Back
विधानसभा में आमागढ़ किले के मंदिर पर भगवा ध्वज विवाद बढ़ा
BDBabulal Dhayal
Mar 10, 2026 10:06:23
Jaipur, Rajasthan
Anchor। विधानसभा में आमागढ़ किले पर बने मंदिर पर धर्म ध्वजा के मामले पर हंगामा बरपा। आरएसएस के भगवा ध्वज फहराने के जिक्र पर पक्ष प्रतिपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उपनेता प्रतिपक्ष और वन मंत्री के बीच जमकर बहस हुई।
विधानसभा में सवाल आमागढ़ किले तक पहुंचने के रास्ते से जुड़ा था, पर मंत्री के जवाब में पुरानी घटनाओं का जिक्र हुआ तो नौबत गर्मागर्मी तक जा पहुंची। उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के बीच नोकझोंक हुई। स्पीकर ने गहरी नाराजगी जताई।
मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि यह सनातन के ध्वज को लेकर चलने वाली सरकार है। हम आमागढ़ तक रास्ता बनाएंगे। आमागढ़ में पिछली सरकार के दौरान मौजूदा मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ध्वज फहराना चाहते थे लेकिन आपकी सरकार ने उन्हें रोक दिया था। संजय शर्मा बोले, मैं विश्वास दिलाता हूं कि आमागढ़ के रास्ते का वन विभाग मेंटीनेंस करेगा। वन क्षेत्रों में हेरिटेज प्रॉपर्टी, प्राचीन मंदिरों को संरक्षण किया जाएगा।
रामकेश मीणा ने कहा— आपने आमागढ़ को लेकर डॉ किरोड़ीलाल मीणा के लिए कहा, उस वक्त मैंने ही आंदोलन किया था। उस वक्त आमागढ़ किले पर आरएसएस के लोगों ने भगवा झंडा फहरा दिया था। आरएसएस का जिक्र करते ही बीजेपी विधायकों ने कड़ी आपत्ति की, इस पर हंगामा होने लगा।
बाइट। रामकेश मीणा। उपनेता प्रतिपक्ष।
बाइट संजय शर्मा। वन एवं पर्यावरण मंत्री
संजय शर्मा ने रामकेश मीणा पर पलटवार करते हुए कहा— जनजाति विकास विभाग की अनुदान मांगो पर बहस वाले दिन रामकेश मीणा ने अपने आपको हिंदू मानने से ही इनकार कर दिया था, उन्होंने खुद को आदिवासी बताते हुए हिंदू धर्म की कमियों का जिक्र किया था। इस दौरान संजय शर्मा और रामकेश मीणा में जमकर बहस हुई।
स्पीकर ने उपनेता प्रतिपक्ष के सवाल पूछने के तरीके पर कड़ी आपत्ति जताईं देवनानी बोले, यह बर्दाश्त नहीं होगा, आप सवाल पूछिए लेकिन बिना वजह विवाद करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। प्रश्नकाल को प्रश्नकाल ही रहने दीजिए। अध्यक्ष जब खड़े हों तो सबको बैठ जाना चाहिए लेकिन मैं खड़ा हूँ और आपस में बोले जा रहे हैं।
बाइट। रामकेश मीणा। उपनेता प्रतिपक्ष
बाइट। संजय शर्मा। वन एवं पर्यावरण मंत्री
बाइट। वासुदेव देवनानी। विधानसभा स्पीकर
स्पीकर की दखल के बाद मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि आमागढ़ की पहाड़ी पर बने मंदिर तक सरकार रास्ता बनाएगी, पर सवाल पूछकर विपक्ष ने गड़े मुर्दे उखाड़ने की पूरी कोशिश की। पर स्पीकर की सूझ बूझ से मामला शांत तो हो गया, नहीं तो आज एक बार फिर सदन में आदिवासी हिंदू हैं या नहीं इसी बहस में सदन का कीमती वक्त जाया हो जाता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 10, 2026 11:21:310
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 10, 2026 11:21:140
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 10, 2026 11:20:130
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 10, 2026 11:19:360
Report
0
Report
TCTanya chugh
FollowMar 10, 2026 11:18:400
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 10, 2026 11:18:260
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 10, 2026 11:18:120
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 10, 2026 11:17:570
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 10, 2026 11:17:440
Report
IAImran Ajij
FollowMar 10, 2026 11:17:260
Report
ASAmit Singh
FollowMar 10, 2026 11:17:120
Report