Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001
विद्या देवी की दरगाह यात्रा: अजमेर शरीफ में इफ्तार और सलाम
MKMohammed Khan
Mar 16, 2026 05:04:17
Ajmer, Rajasthan
आलमी मशहूर दरगाह अजमेर शरीफ पर असम की माँ कामाख्या देवी मंदिर से जुड़ी विद्या देवी अपने डेलिगेशन के साथ पहुंची। जहां उन्होंने सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में हाजिरी दी और एक हज़ार रोज़ेदारों को इफ़्तार कराई। ख़ादिम सैयद वासिफ अली चिश्ती के मुताबिक़ बहन विद्या देवी ने 42 मीटर का गिलाफ़ भी ख्वाजा साहब के मज़ार मुबारक़ पर पेश किया। विद्या देवी ख्वाजा साहब से बेहद अक़ीदत रखती है और जब कभी उन्हें ज़ियारत करनी होती है तो अजमेर चली आती है। विद्या देवी ने बताया कि जिस तरह बाबा जी ने उन्हें बुलाया है उसी तरह हमेशा बुलाते रहे और ख़िदमत का मौका देते रहे। मुल्क में बढ़ती मज़हबी नफ़रत और दंगे फ़साद की गंदी सियासत करने वालो पर तंज करते हुए उन्होंने ख्वाजा साहब को अक़ीदत का सलाम पेश किया और ज़माने से शायराना अंदाज़ में कहा कि, क्या बिगाड़ेंगे मेरा भला ज़माने वाले,मेरा बाबा मेरा दाता अभी अजमेर में है। इसी तरह बहन विद्या देवी ने हमवतनों को पैग़ाम देते हुए कहा कि हम सब हमेशा भाईचारा बनाये रखे और सब मिल जुल कर रहे। ताकि कोई मज़हबी नफरत ना फैला सके और आपसी कोई झगड़ा ना हो। उन्होंने कहा कि मैं अजमेर आती हु और यहां से भी उनके पास लोग आते है। बहन विद्या देवी ने कहा कि आज वो जो कुछ भी है ख्वाजा गरीब नवाज़ की वजह से है,उनके पास पहले कुछ नही था आज सब कुछ है। यही वजह है कि वो खिदमते ख़ल्क़ करती है और लोग उनसे जुड़ते चले जाते है। मुल्क में हम सब को एक और नेक होकर रहना चाहिए। विद्या देवी और उनके वफद को दरगाह में ज़ियारत सैय्यद अहमद अली नियाज़ी ने कराई और दरबार का तबर्रुक दिया। ग़ौरतलब है कि विद्या देवी ख्वाजा साहब से बेहद अक़ीदत रखती है और बड़ा एहतराम करती है। जब कभी अजमेर आती है तो ख्वाजा साहब की बारगाह में चांदी का छत्र और कलश पेश करती है। विद्या देवी 2016 से अजमेर शरीफ दरगाह में हाजिरी देती आ रही है और फ़ैज़ पा रही है। इसी के साथ वो ख्वाजा साहब के निगाहे करम से लोगो का रूहानी इलाज भी करती है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GYGAUKARAN YADU
Mar 16, 2026 06:08:04
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला की पुलिस के द्वारा इन दिनों यातायात नियमों को ध्यान में रखते हुए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहा में वाहनों की सघन जांच की जा रही है वहीं लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं इस अभियान को लेकर DIG रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा के पुलिस बल को सिटी कोतवाली थाना में ब्रीफिंग किया वहीं विभिन्न चौक चौराहा में जांच हेतु तैनात पुलिस बल का औचक निरीक्षण किया है एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं साथ ही मीडिया के माध्यम से उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने एवं मोबाइल फोन का वाहन चाहते समय उपयोग नहीं करने की सलाह दी है साथ ही हेलमेट पहन कर वाहन चलाने को अनिवार्य बताया है। वहीं उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिला मुख्यालय के अलावा 2 अलग पुलिस पार्टियाँ विभिन्न क्षेत्रों जांच के लिए बनाई गई हैं
83
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 16, 2026 06:07:37
Noida, Uttar Pradesh:वेज थाली में निकला मांस का टुकड़ा लखनऊ के फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट का मामला में वेज थाली मांगने पर ग्राहक को दिया मांस का टुकड़ा जिसके बाद ग्राहकों ने किया हंगामा कर दिया लखनऊ के गोमतीनगर स्थित फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स में वेज थाली में हड्डी का टुकड़ा निकलने से हंगामा मच गया। फूड वैली में कुछ लोग खाना खाने पहुंचे थे। सभी ने अलग-अलग वेज आइटम ऑर्डर किए थे। ऑर्डर आने के बाद खाना शुरू किया तो उसमें हड्डी का टुकड़ा निकला। जिसके बाद ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रयागराज के प्रीतम नगर निवासी हेमन्त कुमार सिंह अपने 14 साथियों के साथ हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे। सभी ने डीलक्स वेज सहित अन्य शुद्ध शाकाहारी खाना ऑर्डर दिया था। कुछ देर बाद खाना सर्व कर दिया गया। सबने खाना शुरू किया तो थाली में मांस और हड्डी का टुकड़ा मिला। जिसे देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। जब शिकायत को तो दुकान की तरफ से सही रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद गोमती नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई
48
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 16, 2026 06:07:23
Kota, Rajasthan:उद्योगनगर थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया है। हालांकि वारदात में शामिल कई अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस के अनुसार मृतक 17 वर्षीय शुभम सैन जागा बस्ती प्रेम नगर थर्ड का निवासी था। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने को लेकर आरोपियों की उससे रंजिश हो गई थी। इसी विवाद के चलते बदमाशों ने शुभम पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने खून से सने जूते और चाकू की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस को खुली चुनौती भी दी। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल उद्योगनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई
