Back
2026 में राजस्थान कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी
VSVishnu Sharma1
Jan 01, 2026 13:23:28
Jaipur, Rajasthan
प्रदेश कांग्रेस में 2026 में कई बदलाव होंगे....2025 में कांग्रेस संगठन में कई बदलाव हुए ....2026 में भी कांग्रेस के संगठन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे ..... 2025 में प्रदेश कांग्रेस को 45 जिला अध्यक्ष मिले थे, 5 जिला अध्यक्षों की लिस्ट भी जल्द जारी होगी.....
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा 2025 हमारा संगठन का वर्ष रहा। हमने राजस्थान कांग्रेस के संगठन को मजबूत किया। बूथ लेवल, मंडल लेवल तक की कार्यकारिणी बनी। नगर कांग्रेस कमेटियों का गठन हुआ। ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियां बनीं। राजस्थान में कांग्रेस संगठन के 40 जिले थे, जो बढ़कर 50 हो गए। प्रदेश में 45 नए जिला अध्यक्ष बने, बाकी बचे हुए 5 जिला अध्यक्ष एक हफ्ते में आ सकते हैं।
सरकार की गलत नीतियों का कांग्रेस ने विरोध किया। आगे भी कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। SIR को लेकर दिल्ली में जो रैली हुई, उसमें भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व अच्छा रहा। मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। AICC की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 5 जनवरी से पूरी जनवरी कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।
डोटासरा बोले 2025 कांग्रेस संगठन का वर्ष रहा
2026 में सड़क से सदन तक जनता के हित के लिए लड़ेंगे लड़ाई
जनवरी के पहले हफ्ते में जारी होंगे कांग्रेस के जयपुर शहर, प्रतापगढ़, राजसमंद, बारां और झालावाड़ जिला अध्यक्षों के नाम
नए साल के मौके पर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर जमकर आरोप लगाए। कहा,
केंद्र सरकार ने मनरेगा का सिर्फ नाम ही नहीं बदला है, बल्कि मनरेगा के मूल स्वरूप को बदल दिया है। कांग्रेस ने जो राइट टू वर्क का अधिकार दिया था, उसे खत्म कर दिया गया है। डोटासरा ने कहा, मेरा बीजेपी सरकार से आग्रह है कि बीजेपी आदत डाले सच बोलने की और लोग सरकार से क्या चाहते हैं, इस दिशा में काम करे। सरकार जनकल्याण के लिए काम करे। जनकल्याण की दृष्टि से चालू योजनाओं को बंद न करे। बीजेपी को 5 साल मिले हैं, 2 साल चले गए, जिसमें कुछ हुआ नहीं। बाकी समय भी ऐसे ही निकल जाएगा। साथ ही PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, पंचायतीराज के चुनाव कोर्ट के आदेश से हो रहे हैं। बीजेपी का मन चुनाव कराने का नहीं था। ये संविधान की भावना को नहीं मानते। अभी तो परिसीमन हुआ है, वो रणनीतिक दुर्भावना से किया गया है।
विधानसभा से निलंबित होने पर बोले डोटासरा
बजट सत्र में निलंबन के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा की कार्यवाही से दूरी बना ली थी। आने वाले विधानसभा सत्र में जाने के सवाल पर PCC चीफ ने कहा, नया साल है, कई नई चीजें होंगी। समय आने के साथ सब सामने आ जाएगा।
2026 में कांग्रेस का विजन
2026 में कांग्रेस के विजन को लेकर डोटासरा ने कहा—
जनता जनार्दन है और जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका में रखा है। हम सब मिलकर सबको साथ लेकर चलेंगे। अगर सरकार जनता के हित में काम करेगी तो अच्छी बात है, हम धन्यवाद देंगे। लेकिन सरकार ने अभी तक जनता के हित में काम नहीं किया है। आगे भी नहीं किया तो हम राजस्थान विधानसभा से लेकर लोकसभा, राज्यसभा और सड़क तक इनका विरोध करेंगे और सरकार को मजबूर करेंगे कि जनता के कल्याण के लिए काम करे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 01, 2026 14:51:570
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowJan 01, 2026 14:51:320
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowJan 01, 2026 14:50:560
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 01, 2026 14:50:220
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowJan 01, 2026 14:49:520
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 01, 2026 14:49:340
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 01, 2026 14:48:560
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 01, 2026 14:48:470
Report
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 01, 2026 14:48:260
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 01, 2026 14:47:58Gorakhpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में कंबल वितरण के दौरान कंबल के लिए वहाँ पहुंचे लोगों में मारामारी हो गई. कंबल के लिए मची अफरातफरी के बाद प्रशासन के इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं
0
Report
SKSumit Kumar
FollowJan 01, 2026 14:47:460
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowJan 01, 2026 14:47:260
Report
DBDURGESH BISEN
FollowJan 01, 2026 14:47:000
Report