Back
जयपुर में एक्यूआई रेड, मुरलीपुरा 373 पहुंचा; शहरों में प्रदूषण बढ़ा
ACAshish Chauhan
Jan 07, 2026 11:29:56
Jaipur, Rajasthan
मौसम पलटा, एक्यूआई बढा - जयपुर में अचानक एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब स्तर तक पहुंचा. जयपुर- सर्दी बढ़ने के साथ साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स की बढ़ने लगा है. जयपुर में अचानक वायु प्रदूषण बढ़ गया है. राजधानी के साथ दूसरे शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ा है. आखिरकार बदलते मौसम के बीच क्यों बढ़ा एयर क्वालिटी इंडेक्स...देखे इस रिपोर्ट में! मौसम पलटने के साथ ही वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगा है. जयपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब स्तर पर पहुंच गया है. पिंकसिटी में एक्यूआई रेड जोन तक पहुंच गया है. जयपुर के मुरलीपुरा में एक्यूआई 373 तक दर्ज किया गया है. वहीं मानसरोवर और शास्त्री नगर, आदर्श नगर भी ऑरेंज जोन में दर्ज हुआ. जानकारों के मुताबिक तापमान कम रहता है तो धूल के कण ज्यादा ऊपर नहीं जाते. जिस कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता चला जाता है. जयपुर में अचानक से मौसम बदलने के साथ साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बढ़ रहे है. इन 3 शहरों से आबोहवा बदली- शहर .............. AQI भिवाड़ी .............. 226 बीकानेर ............... 209 जयपुर मुरलीपुरा .......... 373 जयपुर मानसरोवर ..........279 जयपुर शास्त्री नगर ....... 223 जयपुर आदर्श नगर......... 224 एक्यूआई का स्तर समझे- एक्यूआई का स्तर 100 तक नॉर्मल माना जाता है. इससे ज्यादा एक्यूआई लेवल होने पर अस्थमा और फेफड़ों के मरीजों को जोखिम बढ़ जाता है. 300 से ज्यादा होने पर एयर क्वालिटी वेरी पुअर मानी जाती है. इसमें लोगों को श्वास संबंधी तकलीफ होने लगती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एयर क्वालिटी इंडेक्स और वैल्यू स्टैंडर्ड को 6 कैटेगरी में बांटा है. हवा की गुणवत्ता कैसे मापते हैं? एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदूषण के स्तर को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) से मापा जाता है. ये ऐसा नंबर होता है, जिससे हवा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है. एक्यूआई को 8 मानकों से तय किया जाता है. जिनमें पीएम 10, पीएम 2.5, NO2, SO2, CO2, O3 और NH3 पीबी होते हैं. 24 घंटे के दौरान हवा में इनकी मात्रा ही हवा की गुणवत्ता को तय करती है. एक्यूआई का स्तर 100 तक नॉर्मल माना जाता है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 12, 2026 12:23:290
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 12, 2026 12:23:020
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 12, 2026 12:22:380
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 12, 2026 12:22:150
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:20:400
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 12:20:260
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 12, 2026 12:20:160
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:17:590
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:17:42Noida, Uttar Pradesh:दादी पोते का ये प्यार सबसे अनमोल है। उम्र सिर्फ एक संख्या है दिल तो हमेशा बच्चा रहना चाहिए.
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 12, 2026 12:17:290
Report
DRDivya Rani
FollowMar 12, 2026 12:17:160
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 12, 2026 12:16:590
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 12:16:060
Report