Back
जयपुर में Army Day 2026: अत्याधुनिक हथियारों के साथ पूर्ण प्रदर्शन
ASAshutosh Sharma1
Jan 08, 2026 15:35:05
Jaipur, Rajasthan
15 जनवरी को जयपुर में पहली बार आम जनता के बीच होने वाली 78 वें आर्मी डे-परेड 2026 को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन शुरू हो गए है। इसके तहत जयपुर के सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन संस्थान परिसर में भारतीय सेना द्वारा ‘अपनी सेना को जानें’ थीम पर एक भव्य और प्रेरणादायी विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन, कार्यप्रणाली, आधुनिक क्षमताओं को आम जनता से रूबरू कराने का प्रयास किया गया। जयपुर के भवानी निकेतन में लगी यह प्रदर्शनी भारतीय सेना के साहस और शौर्य का परिचय देती है। हम दुनियां में अपनी ताकत का लोहा क्यों मानवाते है यह बताती है। दुनियां में हम किसी से कम नहीं यह भी बताती है। जयपुर में लगाई गई इस प्रदर्शनी में आधुनिक हथियारों, तोपों, आर्टिलरी सिस्टम, सैन्य वाहनों, संचार उपकरणों और अत्याधुनिक तकनीक का जीवंत प्रदर्शन किया गया। यहां आम नागरिक सेना की शक्ति और तकनीकी दक्षता को नजदीक से देख और समझ सकते है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश की रक्षा में शौर्य और बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि देश हमेशा उनके त्याग को याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना पहले से अधिक सशक्त हुई है। आतंकवाद के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है तथा बीते एक दशक में सेना को आधुनिक हथियारों और अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना राष्ट्र की आत्मा है और हर घर का हिस्सा है। जहां बर्फीली ठंड, भीषण गर्मी और रेगिस्तान में खड़ा रहना भी कठिन होता है, वहां भारतीय सैनिक पूरी दृढ़ता और समर्पण के साथ डटे रहते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 09, 2026 10:54:310
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 09, 2026 10:54:120
Report
PKPravesh Kumar
FollowJan 09, 2026 10:53:430
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowJan 09, 2026 10:53:050
Report
ASAMIT SONI
FollowJan 09, 2026 10:52:220
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 09, 2026 10:51:520
Report
YSYeswent Sinha
FollowJan 09, 2026 10:51:290
Report
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 09, 2026 10:50:530
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowJan 09, 2026 10:50:340
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 09, 2026 10:49:510
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 09, 2026 10:48:290
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowJan 09, 2026 10:46:430
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 09, 2026 10:46:020
Report