Back
होली पर जयपुर आना-जाना सस्ता: मुंबई-जयपुर किराए 5,204 से शुरू
KCKashiram Choudhary
Feb 09, 2026 12:52:02
Jaipur, Rajasthan
होली पर सस्ती हवाई यात्रा!, महज 5200 में मुम्बई से पहुंच सकेंगे जयपुर
- इस बार त्यौहार पर नहीं कटेगी जेब, मुम्बई, पुणे से आना पड़ेगा सस्ता
- बेंगलूरु से जयपुर आगमन भी हुआ सस्ता, अहमदाबाद से आगमन आंशिक महंगा
- हैदराबाद, चेन्नई का किराया भी कम
जयपुर।
इस बार होली पर हवाई यात्रियों को एक सकारात्मक सरप्राइज मिलने जा रहा है। आमतौर पर त्यौहारों के मौसम में हवाई किराए की दरों में बढ़ोतरी हो जाती है। एयरलाइंस मौके का फायदा उठाते हुए मनमर्जी से किराया वसूलती हैं। लेकिन इस बार हवाई किराए की दरें अपेक्षाकृत रूप से कम रहेंगी। क्याें हुआ है यह बदलाव, कितना लगेगा किराया, यह रिपोर्ट देखिए-
होली के मौके पर अपनों के बीच पहुंचकर त्यौहार मनाने का विचार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस बार होली के त्यौहार पर हवाई यात्रा करते हुए बहुत अधिक किराया नहीं लगेगा। एयरलाइंस ने इस बार किराए की दरों में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं की है। आम दिनों में लगने वाले किराए के समकक्ष या अधिकतम 15 से 20 फीसदी तक की ही बढ़ोतरी हुई है। जबकि पिछले सालों में किराया 2 से 3 गुना तक अधिक लगता आया है। आपको बता दें कि होली के त्यौहार पर मुम्बई, पुणे, बेंगलूरु, हैदराबाद आदि शहरों से जयपुर आगमन का किराया काफी अधिक हो जाता है। लेकिन इस बार एयरलाइंस ने किराया बहुत अधिक नहीं बढ़ाया है। हालांकि अपेक्षाकृत रूप से अहमदाबाद से जयपुर आगमन का किराया अधिक लग रहा है। इसी तरह कोलकाता से जयपुर आगमन भी महंगा पड़ रहा है।
1 मार्च को जयपुर आगमन का किराया कितना ?
- पुणे से जयपुर के लिए 2 फ्लाइट, किराया 6859 से लेकर 6890 रुपए
- मुम्बई से जयपुर आगमन के लिए रोज 14 फ्लाइट उपलब्ध
- इंडिगो में किराया 5204 से 6346 रुपए, स्पाइसजेट में 5224 रुपए
- एयर इंडिया में 5349 से 9945 रुपए, एयर इंडिया एक्सप्रेस में 5253 रुपए
- बेंगलूरु से जयपुर आगमन के लिए 6 फ्लाइट उपलब्ध
- इंडिगो में 8162 से 9580 रुपए, एयर इंडिया एक्सप्रेस में 7155 से 10147 रुपए
- चेन्नई से जयपुर के लिए 2 फ्लाइट, किराया 9038 रुपए
- हैदराबाद से जयपुर के लिए 3 फ्लाइट, किराया 6709 रुपए
- अहमदाबाद से जयपुर के लिए 4 फ्लाइट, किराया 5718 रुपए
- कोलकाता से जयपुर के लिए 4 फ्लाइट, किराया 7624 से 8097 रुपए
- दिल्ली से जयपुर के लिए रोज 7 फ्लाइट उपलब्ध
- एयर इंडिया में किरापा 2871 से 5711 रुपए, अलायंस एयर में 2497 रुपए
- इंडिगो में 2820 से 3456 रुपए, एयर इंडिया एक्सप्रेस में 2819 रुपए
जाने का किराया भी महंगा नहीं
कम किराया होने से हवाई यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों को विभिन्न शहरों से जयपुर आगमन के लिए कम किराया चुकाना पड़ेगा। वहीं जयपुर से इन शहरों के लिए जाने का किराया भी लगभग समकक्ष ही लग रहा है। जाने की किराया दरों में भी बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।
सस्ते किराए का कारण क्या ?
- किराए में कमी को लेकर डीजीसीए की सख्ती है बड़ा कारण
- दिसंबर 2025 में जब इंडिगो एयरलाइंस में हुआ था क्रू संकट
- तो दूसरी एयरलाइंस ने मौके का फायदा उठाते हुए वसूला था अधिक किराया
- तब डीजीसीए ने तय की थी किराया लिमिट
- इस कारण अब एयरलाइंस ने किराया दरों में नहीं की है बढ़ोतरी
- वहीं फ्लाइट्स की पर्याप्त उपलब्धता के चलते भी किराया दरें हैं कम
- ज्यादातर बड़े शहरों से जयपुर के लिए पर्याप्त संख्या में फ्लाइट उपलब्ध
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 14:32:040
Report
PSPreeti Srivastava
FollowFeb 09, 2026 14:31:55Lucknow, Uttar Pradesh:स्पॉट से
चसमदीद के साथ टीटी
जिस बाइक वाले को चोट लगी थी उसका भी टीटी
स्पॉट दिखाते हुए
गाड़ी में जब एक्सीडेंट हुआ तो एक ही आदमी था जो गाड़ी चला रहा था ऐसा चश्मदीद का कहना है
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 14:31:400
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 09, 2026 14:31:200
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 09, 2026 14:30:440
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 09, 2026 14:30:140
Report
0
Report
0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 09, 2026 14:22:300
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 09, 2026 14:22:080
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 14:21:520
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 09, 2026 14:21:310
Report
0
Report