Back
कोहरे से जयपुर हवाई अड्डे पर फ्लाइटें बड़े पैमाने पर देरी से संचालित
KCKashiram Choudhary
Dec 20, 2025 14:09:46
Jaipur, Rajasthan
जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा शेड्यूल, एक दर्जन से ज्यादा फ्लाइट लेट
- देहरादून एयरपोर्ट जाने वाली 2 फ्लाइट हुई डायवर्ट, कोहरे के चलते देहरादून में नहीं हुई ल LANDिंग
- बीती रात चंडीगढ़ की 4 फ्लाइट्स डायवर्ट, जयपुर एयरपोर्ट पर 2 से 4 घंटे तक लेट हुई फ्लाइट्स
जयपुर。
उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर इन दिनों कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते ज्यादातर शहरों से फ्लाइट्स डायवर्ट होकर जयपुर आ रही हैं। शुक्र-शनिवार की मध्यरात्रि को चंडीगढ़ जाने वाली 4 फ्लाइट्स डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची थी। वहीं शनिवार सुबह देहरादून जाने वाली फ्लाइट्स कोहरे के चलते जयपुर डायवर्ट हुई। देहरादून एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते 2 फ्लाइट्स आधे घंटे से ज्यादा समय तक होल्ड पर रहने के बावजूद वहां लैंड नहीं हो सकी। बाद में ये फ्लाइट्स डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची। इनमें से एक फ्लाइट भुवनेश्वर से देहरादून जा रही थी। यह फ्लाइट देहरादून से डायवर्ट होकर सुबह 10 बजे जयपुर पहुंची। बाद में सुबह 11:30 बजे जयपुर से वापस देहरादून के लिए रवाना हुई। इसी तरह दूसरी फ्लाइट अहमदाबाद से देहरादून जा रही थी। यह फ्लाइट सुबह 11 बजे जयपुर पहुंची और बाद में दोपहर 12 बजे जयपुर से देहरादून के लिए रवाना हुई। इसी तरह जयपुर से देहरादून जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट, जो सुबह 8:25 बजे देहरादून जानी थी, जयपुर से सुबह 11:35 बजे देहरादून के लिए रवाना हो सकी। वहीं अन्य एयरपोर्ट्स पर कोहरे के चलते जयपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली एक दर्जन से अधिक फ्लाइट्स देरी से संचालित हुई। ये फ्लाइट 2 घंटे से लेकर 4 घंटे तक की देरी से संचालित हुई।
जयपुर एयरपोर्ट पर गड़बड़ाया फ्लाइट संचालन
- इंडिगो की भुवनेश्वर से देहरादून की फ्लाइट 6E-6321 हुई जयपुर डायवर्ट
- इंडिगो की अहमदाबाद से देहरादून फ्लाइट 6E-568 हुई जयपुर डायवर्ट
- इंडिगो की देहरादून जाने वाली फ्लाइट 6E-7274 गई 3 घंटे लेट
- सुबह 4:10 बजे शारजाह की फ्लाइट G9-436 गई 3 घंटे लेट
- सुबह 5:10 बजे चंडीगढ़ की फ्लाइट 6E-7742 गई पौने 2 घंटे लेट
- सुबह 9:20 बजे जैसलमेर की फ्लाइट 6E-7675 गई पौने 2 घंटे लेट
- सुबह 11:45 बजे इंदौर की फ्लाइट 6E-7154 गई पौने 4 घंटे लेट
- दोपहर 1:25 बजे अहमदाबाद की फ्लाइट 6E-7031 गई 2 घंटे लेट
- दोपहर 2:20 बजे सूरत की फ्लाइट 6E-715 गई 4 घंटे लेट
- शाम 5:35 बजे उदयपुर की फ्लाइट 6E-7517 हुई सवा घंटे लेट
- शाम 6:15 बजे मुम्बई की फ्लाइट SG-651 हुई 2 घंटे लेट
- शाम 6:20 बजे अहमदाबाद की फ्लाइट 6E-7524 हुई सवा 3 घंटे लेट
- शाम 6:35 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-784 हुई पौने 3 घंटे लेट
- शाम 7:25 बजे अहमदाबाद की फ्लाइट 6E-7276 हुई 2 घंटे लेट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowDec 20, 2025 15:51:250
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 20, 2025 15:50:550
Report
VRVikash Raut
FollowDec 20, 2025 15:50:260
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 20, 2025 15:50:050
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 20, 2025 15:49:470
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 20, 2025 15:49:110
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 20, 2025 15:48:490
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 20, 2025 15:48:300
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 20, 2025 15:48:060
Report
0
Report
AMANIL MOHANIA
FollowDec 20, 2025 15:47:490
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 20, 2025 15:47:070
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowDec 20, 2025 15:46:470
Report
RSRavi sharma
FollowDec 20, 2025 15:46:350
Report