Back
जयपुर में हल्की बारिश, घना कोहरा और शीतदिन से ठंडी किरणें बढ़ीं
PTPreeti Tanwar
Jan 09, 2026 11:24:47
Jaipur, Rajasthan
जयपुर जयपुर संभाग में हल्की बारिश घना कोहरा और शीतदिन की चेतावनी सबसे ठंडा रहा रेगिस्तान, 4 डिग्री तापमान मौसम विभाग ने जाती किया येलो अलर्ट राजस्थान में सर्दी का असर अब तेज़ हो रहा है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतदिन की स्थिति बनी ہوئی है। क्या आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी? देखिए ये रिपोर्ट। राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। पिलानी और झुंझुनू में 4.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अब प्रदेश में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा लेकिन शीतलहर से अभी राहत नहीं मिलेगी। उत्तर पूर्वी जिलों में अभी 2-3 दिन शीतलहर और कोहरे का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई। कमजोर धूप के कारण कुछ क्षेत्रों में शीतदिन (Cold Day) की स्थिति भी दर्ज की गई है। मोसम विभाग के अनुसार बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, अलवर में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर का कहना है कि 1. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा 2. पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2–3 दिन घना कोहरा छा सकता है 3. उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है 4. कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है. प्रदेश में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान पाली में 24.4 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान केवल डूंगरपुर में 11.3 डबल डिजिट में रिकॉर्ड हुआ एनी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री केनीचे रिकॉर्ड हुआ। करौली और श्रीगंगानगर इतने ठंडे रहे की अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 4.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री वहीं न्यूनतम तपमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने, विशेषकर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 09, 2026 23:33:200
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 09, 2026 23:33:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 09, 2026 23:32:470
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 09, 2026 23:32:270
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 09, 2026 23:32:160
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:32:020
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:31:420
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 09, 2026 23:31:200
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 09, 2026 23:30:580
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 09, 2026 23:30:460
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 09, 2026 23:30:330
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowJan 09, 2026 23:30:210
Report
AAAkshay Anand
FollowJan 09, 2026 23:30:11Noida, Uttar Pradesh:Mashhad, tonight, a massive crowd of protesters on the second night of the call by Prince Reza Pahlavi.
0
Report
0
Report
0
Report