Back
महिलाओं के सशक्तिकरण से देश विकसित: भाजपा की लोकल फॉर वोकल पहल
VSVishnu Sharma
Nov 13, 2025 11:10:13
Jaipur, Rajasthan
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रत्येक महिला शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनेगी तब ही देश विकसित बनेगा। लोकल फॉर वोकल की ब्रांड एम्बेसडर भी महिलाएं ही हैं। बीजेपी की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जयपुर शहर में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में राजापार्क भाटिया भवन में महिला सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बीजेपी महिला कार्यकर्ता मौजूद रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सम्मेलन में मौजूद महिलाओं के साथ ही देशभर में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करते हैं। पीएम मोदी ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू कर रखी हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और ज्यादा शक्ति देने के लिए बीजेपी लगातार काम कर रही है। आज केंद्र और राजस्थान सरकार द्वारा कई योजनाओं से सभी महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। सरकार की कोई भी योजना अगर आज सबसे ज्यादा लाभ किसी को दे रही है तो महिलाओं को दे रही है। घर घर पेयजल, स्वच्छता अभियान के तहत घरों में शौचालय बनाए गए, नरेगा में रोजगार के अवसर बढ़ाए। आयुष्मान योजना मिल रही है तो सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिल रहा है। इधर कार्यक्रम में बीजेपी जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, कार्यकारिणी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा महत्वपूर्ण है। लोकल फॉर वोकल में भी महिलाओं की बहनों की भूमिका रहेगी। बढ़ती प्रगति देश जा रहा है अब आत्मनिर्भर बनने को कदम बढ़ा रहे हैं। हम स्वदेशी को बढ़ा रहे हैं इसका मतलब हमारी अर्थव्यवस्था एक नंबर पर होगी। मंजू शर्मा ने कहा कि आज दुनिया में सबसे बड़ा बाजार भारत है। देश में वस्तुएं बनेगी तो भारत का पैसा वहीं रहेगा और वस्तुओं का निर्यात करेंगे तो पैसा आएगा। युवाओं और महिलाओं और किसानों को आगे बढ़ा रहे हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं अपने पांव खड़ी हो रही हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
404
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 16, 2026 23:47:43965
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 16, 2026 23:47:15961
Report
SMSarfaraj Musa
FollowMar 16, 2026 23:46:56895
Report
SMSarfaraj Musa
FollowMar 16, 2026 23:46:401077
Report
IAImran Ajij
FollowMar 16, 2026 23:46:25940
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 16, 2026 23:46:05956
Report
CDChampak Dutta
FollowMar 16, 2026 23:45:43990
Report
SGShreyasi Ganguly
FollowMar 16, 2026 23:45:19Kolkata, West Bengal:cm alleges that bjp is bringing public to the rallies by paying them money.. but she adds that instead of giving money for bjp rallys bjp must spend that money for subsidy in gas price
1049
Report
SGShreyasi Ganguly
FollowMar 16, 2026 23:45:101061
Report
1006
Report
1043
Report
MSManish Sharma
FollowMar 16, 2026 19:00:221084
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowMar 16, 2026 18:45:26Howrah, West Bengal:শহর জুড়ে শুরু হয়েছে বজ্রপাত সহ ঝড় বৃষ্টি।তাপমাত্রা অনেকটাই কমে গিয়ে বাতাসে ঠান্ডা আমেজ।
1057
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 16, 2026 18:45:121099
Report