Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao209861

सिलेंडर किल्लत को लेकर प्रदर्शन, आप जिलाध्यक्ष समेत 6 नामजद व 30–35 अज्ञात पर FIR

Mar 16, 2026 05:10:25
Kanpur, Uttar Pradesh
उन्नाव में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर किए गए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर की किल्लत से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ता बीच सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव, मंडल प्रभारी तुषार श्रीवास्तव समेत 6 लोगों को नामजद करते हुए 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 16, 2026 06:17:58
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी अभी हाल ही में यूपीएससी की परीक्षा में 33वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने वाले मयंक पुरोहित के फलोदी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। फलोदी शहर मे जगह जगह लोगों ने मयंक पुरोहित को माला पहनाकर अभिनंदन किया। मयंक पुरोहित ने लटियाल माता मंदिर पहुंचकर पुजा अर्चना की। इस दौरान मयंक पुरोहित ने बताया की इस उपलब्धि में परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। आगे मयंक पुरोहित ने बताया की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके प्रयासों से अन्य युवाओं को भी कठिन परिश्रम कर उच्च लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि उनकी सफलता से पूरे फलोदी जिले का नाम रोशन हुआ है।
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 16, 2026 06:17:07
Ambala, Haryana:एंकर: आज राज्यसभा चुनाव को लेकर दो सीटों पर वोटिंग का दिन है,और वोटिंग के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी अपने निवास से व्हील चेयर पर निकल गए है, दरअसल पिछले काफी समय से मंत्री विज के पैरों में प्लास्टर होने की वजह से विज अपने घर पर ही थे और आज वोटिंग के लिए वे निकले है इस बारे में जब विज से बात की गई तो मंत्री अनिल विज ने दोनों सीटों पर जीतने का दावा करते हुए कहा कि वोट डालने तो जाना ही है चाहे वे स्ट्रेचर पर जाएं याफिर व्हील चेयर पर। वही मंत्री अनिल विज कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह हुड्डा साहब ने अपने विधायकों को कुफरी भेजा हुआ था इसका साफ मतलब यही है कि उन्हें डर था जिसकी वजह से हुड्डा साहब सभी को बांध कर घूम रहे है। बाइट : अनिल विज, कैबिनेट मंत्री हरियाणा
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 16, 2026 06:16:57
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे और इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्श के लिए भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 16, 2026 06:16:46
Delhi, Delhi:दिल्ली के विकासपुरी नाले पर बदमाशों ने की लूटपाट. विरोध करने पर की मारपीट और मोबाइल, नगदी लेकर हुए फरार. कुछ ही घंटों में 70 सीसीटीवी खंगालने के बाद पकड़े गए दो बदमाश. विकासपुरी थाने की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार. पश्चिमी जिला के विकासपुरी थाना इलाके के गंदे नाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक को रोक उनसे लूटपाट करना शुरू कर दिया जब पीड़ित ने उनका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और मारपीट करने के बाद उनसे मोबाइल फोन, नगदी और उनकी बाइक छीन कर बदमाश वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी सूचना मिलते ही पीसीआर और विकासपुरी थाने की टीम मौके पर पहुंची और उसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। पीड़ित ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास 'नाला रोड' पार कर रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और घूंसे मारकर उन पर हमला किया। इसके बाद उन्होंने ज़बरदस्ती उनके मोबाइल फ़ोन, नगदी, मोटरसाइकिल लूट लिए और मौके से फरार हो गए। तदनुसार, विकासपुरी थाने में धारा 309(4)/309(6)/3(5) BNS के तहत FIR दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। इस मामले को सुलझाने के लिए, विकासपुरी थाने की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। जाँच के दौरान, संदिग्धों का पता लगाने और उनकी गतिविधियों का क्रम समझने के लिए आस-पास के इलाके में लगे लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया गया। लगातार तकनीकी निगरानी और ज़मीनी जाँच के माध्यम से, टीम ने सफलतापरुवक दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया, जिनके नाम अरमान खान और राशिद खान हैं। उनकी निशानदेही पर, लूटे गए Redmi और Realme कंपनी के मोबाइल फ़ोन, साथ ही लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आगे की पूछताछ और लगातार की गई जाँच-पड़ताल के परिणामस्वरूप, दो अन्य चोरी के दोपहिया वाहन और दो चोरी के मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए गए। पुलिस अब इनसे पूछताछ करने में जुटी है कि इनका संबंध किसी गैंग से तो नहीं है.
