पर जिसकी फसल का नुकसान होता है उसको क्लेम दिया जाता है
जहां क्लेम गया है वह खेत उस किसान के नाम पर नहीं है
बेनामी, लैंडलेस लोगों के नाम से 71 लोग इस ब्रांच में ऐसे हैं
माफिया इतनी सक्रिय हो गई है कि SBI जैसी बैंक में कबाड़ा हो गया
ऐसा लगता है बैंक के कर्मचारी भी इस पूरे प्रकरण में इन्वॉल्व हैं
माफिया, बैंक कर्मचारी और कंपनियों ने सरकार को चूना लगाया
इस अकेली ब्रांच में 9 करोड़ का भुगतान रुकवाने पहुंचा हूं
ऐसे माफिया हो गए हैं जो किसानों के नाम से प्रीमियम कटवा के करोड़ों रुपए इधर-उधर कर रहे हैं
जिन किसानों के पास पैसा पहुंचना चाहिए था वहां नहीं पहुंचे
प्रदेश में 1150 करोड़ रुपए का कबाड़ा किया
ACB और SOG से जांच की मांग
विभाग की ओर से FIR कराई जाएगी दर्ज
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सालासर पहुंचकर SBI बैंक के कर्मचारियों से किसानों से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन वे नहीं दे पाए।
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, मैं बस इतना सा मांग रहा था कि जिन गजनेर के किसानों का प्रीमियम यहां से कटा, उनके दस्तावेज मांगे, लेकिन वह नहीं दे पाए।
मंत्री ने कहा कि कई कंपनियां, सरकारी और प्राइवेट बैंक इसमें लिप्त हैं। 1150 करोड़ रुपए में करीब 15000 किसानों के ठगे गए हैं। कुछ पैसे माफियाओं ने आपस में बांट लिए, कुछ अभी बाकी है।
उन्होंने कहा, 9 करोड़ रुपए यहां से डालने वाला था, हम समय पर आ गए इसलिए वह रुक गया ,,,
1150 करोड़ में से कितना पैसा बंट गया, इसको लेकर मंत्री ने कहा कि हम इसकी जांच कराएंगे, FIR दर्ज करेंगे। कौन-कौन दोषी हैं, सबकी जांच होगी। यह भी तभी साफ हो पाएगा कि कितना पैसा कहां गया।
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, तीन कंपनियां काम करती हैं। यह AIC कंपनी का प्रकरण है। मिलजुल कर यह सब हुआ है। FIR दर्ज कराकर पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 13, 2026 15:50:170
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 13, 2026 15:50:020
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 13, 2026 15:49:500
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 13, 2026 15:49:35Hapur, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में बीजेपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के घर पर आधी रात कैमिकल बम से हमला किया गया.... कैमिकल बम किसने फेंका और हमला के पीछे का मकसद क्या था फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 13, 2026 15:49:200
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 13, 2026 15:48:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 13, 2026 15:48:40Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: नए PMO ‘सेवा तीर्थ’ के उद्घाटन पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "इतना बड़ा ऑफिस बना हुआ है इतनी इमारत है उन्हें क्यों बेकार कर रहे हैं?"
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 13, 2026 15:48:280
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 13, 2026 15:48:070
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 13, 2026 15:47:590
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 13, 2026 15:47:450
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 13, 2026 15:46:290
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 13, 2026 15:46:090
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 13, 2026 15:45:510
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 13, 2026 15:45:410
Report