Back
बरेका की 3300hp लोकोमोटिव की दसवीं यूनिट मोज़ाम्बिक रवाना, भारत की रेल Exports रिकॉर्ड
DRDamodar Raigar
Feb 22, 2026 13:31:49
Jaipur, Rajasthan
बरेका ने एक बार फिर लोकोमोटिव निर्माण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। बरेका द्वारा निर्मित स्वदेशी 3300 हॉर्स पावर एसी–एसी डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की दसवीं इकाई को 21 फरवरी को मोज़ाम्बिक के लिए रवाना किया गया। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि बरेका को मोज़ाम्बिक के लिए 3300 हॉर्स पावर एसी–एसी डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के कुल 10 इंजनों का निर्यात आदेश मिला था।
वीओ 1— लोकोमोटिवों की आपूर्ति एम/एस राइट्स के माध्यम से 10 लोकोमोटिवों के निर्माण और निर्यात के अनुबंध के अंतर्गत की गई है। पहले दो लोकोमोटिव जून 2025 में, तीसरा सितंबर में, चौथा अक्टूबर में और पाँचवाँ लोकोमोटिव 12 दिसंबर को भेजा गया था। इसके बाद छठा लोकोमोटिव 15 दिसंबर 2025, सातवां 8 जनवरी 2026, आठवां 23 जनवरी 2026, नौवां लोकोमोटिव 17 फ़रवरी 2026 को रवाना किया गया था। यह निर्यात अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकोमोटिव निर्माण में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दिखाता है। बरेका द्वारा निर्मित यह अत्याधुनिक 3300 हॉर्स पावर केप गेज (1067 मिमी) लोकोमोटिव 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से संचालन में सक्षम है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चालक-अनुकूल सुविधाएं जैसे रेफ्रिजरेटर, हॉट प्लेट, मोबाइल होल्डर तथा आधुनिक केबिन डिजाइन उपलब्ध हैं, जो चालक सुविधा और परिचालन दक्षता को और अधिक बेहतर बनाते हैं।
वीओ 2— भारतीय रेल की उत्पादन इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) जो वाराणसी में स्थित है, यह रेल इंजन कारखाना अब लोकोमोटिव निर्माण के एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में उभर रहा है, स्वदेशी डिजाइन और उन्नत रेलवे प्रौद्योगिकी के निर्माण में अपनी विशेषज्ञता के बल पर बरेका अंतर्राष्ट्रीय रेलवे बाजार में भारत की उपस्थिति को सशक्त बना रहा है, वर्ष 2014 से अब तक बरेका श्रीलंका, म्यांमार और मोज़ाम्बिक जैसे देशों को लोकोमोटिव निर्यात कर चुका है, जिससे उन देशों की रेलवे प्रणालियों के विकास में सहयोग मिला है।
वीओ 3—‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विज़न के अनुरूप, यह निर्यात भारतीय रेल की उस क्षमता को प्रदर्शित करते हैं, जिसके माध्यम से वह विश्व में प्रचलित विभिन्न गेज प्रणालियों के अनुरूप रोलिंग स्टॉक का डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति कर सकती है, ऐसे प्रयासों के माध्यम से भारतीय रेल शामिल देशों को उनके रेल अवसंरचना उन्नयन में सहयोग कर रही है, साथ ही रेलवे रोलिंग स्टॉक और संबंधित सेवाओं के विश्वसनीय निर्यातक के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत कर रही है, लोकोमोटिव निर्यात के क्षेत्र में बरेका की ये उपलब्धियाँ भारत की बढ़ती तकनीकी आत्मनिर्भरता और अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण बाजार में लगातार प्रभाव को प्रतिबिंबित करती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 22, 2026 16:30:580
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 22, 2026 16:30:070
Report
0
Report
0
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 22, 2026 16:17:42Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर। बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्वभखन सिंह गौतम ने जारी की सूची, बीस सदस्यीय कार्यकारिणी सूची में चार महिलाओं को बनाया गया पदाधिकारी, लंबे समय से घोषणा के इंतजार में थी सूची。
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 22, 2026 16:17:330
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 22, 2026 16:17:150
Report
STSharad Tak
FollowFeb 22, 2026 16:17:040
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 22, 2026 16:16:540
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 22, 2026 16:16:260
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 22, 2026 16:16:150
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 22, 2026 16:15:420
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 22, 2026 16:15:260
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 22, 2026 16:15:130
Report