Back
विधानसभा में महाराणा प्रताप टूरिस्ट योजना पर तीखी नोकझोंक—100 करोड़ से खर्च का संकेत
VSVishnu Sharma1
Feb 24, 2026 08:31:40
Jaipur, Rajasthan
महाराणा प्रताप टूरिस्ट विकास योजना पर सदन में नोकझोंक
विधानसभा में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मामला 24-25 की बजट घोषणा में किए गए 100 करोड़ रुपए के प्रावधान और खर्च को लेकर था।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि 24-25 की बजट घोषणा 100 करोड़ की है। अभी तक 2 साल में 100 करोड़ में से सिर्फ 2 लाख 83 हजार रुपए खर्च किए गए हैं।
जवाब में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि अभी तो DPR बनी है। पहले घोषणा 100 करोड़ की हुई थी, लेकिन अब 200 करोड़ से अधिक खर्च करेंगे। इसे हम बहुत भव्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की आदत बन गई है, हर प्रश्न में उनको पूछना ही है। दिया कुमारी ने कहा 100 करोड़ ही क्यों, महाराणा प्रताप टूरिस्ट विकास योजना में 1000 करोड़ खर्च करने पड़े तो वह भी कम है। महाराणा प्रताप का गौरवशाली इतिहास है, हमें बहुत कुछ करना चाहिए। हमारी सरकार करके रहेगी।
इस पर टीकाराम जूली ने कहा कि महाराणा प्रताप का गौरवशाली इतिहास है, लेकिन 2 साल से 100 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं और सिर्फ 2 लाख खर्च किए गए हैं। कब तक खर्च करोगे? हम चाहते हैं कि आप महाराणा प्रताप के लिए खर्च करें, लेकिन कोई समय सीमा तो होगी।
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि DPR अप्रूव हो गई है। उन्होंने कहा कि आपको महाराणा प्रताप की इतनी चिंता थी तो आपने 5 साल में ₹1 भी खर्च किया क्या? हमारी सरकार ने घोषणा की है, लेकिन समय लगता है। जो भी काम होगा, पूरा होगा और पुख़्ता होगा। खाली घोषणा करना हमारी सरकार का मकसद नहीं, काम करेंगे तो पूरा करेंगे। कांग्रेस सरकार ने बहुत सारी घोषणाएं कीं, लेकिन धरातल पर एक भी काम नहीं किया।
इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 24, 2026 10:50:060
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 10:49:57Noida, Uttar Pradesh:गाजी का लगेगा 'ताला' ? (संभल)
0
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 24, 2026 10:49:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 10:49:31Noida, Uttar Pradesh:वेंडर नहीं, फूड का सुपरहीरो कहिए!
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 24, 2026 10:49:120
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 10:48:48Noida, Uttar Pradesh:ये अलग ही लेवल का कीड़ा है भाई !
0
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowFeb 24, 2026 10:48:170
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 24, 2026 10:48:060
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 24, 2026 10:47:360
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowFeb 24, 2026 10:47:250
Report
0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 10:47:110
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 24, 2026 10:46:590
Report