Back
बेणेश्वर धाम का टापू 8 साल में 4.42 हेक्टेयर घटा
ASAkhilesh Sharma
Mar 16, 2026 04:02:04
Dungarpur, Rajasthan
दक्षिण राजस्थान का आदिवासियों का प्रयाग कहे जाने वाला बेणेश्वर धाम अपनी भौगोलिक पहचान खोता जा रहा है। सोम, माही और जाखम नदियों के संगम पर स्थित यह पवित्र टापू जल भराव और पानी के घुमाव के कारण लगातार कटाव का सामना कर रहा है। पिछले 8 वर्षों के भीतर इस टापू का आकार 4.42 हेक्टेयर से भी ज्यादा कम हो गया है। बेणेश्वर धाम आदिवासियों की आस्था का प्रतिक है जहां सोम माही और ज़ाखम नदियों का संगम है। यह टापू भगवान श्री राधाकृष्ण, ब्रह्मा, शिव, वाल्मीकि और हनुमान जी के मंदिरों का केंद्र है। बेणेश्वर धाम को राजस्व रिकॉर्ड में गैर-आबादी वाला गाँव घोषित है, जो धौलपुरा पंचायत के अधीन आता है। किसी का निजी आवास या मकान नहीं है। यहाँ किसी भी प्रकार के पट्टे आवंटित नहीं किए जाते ताकि धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने और अतिक्रमण रोकने के प्रयास हो सकें। राजस्व विभाग के अनुसार पिछले 8 सालों में भूमि में 4.42 हेक्टेयर की कमी आई है। 2015-16 के सर्वे में क्षेत्रफल 80.75 हेक्टेयर दर्ज था, जबकि 2024 के सर्वे में यह घटकर 76.33 हेक्टेयर रह गया है। तेज बहाव और जलस्तर बढ़ने से किनारे की मिट्टी कटकर बह रही है, जिससे करोड़ों रुपये के प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स पर संकट है। 2015-16 में राज्य सरकार ने 255 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान तैयार किया था, जिसमें विकास कार्य सौंपे गए थे, लेकिन ठोस रोकथाम अब तक नहीं हो सकी। वर्तमान सरकार ने धाम के लिए 130 करोड़ रुपये की घोषणा की है, जिसमें एनीकट, आबू दर्रा घाट, सोम घाट आदि कार्य शामिल हैं। महंत अच्युतानंद महाराज और ट्रस्ट के अध्यक्ष ने धाम की जमीन बचाने के लिए मजबूत सुरक्षा दीवार की आवश्यकता जताई है। बेणेश्वर धाम केवल एक भू-आकृतिक टापू नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है; अगर समय रहते कदम नहीं उठे तो इसका अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KRKishore Roy
FollowMar 16, 2026 05:06:5097
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 05:06:40Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): V. HANUMANTHA RAO (CONGRESS) ON ECI ANNOUNCES LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS SCHEDULE FOR FOUR STATES AND ONE UNION TERRITORY
111
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 05:06:26Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BIHAR RAJYA SABHA ELECTION 2026 VISUALS SANJAY KUMAR JHA (JDU NATIONAL WORKING PRESIDENT)
43
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 16, 2026 05:06:1797
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 05:06:03Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAMESH CHENNITHALA (CONGRESS) ON ECI ANNOUCES LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS SCHEDULE FOR FOUR STATES AND ONE UNION TERRITORY
32
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 05:05:40Noida, Uttar Pradesh:ANI DELHI P. SANDOSH KUMAR
DELHI: P. SANDOSH KUMAR (CPI) ON ECI ANNOUNCES LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS SCHEDULE FOR FOUR STATES & ONE UNION TERRITORY
111
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 16, 2026 05:05:3136
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 16, 2026 05:05:0565
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 16, 2026 05:04:2891
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 16, 2026 05:04:1735
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 05:04:03Noida, Uttar Pradesh:KATHUA (J&K): KATHUA RECEIVES FRESH SNOWFALL/ VISUALS
40
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 05:02:32Noida, Uttar Pradesh:UTTARKASHI (UTTARAKHAND): UTTARKASHI RECEIVES FRESH SPELL OF SNOWFALL/ VISUALS (SOURCE: DISTRICT INFORMATION OFFICER)
119
Report
CDChittaranjan Das
FollowMar 16, 2026 05:01:3839
Report
STSharad Tak
FollowMar 16, 2026 05:00:30115
Report