Back
दीपावली की तिथि पक्की: 20 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन और अवकाश घोषित
DGDeepak Goyal
Oct 19, 2025 13:08:37
Jaipur, Rajasthan
दीपों का पर्व दिवाली इस बार भी तारीखों के फेर में उलझा रहा, लेकिन विद्वानों की गणना ने संशय का अंधकार मिटा दिया है। लगातार दूसरे वर्ष भी कार्तिक अमावस्या की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति रही पर अब स्पष्ट है कि लक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर, सोमवार को ही किया जाएगा। जयपुर के आराध्य श्रीगोविंददेवजी मंदिर से लेकर उज्जैन के महाकाल और खाटूश्यामजी तक सभी प्रमुख मंदिरों ने 20 अक्टूबर को दीपोत्सव की तिथि घोषित की है। यही नहीं, सरकारी कार्यालयों में भी इसी दिन दीपावली का अवकाश रहेगा। पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के अनुसार 20 अक्टूबर को अमावस्या तिथि दोपहर 3:45 बजे से शुरू होकर अगले दिन 21 अक्टूबर शाम 5:50 बजे तक रहेगी। चूंकि इस दिन प्रदोष और निशीथ काल में अमावस्या रहेगी, इसलिए इसी दिन लक्ष्मी पूजन करना शास्त्रसम्मत है....धर्मशास्त्रों के अनुसार, जब अमावस्या प्रदोष काल और संपूर्ण रात्रि व्यापिनी हो, तब पहले दिन ही दीपावली मनाना श्रेष्ठ होता है। यही कारण है कि 20 अक्टूबर की रात वृषभ लग्न (शाम 7:18 से रात 9:15 बजे तक) और सिंह लग्न (रात 1:48 से सुबह 4:04 बजे तक) में पूजन को सर्वोत्तम माना गया है। सर्वश्रेष्ठ लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 7:30 से 7:42 बजे तक प्रदोष काल और स्थिर वृषभ लग्न में मां लक्ष्मी की आराधना का यह समय सबसे शुभ रहेगा। दीपावली सिर्फ तिथि का पर्व नहीं, बल्कि भावना का उत्सव है..जब हर घर में उजाला फैलता है, रिश्तों में मिठास घुलती है और मां लक्ष्मी के स्वागत में समृद्धि की कामना होती है। इस बार भी कार्तिक अमावस्या की रात्रि जयपुर से खाटू तक, आस्था के दीपों से जगमगाएगी।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AYAmit Yadav
FollowOct 19, 2025 15:32:423
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowOct 19, 2025 15:32:320
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 19, 2025 15:32:150
Report
Kesari, Uttar Pradesh:
आशुतोष द्विवेदी जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 7 महराजगंज की तरफ से दीपावली एवं छठ पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं।
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 19, 2025 15:31:540
Report
PKPushpender Kumar
FollowOct 19, 2025 15:31:330
Report
HBHemang Barua
FollowOct 19, 2025 15:31:210
Report
PKPushpender Kumar
FollowOct 19, 2025 15:31:120
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 19, 2025 15:31:000
Report
PKPushpender Kumar
FollowOct 19, 2025 15:30:380
Report
DRDamodar Raigar
FollowOct 19, 2025 15:30:260
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowOct 19, 2025 15:30:160
Report
YMYadvendra Munnu
FollowOct 19, 2025 15:19:043
Report
HBHemang Barua
FollowOct 19, 2025 15:18:521
Report