Back
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइटें देरी-रद्द, यात्री परेशान
KCKashiram Choudhary
Nov 25, 2025 15:17:38
Jaipur, Rajasthan
जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इन दिनों फ्लाइट्स का संचालन गड़बड़ा है। विभिन्न एयरलाइंस के विमानों की अनुपलब्धता, विमानों में तकनीकी खराबी होने और अन्य संचालन कारणों के चलते फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हो रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को 20 से ज्यादा फ्लाइट्स के संचालन में देरी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी आधी रात को मुम्बई जाने वाले यात्रियों को हुई। स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG-251 जयपुर से रात सवा ग्यारह बजे मुम्बई के लिए रवाना होनी थी। लेकिन विमान उपलब्ध नहीं होने के चलते फ्लाइट रवाना नहीं हो सकी। आधी रात में यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। बाद में यह फ्लाइट तड़के सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर मुम्बई के लिए रवाना हो सकी। इसी तरह विमान उपलब्ध नहीं होने से इंडिगो एयरलाइन की इंदौर से जयपुर आने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई। इंडिगो की यह फ्लाइट सुबह 8 बजकर 5 मिनट इंदौर से जयपुर पहुंचनी थी, लेकिन विमान की अनुपलब्धता के चलते फ्लाइट रद्द कर दी गई। इंडिगो की शाम 5:15 बजे देहरादून जाने वाली फ्लाइट 6E-7468 भी विमान नहीं होने से रद्द कर दी गई। इसके अलावा करीब एक दर्जन अन्य फ्लाइट्स के यात्री फ्लाइट लेट होने से परेशान होते रहे।
तड़के सुबह से रात तक हवाई यात्री होते रहे परेशान
- इंडिगो की फ्लाइट 6E-7482 दोपहर 12:30 के बजाय 2:30 बजे जा सकी लखनऊ
- विमान में खराबी होने के बाद एयरलाइन ने दूसरे विमान से यात्रियों को भेजा लखनऊ
- दिल्ली की फ्लाइट 6E-5096 दोपहर 1:55 के बजाय 3:15 बजे जा सकी
- चंडीगढ़ की फ्लाइट 6E-7516 दोपहर 1:45 के बजाय शाम 6:35 बजे जा सकी
- उदयपुर की फ्लाइट 6E-7517 शाम 5:30 बजे के समय से हुई 4 घंटे लेट
- चेन्नई की फ्लाइट 6E-694 शाम 5:25 के बजाय शाम 7:15 बजे हुई रवाना
- मुम्बई की फ्लाइट 6E-5324 शाम 7:05 के समय से हुई 2 घंटे लेट
- चंडीगढ़ की फ्लाइट 6E-7414 शाम 8:40 के समय से हुई 1 घंटे 40 मिनट लेट
- एक दर्जन अन्य फ्लाइट्स हुई आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक लेट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
चौधरपुर में बीएलओ की लापरवाही A कॉलम के बजाये C कॉलम में अपलोड किये गणना प्रपत्र लोगों में फैली दहशत
0
Report
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 25, 2025 17:33:090
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowNov 25, 2025 17:32:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 25, 2025 17:32:290
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 25, 2025 17:32:110
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 25, 2025 17:31:440
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowNov 25, 2025 17:31:230
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 25, 2025 17:30:560
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowNov 25, 2025 17:30:410
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowNov 25, 2025 17:30:250
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 25, 2025 17:17:2776
Report
SKSandeep Kumar
FollowNov 25, 2025 17:17:1472
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 25, 2025 17:17:0191
Report