Back
CM भजनलाल ने CS- DGP सहित आला अफसरों को गुड गवर्नेंस की शपथ दिलाई
VSVishnu Sharma
Dec 25, 2025 14:17:30
Jaipur, Rajasthan
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्य सचिव वी श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित ब्यूरोक्रेसी के आला अफसरों को गुड गवर्नेंस की शपथ दिलाई। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे लोगों के सच्चे सेवक बनकर काम करें। सभी मिलकर राजस्थान को गुड गवर्नेन्स में रोल मॉडल बनाएं। ओटीएस एचएम रीपा में सुशासन दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अटल जी राष्ट्रप्रेम और सुशासन का प्रतीक थे। सुशासन लोकमंगल की भावना से जुड़ा हुआ है और सुशासन भारतीय संस्कृति की आत्मा है। रामराज्य को सुशासन का सर्वोत्तम आदर्श माना जाता है। अंतरात्मा की आवाज को सही शासन की पहचान बनाएं। सुशासन दिवस भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने शासन को जनकल्याण से जोड़ा और स्वराज और सुशासन की अवधारणा को मजबूत किया। गांव भारत की आत्मा, ऐसे में ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने की कोशिश करें। उन्होंने अफसरों को सुशासन मॉडल को अपनाने का आह्वान किया। प्रशासन में संवेदनशीलता और जवाबदेही पर जोर रखें। आमजन तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता रखें। सुशासन से ही सशक्त और समृद्ध भारत का संकल्प पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने देश को सूखा और बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए प्रमुख नदियों को जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना भी शुरू की। स्व. अटल में राष्ट्र प्रेम की प्रबल धारा सदैव प्रवाहित रहती थी। कारगिल युद्ध में ऑपरेशन विजय हो या बाहरी दबावों की चिंता किए बिना परमाणु परीक्षण करना, उन्होंने स्वाभिमानी भारत की आधारशिला रखी। उन्होंने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा देकर देश के विकास में विज्ञान को बढ़ावा देने का काम किया। मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा सुशासन का रोल मॉडल - मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि स्व. अटल की सुशासन की विरासत को प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बढ़ाया और देश को सुशासन का रोल मॉडल बनाने पर कार्य किया। उन्होंने नागरिक प्रथम के ध्येय के साथ तकनीक के माध्यम से आमजन को सीधे सरकार से जोड़कर शासन में भागीदार और अधिकार संपन्न बनाया है। सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ ऐसी नीतियां और योजनाएं लागू की जिनका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। मोदी ने लोकतंत्र से लोक को जोड़ा और नौकरशाही को सही मायने में लोकसेवक बनाया और खुद को देश का प्रधान सेवक बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिए ग्रामीण और शहरी समस्या शिविरों और पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा आयोजित किया गया। मिशन कर्मयोगी के तहत various गतिविधियों को लागू करने के लिए एचसीएम रीपा को राजस्थान के लिए नोडल विभाग के रूप में नामित किया गया है। शिकायत निवारण तंत्र देश में लोकतंत्र की आत्मा है। मजबूत शिकायत प्रणाली से नागरिकों में विश्वास बढ़ता है। जनसुनवाई व मुख्यमंत्री जनसुनवाई का प्रभावी संचालन किया जाए। आमजन सीधे शासन तक अपनी समस्याएं पहुंचा रहे हैं। हमारा प्रदेश एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म पर शामिल होने वाला पहला राज्य था। यहां 7 लाख से अधिक कर्मयोगियों ने नामांकन कर 26 लाख से अधिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर एक पखवाड़े में प्रदेश में व्यापक स्तर पर 6 लाख से अधिक गतिविधियों और कार्यक्रमों का संचालन किया गया। Capasिटी बिल्डिंग कमीशन के मानव संसाधन सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम ने कहा कि मिशन कर्मयोगी लोकसेवा के इतिहास में ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रायोगिक तौर पर इस मिशन कर्मयोगी की शुरूआत की थी। इसके माध्यम से उन्होंने यह स्थापित किया कि अगर लोकसेवकों को प्रेरणा मिले तो वे और बेहतर काम कर सकते हैं तथा आमजन को सुगम सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रेरणा स्थल में सजाए गए गमले चोरी गमले चोरी करते लोगों का वीडियो हुआ वायरल।
1
Report
NKNished Kumar
FollowDec 25, 2025 15:34:500
Report
RNRandhir Nidhi
FollowDec 25, 2025 15:34:380
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 25, 2025 15:34:230
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 25, 2025 15:33:590
Report
HBHemang Barua
FollowDec 25, 2025 15:33:380
Report
HBHemang Barua
FollowDec 25, 2025 15:33:310
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowDec 25, 2025 15:33:200
Report
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowDec 25, 2025 15:33:060
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowDec 25, 2025 15:32:500
Report
MSManish Sharma
FollowDec 25, 2025 15:32:350
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 25, 2025 15:32:230
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 25, 2025 15:32:030
Report
