Back
जयपुर के 26 करोड़ धोखाधड़ी गिरोह के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
ASAshutosh Sharma1
Feb 13, 2026 04:02:29
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
Ashutosh
26 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गैंग बेनकाब
बनीपार्क थाना पुलिस की कार्रवाई
डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद के निर्देश पर हुआ एक्शन
पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी गैंग के दो 10-10 हजार रुपये के इनामी बदमाशों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया
दोनों आरोपी साल 2019 से चल रहे थे फरार
देशभर में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामलों में थे वांटेड
विनय उर्फ बिनय पोद्दार (अग्रवाल) और विकास उर्फ बिकास पोद्दार (अग्रवाल) हुए गिरफ्तार
अलग अलग नामों से फर्जी कंपनियां बनाकर जयपुर, मुंबई सहित अन्य शहरों में ऑफिस खोले थे ठगों ने
“रेडियो एक्टिव प्लेट”, “एंटीक पेंटिंग”, “मैजिक मिरर”, “करामती चश्मा” और “सुलेमानी माला” को ऊंचे दामों में बेचने का देते थे लालच
हैदराबाद के एक व्यापारी से 5.05 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज होने के बाद खुला केस
आरोपियों के कई बैंक खातों की जानकारी लेकर उन्हें फ्रीज करवाया गया
पुलिस इस गिरोह के कई अन्य सदस्यों को पहले भी कर चुकी है गिरफ्तार
फार्महाउस पर दबिश देकर फर्जी पेंटिंग, चश्मे, माला और धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेज किए गए थे बरामद
जयपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग नामों से फर्जी कंपनियां बनाकर अलग अलग राज्यों में “रेडियो एक्टिव प्लेट”, “एंटीक पेंटिंग”, “मैजिक मिरर”, “करामती चश्मा” और “सुलेमानी माला” जैसी वस्तुओं को बेहद दुर्लभ और कीमती बताकर ऊंचे दामों में बेचने का लालच देकर ठगी करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय उर्फ बिनय पोद्दार (अग्रवाल) और विकास उर्फ बिकास पोद्दार (अग्रवाल) के रूप में हुई है। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे वर्ष 2019 से फरार चल रहे थे।पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग नामों से फर्जी कंपनियां बनाकर जयपुर, मुंबई सहित अन्य महानगरों में ऑफिस खोलते थे। “रेडियो एक्टिव प्लेट”, “एंटीक पेंटिंग”, “मैजिक मिरर”, “करामती चश्मा” और “सुलेमानी माला” जैसी वस्तुओं को बेहद दुर्लभ और कीमती बताकर ऊंचे दामों में बेचने का लालच दिया जाता था।आरोपी नासा, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर और डीआरडीओ जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के फर्जी दस्तावेज दिखाकर निवेश का झांसा देते थे। जांच में सामने आया है कि हैदराबाद के एक व्यवसायी से 5.05 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत के बाद पूरा मामला खुला।गिरोह द्वारा कोलकाता, इंदौर, दिल्ली, जयपुर सहित कई शहरों के कारोबारियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस के मुताबिक दर्ज केसेज के आधार पर गिरोह अब तक करीब 26 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।
फार्महाउस पर होती थी ‘टेस्टिंग’, वसूली जाती थी मोटी फीस-
गिरोह आगरा रोड स्थित एक फार्महाउस पर कथित केमिकल टेस्टिंग करता था। ‘टेस्टिंग फीस’ के नाम पर लाखों रुपये लिए जाते थे और बार-बार टेस्टिंग फेल बताकर दोबारा रकम वसूली जाती थी।इससे पहले भी पुलिस ने फार्महाउस पर दबिश देकर फर्जी पेंटिंग, चश्मे, माला और धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे। साथ ही आरोपियों के कई बैंक खातों की जानकारी जुटाकर उन्हें फ्रीज करवाया गया..
इस प्रकरण में इससे पूर्व गिरोह के अन्य सदस्यों—अजय सिंह, सत्यनारायण, गणेश केशवराव इंगोले, अमित गुप्ता और राकेश गोयल सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जयपुर के अलग अलग थानों के अलावा दिल्ली और पंजाब में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं。
पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की तलाश और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
113
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 13, 2026 05:20:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 13, 2026 05:19:560
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 13, 2026 05:19:370
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 13, 2026 05:19:200
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 13, 2026 05:18:580
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 13, 2026 05:18:350
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 13, 2026 05:18:240
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 13, 2026 05:18:070
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 13, 2026 05:17:580
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 05:17:490
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 13, 2026 05:17:360
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 13, 2026 05:17:240
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 13, 2026 05:16:220
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 13, 2026 05:16:010
Report