Back
FMGE fake certificate gang: Rajasthan SOG exposes case of 73 doctors
ASAshutosh Sharma1
Feb 07, 2026 11:03:45
Jaipur, Rajasthan
विदेश से एमबीबीएस कर लौटे डॉक्टरों को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) पास कराने के नाम पर फर्जी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने वाले बड़े रैकेट का राजस्थान एसओजी ने पर्दाफаш किया है। इस सनसनीखेज मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड भानाराम माली उर्फ भानू सहित दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि 73 डॉक्टरों ने 20 से 30 लाख रुपये तक देकर फर्जी सर्टिफिकेट हासिल किए और इन्हीं के आधार पर इंटर्नशिप व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की।
राजस्थान एसओजी के , मास्टरमाइंड भानाराम विदेश फरार होने की कोशिश में था। उसे दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पकड़ा गया। जांच में खुलासा हुआ कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए थाईलैंड, श्रीलंका, दुबई, कजाकिस्तान और नेपाल में छिपता रहा।
राजस्थान एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि यह गिरोह खुद विदेश से एमबीबीएस कर चुके डॉक्टरों के जरिए संचालित हो रहा था। असफल अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें फर्जी FMGE पास सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाते थे। इन्हीं दस्तावेज़ों के आधार पर अभ्यर्थियों ने राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) में इंटर्नशिप और प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन तक हासिल कर लिया।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इंद्रराज सिंह गुर्जर ने कजाकिस्तान से एमबीबीएस करने के बाद दिसंबर 2022 का फर्जी FMGE सर्टिफिकेट भानाराम से खरीदा। उसने उसी आधार पर अलवर के राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप पूरी की और प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन ले लिया। बाद में वह अन्य अभ्यर्थियों को भी इसी तरीके से सर्टिफिकेट दिलाने लगा। इंद्रराज को दौसा से गिरफ्तार कर 10 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में लिया गया है।
बाईट- विशाल बंसल, एडीजी एसओजी
इस प्रकरण में पहले ही पीयूष कुमार त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह गुर्जर और शुभम गुर्जर की गिरफ्तारी हो चुकी थी। इनके मोबाइल फोन की एफएसएल जांच में कई नाम सामने आए, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच एजेंसी के अनुसार, गिरोह ने दो अलग-अलग ब्रांच बनाई थीं..
एक यूनिट फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करवाती थी
दूसरी यूनिट RMC में इन दस्तावेज़ों के आधार पर इंटर्नशिप और प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन दिलाने का काम करती थी
यानी, एसओजी को आशंका है कि RMC के भीतर भी कुछ लोगों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा था। इसी वजह से एसओजी अब पिछले पांच साल के सभी RMC रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की गहन जांच करेगी। RMC फिलहाल एसओजी के रडार पर है।
बाईट- विशाल बंसल, एडीजी एसओजी
एसओजी को यह भी संदेह है कि पूरे रैकेट का संचालन कजाकिस्तान से जुड़े ऑपरेटरों के जरिए भी हुआ हो सकता है, जिसकी जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार मास्टरमाइंड भानाराम उर्फ भानू ने भी कजाकिस्तान से ही डिग्री लेकर डॉक्टर बनने का दावा किया था।
इस पूरे मामले में एसओजी ने 4 फरवरी 2026 को नया प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल 73 विदेश से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों की भूमिका की जांच चल रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowMar 05, 2026 14:30:060
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 05, 2026 14:18:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 14:17:450
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 05, 2026 14:17:19Chittorgarh, Rajasthan:गेस्ट 8:30 बजे
रूपेश दुबे, कांग्रेस (ज़ूम)
उज्ज्वल दीपक, भाजपा (टीम)
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 05, 2026 14:17:110
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 05, 2026 14:16:570
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:16:070
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 05, 2026 14:15:550
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 05, 2026 14:15:440
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 05, 2026 14:15:32Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में होली पर कुछ मुस्लिम युवकों को कथित तौर पर रंग लगाने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है।
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 14:15:22Noida, Uttar Pradesh:होली पर पथराव से इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बन रहा...दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाए
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 14:15:130
Report
बाराबंकी में यात्री का खोया बैग सुरक्षित मिलाः पुलिस ने कुछ घंटों में लौटाया, पासपोर्ट-20 हजार रुपये
0
Report
0
Report