Back
विधानसभा में गाय को राज्यमाता दर्जे के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष-भाजपा के आरोप-प्रतिरोध तेज
BDBabulal Dhayal
Feb 17, 2026 11:52:44
Jaipur, Rajasthan
विधानसभा में आज गौहत्या और गाय को राज्यमाता के दर्जों के मुद्दे पर दिनभर हंगामा होता रहा। सदन की कार्यवाही छह बार स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान पक्ष प्रतिपक्ष में जबरदस्त तनातनी देखने को मिली। बालमुकुंद आचार्य के सवाल ने आज विधानसभा को हंगामे की भेंट चढ़ा दिया। करीब पौने बारह बजे बालमुकund दाचार्य के गाय को राज्यमाता का दर्जा देने संबंधी पूछे गए सवाल पर इतना हंगामा हुआ कि सदन की कार्यवाही छह बार स्थगित हुई। हंगामे के कारण प्रश्नकाल पूरा नहीं हो सका। बीजेपी विधायक बालमुंकुन दाचार्य ने गाय को राज्यमाता का दर्जा देने और गौवंश तस्करी से जुड़ा सवाल पूछ था। गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि गौहत्या रोकने का कानून बना हुआ है और ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई होती है। महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में गाय को राज्यमाता के दर्जे पर कानूनों का अध्ययन कर जरूरत पड़ने पर कदम उठाए जांएगे। मंत्री के जवाब के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जयपुर में गौहत्या से जुड़ा सवाल उठाया। जूली ने कहा— राज्य माता के दर्जे पर मंत्री ने साफ जवाब नहीं दिया। पिछले सप्ताह जयपुर में ही गौहत्या हुई। हिंगोनिया गौशाला से गाय का सिर काटकर लाया गया, बीजेपी नेता का उसमें नाम है, उसे बचाने की कोशिश हो रही है। सरकार उस पर क्या कार्रवाई करेगी? इस दौरान विपक्ष के सदस्यों ने गौ हत्या से जुड़े पोस्टर सदन में लहराए। पोस्टर दिखाने पर स्पीकर ने गहरी नाराजगी जताई। कहा, पोस्टर दिखाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, आप प्री प्लानिंग करके आए हो, मुझसे फिर सहयोग की उम्मीद मत करना। बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा बिना अनुमति खड़े होकर जोर जोर से बोलने लगे। स्पीकर ने चेतावनी दी लेकिन गोपाल शर्मा नहीं माने, इस पर स्पीकर ने मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग से गोपाल शर्मा को बैठाने को कहा। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने नारेबाजी शुरू कर दी, कुछ बीजेपी विधायक भी जवाबी नारेबाजी कर रहे थे। गोपाल शर्मा विपक्ष की दीर्घा की ओर आगे बढ़े। गोविंद डोटासरा से उनकी तीखी नोक-झोंक हुई। जोगाराम पटेल के बीच बचाव से हालात पर काबू पाया गया, नहीं तो सदन में की गरिमा तार तार हो सकती थी। नौबत हाथापाई तक पहुंच सकती थी। हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने 11 बजकर 41 मिनट पर सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया। इसके बाद पांच बार सदन स्थगित हुआ। जैसे ही कार्यवाही शुरू होती विपक्ष वेल में आकर नारेबाजी करता, और कार्यवाही स्थगित कर दी जाती। दिनभर विपक्ष-प्रतिपक्ष के बीच गतिरोध के हालात बने रहे। अब माना जा रहा है कि शाम पांच बजे नेता प्रतिपक्ष बजट पर विपक्ष की बात कहेंगे, वहीं सत्तापक्ष की ओर से उपमुख्यमंत्री बजट पर हुई चर्चा का जवाब देंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 17, 2026 13:25:560
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 13:25:40Noida, Uttar Pradesh:खड़गे ने इमरान मसूद को चेताया: यूपी में “हैदराबादी परेशानी” न आने दें—हैदराबाद शेरवानी, बिरयानी और परेशानी के लिए मशहूर है। विश्लेषक इसे AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना मान रहे हैं।
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 17, 2026 13:25:280
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 17, 2026 13:25:080
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 17, 2026 13:24:020
Report
N-कार्ड की बैठक में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन,DMने हेरोइन तस्करों पर निगरानी व कार्रवाई के दिए निर्देश
0
Report
0
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 17, 2026 13:19:550
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 17, 2026 13:19:390
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 17, 2026 13:19:280
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 17, 2026 13:19:180
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 17, 2026 13:19:000
Report
0
Report