Back
अजमेर में पुलिस कमिश्नरेट लागू करने की मांग, देवनानी ने लिखा पत्र
VSVishnu Sharma
Feb 02, 2026 13:01:02
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्य बजट से पहले अजमेर को लेकर बड़ा प्रस्ताव रखा है। देवनानी ने राज्य सरकार से अजमेर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने या फिर शहर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के अलग अलग कार्यालय खोलने की मांग की है। इसके साथ ही माकड़वाली क्षेत्र में नया पुलिस थाना या चौकी खोलने की भी आवश्यकता बताई है।
राजस्थान विधानसभा में 11 फरवरी को राज्य सरकार का वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट घोषणाओं में राज्य के विकास का रोडमैप पेश करेंगी। इनमें कानून व्यवस्था से लेकर इन्फ्रा स्ट्रक्चर सहित खेती किसानी, युवा, महिला सहित तमाम वर्गों के लिए घोषणाएं की जाएंगी। बजट से पहले जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्रों में अलग अलग मांग के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित सरकार को पत्र दिए हैं। मुख्यमंत्री ने भी अलग अलग वर्गों के साथ प्री बजट बैठकों में सुझाव भी लिए हैं।
इधर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को पत्र लिखकर अजमेर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने कारण गिनाते हुए कहा कि अजमेर में पिछले कुछ वर्षों में चोरी, चैन स्नैचिंग, छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। साथ ही शहर में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की संख्या बढ़ने से सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ी हैं।
देवनानी के अनुसार अजमेर धर्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर है। विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, तीर्थराज पुष्कर और पुष्कर मेले के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु और जायरीन पहुंचते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है।
साथ ही उन्होंने लिखा है कि अजमेर शहर का दायरा अब किशनगढ़ और पुष्कर तक फैल चुका है। अजमेर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ती आबादी, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों के कारण पुलिसिंग पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जयपुर और जोधपुर की तर्ज पर अजमेर में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की मांग उठ रही है।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अजमेर के माकड़वाली क्षेत्र को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। माकड़वाली, लोहागल, चाचियावास, भवानीखेड़ा और कायड़ सहित आसपास के इलाकों में करीब 50 से 75 हजार की आबादी निवास करती हैं। यह क्षेत्र वर्तमान में क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जो यहां से 8 से 10 किलोमीटर दूर है।
माकड़वाली क्षेत्र जयपुर–पुष्कर नेशनल हाईवे के बीच स्थित है, जहां आए दिन सड़क हादसे, ट्रैफिक जाम और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। क्षेत्र में तेजी से नई आवासीय कॉलोनियां, शिक्षण संस्थान, मल्टीप्लेक्स और व्यावसायिक प्रतिष्ठान विकसित हो रहे हैं, जिससे पुलिस चौकी या थाना खोलना जरूरी हो गया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 14:19:540
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 02, 2026 14:19:330
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 02, 2026 14:19:200
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 14:19:06Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (यूपी): सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में सरदार पटेल एम्पावरमेंट ज़ोन की स्थापना को लेकर बैठक की。
0
Report
OSonkar sharma
FollowFeb 02, 2026 14:17:300
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 02, 2026 14:17:180
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 02, 2026 14:17:00Ranchi, Jharkhand:रांची के अरगोड़ा में आर्थिक तंगी से परिवार ने आत्महत्या का प्रयास
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 02, 2026 14:16:440
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 02, 2026 14:12:100
Report
1
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 02, 2026 14:11:410
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 02, 2026 14:10:350
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 02, 2026 14:09:550
Report