Back
मुंगेर के उत्तरी किले का पुनरुद्धार शुरु, पुरानी भव्यता लौटाने की कोशिश
PKPrashant Kumar
Mar 23, 2026 12:20:28
Munger, Bihar
गौरवशाली विरासत को सहेजने की पहल: मुंगेर के ऐतिहासिक उत्तरी किला के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ,
मुंगेर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर उत्तरी किला के संरक्षण एवं पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ हो गया है। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद शुरू हुए इस कार्य को मुंगेर के समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्य प्रारंभ होते ही स्थानीय लोगों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है।किले के संरक्षण कार्य में पारंपरिक निर्माण पद्धतियों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि इसकी मूल संरचना और ऐतिहासिक स्वरूप अक्षुण्ण बना रहे। इसके तहत सुर्खी-चूना तैयार कर उसी से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। यह पूरा कार्य पुरातत्व विभाग के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पिणिकार ने बताया कि उत्तरी किला गेट लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था और आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि किले की ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए आधुनिक तकनीक के बजाय पारंपरिक विधियों से ही इसका पुनरुद्धार किया जा रहा है। इसके लिए झारखंड के साहेबगंज से अनुभवी कारीगरों को बुलाया गया है, जिनके निरीक्षण के बाद कार्य प्रारंभ किया गया।उन्होंने यह भी बताया कि सुर्खी-चूना के माध्यम से जर्जर हिस्सों की मरम्मत की जाएगी और आगामी कुछ महीनों में किला अपने पुराने स्वरूप में दिखाई देगा। साथ ही, जिले के अन्य दो जर्जर ऐतिहासिक किलों के संरक्षण के लिए भी योजना तैयार कर सरकार को भेजी जा रही है。
उधर, उत्तरी किला में कार्य प्रारंभ होने से शहरवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने की यह सराहनीय पहल है। उनका मानना है कि पारंपरिक तरीके से मरम्मत होने पर किला अपनी पुरानी भव्यता को पुनः प्राप्त करेगा और मुंगेर की पहचान को और मजबूती मिलेगी。
गौरबलताब है की वर्ष 1934 के बिहार भूकंप में मुंगेर किला के तीनों द्वार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिनकी बाद में मरम्मत कराई गई थी। वर्तमान में पूर्वी और दक्षिणी द्वार भी जर्जर अवस्था में हैं। पूर्वी द्वार में जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के कारण दरारें आ गई हैं, जबकि दक्षिणी द्वार लंबे समय से मरम्मत के अभाव में कमजोर हो चुका है। पूर्व में कंक्रीट से मरम्मत का प्रयास किया गया था, किंतु किले की संरचना को नुकसान पहुंचने की आशंका के चलते पुरातत्व विभाग ने इस पर रोक लगा दी थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 23, 2026 13:19:340
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 23, 2026 13:19:250
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 23, 2026 13:19:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 23, 2026 13:18:280
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 23, 2026 13:17:500
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 13:17:160
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowMar 23, 2026 13:17:060
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 23, 2026 13:16:500
Report
RSRavikant Sahu
FollowMar 23, 2026 13:16:360
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 23, 2026 13:16:230
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 23, 2026 13:16:090
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 23, 2026 13:15:550
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 23, 2026 13:15:330
Report