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 16, 2026 06:16:33
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Mar 16, 2026 06:08:04
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला की पुलिस के द्वारा इन दिनों यातायात नियमों को ध्यान में रखते हुए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहा में वाहनों की सघन जांच की जा रही है वहीं लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं इस अभियान को लेकर DIG रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा के पुलिस बल को सिटी कोतवाली थाना में ब्रीफिंग किया वहीं विभिन्न चौक चौराहा में जांच हेतु तैनात पुलिस बल का औचक निरीक्षण किया है एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं साथ ही मीडिया के माध्यम से उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने एवं मोबाइल फोन का वाहन चाहते समय उपयोग नहीं करने की सलाह दी है साथ ही हेलमेट पहन कर वाहन चलाने को अनिवार्य बताया है। वहीं उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिला मुख्यालय के अलावा 2 अलग पुलिस पार्टियाँ विभिन्न क्षेत्रों जांच के लिए बनाई गई हैं
83
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 16, 2026 06:07:37
Noida, Uttar Pradesh:वेज थाली में निकला मांस का टुकड़ा लखनऊ के फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट का मामला में वेज थाली मांगने पर ग्राहक को दिया मांस का टुकड़ा जिसके बाद ग्राहकों ने किया हंगामा कर दिया लखनऊ के गोमतीनगर स्थित फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स में वेज थाली में हड्डी का टुकड़ा निकलने से हंगामा मच गया। फूड वैली में कुछ लोग खाना खाने पहुंचे थे। सभी ने अलग-अलग वेज आइटम ऑर्डर किए थे। ऑर्डर आने के बाद खाना शुरू किया तो उसमें हड्डी का टुकड़ा निकला। जिसके बाद ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रयागराज के प्रीतम नगर निवासी हेमन्त कुमार सिंह अपने 14 साथियों के साथ हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे। सभी ने डीलक्स वेज सहित अन्य शुद्ध शाकाहारी खाना ऑर्डर दिया था। कुछ देर बाद खाना सर्व कर दिया गया। सबने खाना शुरू किया तो थाली में मांस और हड्डी का टुकड़ा मिला। जिसे देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। जब शिकायत को तो दुकान की तरफ से सही रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद गोमती नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई
48
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 16, 2026 06:07:23
Kota, Rajasthan:उद्योगनगर थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया है। हालांकि वारदात में शामिल कई अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस के अनुसार मृतक 17 वर्षीय शुभम सैन जागा बस्ती प्रेम नगर थर्ड का निवासी था। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने को लेकर आरोपियों की उससे रंजिश हो गई थी। इसी विवाद के चलते बदमाशों ने शुभम पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने खून से सने जूते और चाकू की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस को खुली चुनौती भी दी। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल उद्योगनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई
97
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 16, 2026 06:07:06
Jodhpur, Rajasthan:_बालेसर जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के जैतासर दासानिया में बिजली विभाग के एक लाइनमैन पर घर में अकेली महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और लज्जा भंग करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि 14 मार्च 2026 की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान बिजलीघर का लाइनमैन विकास कुमार मीणा शराब के नशे में मोटरसाइकिल लेकर पहुँचा और बकाया बिजली बिल के भुगतान की माँग करने लगा। जब पीड़िता ने असमर्थता जताई, तो आरोपी ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। आरोप है कि विकास कुमार ने अश्लील बाते करते हुए महिला का हाथ पकड़ लिया और कपड़े खींचकर लज्जा भंग करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी श्रवणराम और आत्माराम दौड़कर आए, जिन्हें देखकर आरोपी बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। शेरगढ़ थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी विकास कुमार मीणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उप अधीक्षक के निर्देशानुसार, मामले की जाँच ASI रुघाराम को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
46
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 16, 2026 06:06:50
Kota, Rajasthan:शहर के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार सुबह झाड़ियों में एक लावारिस भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पार्किंग जोन के पास झाड़ियों में पड़े भ्रूण को कुत्ते और सूअर इधर-उधर घसीटते नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने जानवरों को भगाकर भ्रूण को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। महावीर नगर थाने के कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को ड्यूटी डॉक्टर से चेक करवाया। इसके बाद उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जांच में सामने आया कि भ्रूण (बालिका) पूर्ण विकसित था और संभवत: 8 से 10 घंटे पहले का है। उसके गर्दन और पैर पर जानवरों द्वारा नोचने के निशान भी मिले हैं। पुलिस आसपास के अस्पतालों व नर्सिंग होम के डिलीवरी रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।
55
comment0
Report
Advertisement
Back to top