Back
जी मीडिया का ऑपरेशन जंगल-2: बिना आईडी बीड पापड़ लैपर्ड सफारी
ACAshish Chauhan
Feb 09, 2026 13:41:39
Jaipur, Rajasthan
ऑपरेशन जंगल पार्ट-2
मुख्य पॉइंट- झालाना-आमागढ़ के बाद अब बीड पापड़ की बारी, अबकी बार दलाल ने टिकट दिया, लेकिन बिना आईडी के सफारी की, रिपोर्टर ने कोई आईडी नहीं दी, ना रिपोर्टर की आईडी चेक की, 5004 रुपए की जगह 7 हजार रुपए लिए, सर्विस चार्ज के नाम पैसे लिए. जो टिकट लिया, उसमें तीन दूसरे लोगों के नाम टिकट में जोड़े, क्या आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा रहा सफारी में?
जयपुर- जी मीडिया के ऑपरेशन के जंगल के बाद वन महकमे में हड़कम्प मच गया है. झालाना और आमागढ़ लैपर्ड सफारी में सिस्टम की पोल खुल गई, लेकिन सिस्टम की पोल खुलने की पूरी पिक्चर अभी बाकी है. जी मीडिया की पड़ताल का तीसरे महीने फरवरी का वो हिस्सा, जिसे पूरे जयपुर में जंगल सफारी सवालों के घेरे में घिर गई...देखिए ऑपरेशन जंगल पार्ट-2
झालाना-आमागढ़ के बाद बीड पापड़ की बार-
जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन जंगल से झालाना और आमागढ़ में सिस्टम की पोल खुल गई. जी मीडिया संवाददाता ने बिना टिकट अवैध रूप से सफारी की. वाइल्ड लाइफ सिटी पिंकसिटी में दोनों जंगल सफारियों के बाद अब बारी है तीसरी लैपर्ड सफारी बीड पापड़ की. दलाल परमेश कुमार मीणा ने झालाना और आमागढ़ के बाद बीड पापड़ में सफारी करवाने की जिम्मेदारी ली. लेकिन उसका पूरा फोकस झालाना सफारी करवाने पर था. परमेश ने बार बार कहा कि झालाना की सफारी कर लो. लेकिन अबकी बार हमने बीड पापड़ की सफारी कर दी. सफारी से पहले परमेश और जी मीडिया संवाददाता आशीष चौहान की बातचीत सुने, जिसमें वो सर्विस चार्ज की बात कर रहा है. दिसम्बर के बाद 2 फरवरी को एक बार फिर से सफारी करवाने के लिए परमेश से संपर्क किया.
(02 FEB VOICE RECORD)
रिपोर्टर- भैया मैं बोल रहा हूं, पहले बात हुई थी ना
दलाल- हां पहचान गया, बताओं बताओं
... (डायलॉग) ...
6 फरवरी को शाम को फिर से आशीष चौहान ने परमेश मीणा से बात कर बीड पापड़ विघाधर नगर की सफारी टिकट कंफर्म की. अबकी बार भी सरकारी रेट 5004 रुपए की जगह 7 हजार रुपए दलाल ने लिए.
... 6 फरवरी को ऑनलाइन 7 हजार रुपए परमेश मीणा को ट्रांसफर किए. इसके बाद परमेश ने बीड पापड़ सफारी के टिकट रिपोर्टर को भेज दिया. परमेश के सहयोगी ने आईडी भेजी थी. इस टिकट में गड़बड़ियाँ दिखी. पहली गड़बड़ी रिपोर्टर ने कोई आईडी ही नहीं दी. दूसरी इस टिकट में राजू, बंटी और रीता नाम के शख्स का नाम जोड़ा गया, जो रिपोर्टर ने भेजा ही नहीं था. सबसे हैरानी की बात ये है कि इस टिकट में इन लोगों के आधार कार्ड के आखिरी नंबर दिए हुए हैं. ऐसे में क्या इन शख्स की आईडी टिकट में इस्तेमाल हुआ है. बीड पापड़ लैपर्ड सफारी में भी आशीष चौहान की आईडी चेक नहीं की, रिपोर्टर ने 2 घंटे आराम से सफारी का आनंद लिया. बड़ा सवाल ये कि जंगल में कोई घटना घटित होती है तो जिम्मेदार कौन होगा?
बीड पापड़ सफारी के ये है जिम्मेदार अफसर- रेंजर- रघुवेंद्र सिंह राठौड़, ACF- संतोष मीणा, DCF- विजय पाल सिंह
नियम- आईडी फर्जी तो टिकट रद्द होगा. टिकट पर स्पष्ट लिखा है कि बोर्डिंग पास प्राप्त करते समय आगंतुक द्वारा प्रस्तुत पहचान पत्र वही होना चाहिए जो ऑनलाइन परमिट बुकिंग के समय उपयोग किया गया था, अन्यथा परमिट फर्जी माना जाएगा और रद्द किया जा सकता है. आगंतुक को पार्क में प्रवेश करते समय ऐसे पहचान पत्र की एक प्रति भी साथ रखनी होगी. लेकिन रिपोर्टर ने बिना आईडी ही बीड पापड़ की सफारी की.
सवालों में 3 जंगल सफारी-
बड़ा सवाल यह है कि सफारी में दलाल किसकी मिलीभगत से सक्रिय हुए. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक परमेश कुमार मीणा सफारी में प्राइवेट गाड़ी का ड्राइवर है, जो जंगल सफारी के नाम से वैसे की वसूली कर रहा है. लेकिन मॉनिटरिंग को लेकर जयपुर में तीन जंगल सफारी सवालों के घेरे में है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव में आज सदर, बीघापुर व लखनऊ–कानपुर हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान नियम उल्लंघन पर 5 ट्रकों का चालान किया गया, जबकि एक ट्रक को थाना दही में बंद किया गया। इस कार्रवाई से कुल ₹3,23,000 का राजस्व प्राप्त हुआ।
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 09, 2026 15:32:130
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 09, 2026 15:31:510
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 09, 2026 15:31:330
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 09, 2026 15:30:510
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 09, 2026 15:30:280
Report
1
Report
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 09, 2026 15:18:450
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 09, 2026 15:18:160
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 15:18:000
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 15:17:480
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 09, 2026 15:17:240
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 09, 2026 15:17:090
Report