97
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 16, 2026 06:07:06
Jodhpur, Rajasthan:_बालेसर जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के जैतासर दासानिया में बिजली विभाग के एक लाइनमैन पर घर में अकेली महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और लज्जा भंग करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि 14 मार्च 2026 की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान बिजलीघर का लाइनमैन विकास कुमार मीणा शराब के नशे में मोटरसाइकिल लेकर पहुँचा और बकाया बिजली बिल के भुगतान की माँग करने लगा। जब पीड़िता ने असमर्थता जताई, तो आरोपी ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। आरोप है कि विकास कुमार ने अश्लील बाते करते हुए महिला का हाथ पकड़ लिया और कपड़े खींचकर लज्जा भंग करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी श्रवणराम और आत्माराम दौड़कर आए, जिन्हें देखकर आरोपी बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। शेरगढ़ थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी विकास कुमार मीणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उप अधीक्षक के निर्देशानुसार, मामले की जाँच ASI रुघाराम को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
46
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 16, 2026 06:06:50
Kota, Rajasthan:शहर के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार सुबह झाड़ियों में एक लावारिस भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पार्किंग जोन के पास झाड़ियों में पड़े भ्रूण को कुत्ते और सूअर इधर-उधर घसीटते नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने जानवरों को भगाकर भ्रूण को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। महावीर नगर थाने के कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को ड्यूटी डॉक्टर से चेक करवाया। इसके बाद उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जांच में सामने आया कि भ्रूण (बालिका) पूर्ण विकसित था और संभवत: 8 से 10 घंटे पहले का है। उसके गर्दन और पैर पर जानवरों द्वारा नोचने के निशान भी मिले हैं। पुलिस आसपास के अस्पतालों व नर्सिंग होम के डिलीवरी रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।
55
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 16, 2026 06:06:39
Jodhpur, Rajasthan:एक तरफा यातायात व्यवस्था से परेशान स्थानीय लोग..... आए दिन हो रहे सड़क हादसे.... कई घरों के बुझ गए चिराग ..... निर्माण का समय अवधि बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं हुआ नाले का काम पूरा....... जोधपुर। पिछले तीन सालों से जोधपुर शहर से निकलने वाले भैरव नाले जोजरी नदी से जोड़ने काम बड़ी धीमी गति से चल रहा है जिसके चलते एम्स तिराहे से सालावास तक एक तरफा यातायात संचालित किया जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया और घनी आबादी के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे इस सड़क पर कई लोगों की जान तक जा चुकी है लेकिन प्रशासन और निर्माण करने वाली फर्म की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है नाले का निर्माण पूर्ण करने की अवधि भी नवम्बर 2024को समाप्त हो चुकी है । इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है और आए दिन इस सड़क पर हादसे हो रहे। क‌ई परिवार के चिराग बुझ ग‌ए इस ओर जनप्रतिनिधि, ना प्रशासन और ना सम्बंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहे है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है की यदि समय पर नाले का कार्य पूर्ण कर यातायात व्यवस्था को सुचारू नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन का रास्ता जाम करेंगे。
20
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 16, 2026 06:06:13
Jalore, Rajasthan:भीनमाल। निकटवर्ती साविधर गांव में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पिछले करीब एक माह से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या गंभीर हो गई है। जल संकट के विरोध में ग्रामीणों ने आम चौहाटे पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष अपने घरों से मटके लेकर सड़क पर पहुंचे और उन्हें रास्ते में रखकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द जलापूर्ति शुरू करने की मांग की। उपसरपंच घेवाराम पारीक ने बताया कि जलदाय विभाग और प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
54
comment0
Report
KSKamal Solanki
Mar 16, 2026 06:05:43
Dhar, Madhya Pradesh:बिजुर के गेहूं खेत में भीषण आग, कई बीघा फसल जलकर खाक. धार। जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजुर में सोमवार को गेहूं के खेतों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई किसानों की खड़ी गेहूं की फसल इसकी चपेट में आ गई। घटना में कई बीघा जमीन पर खड़ी फसल जलकर खाक हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार के समय खेतों की ओर से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। ग्रामीण भी अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते नजर आए। काफी देर की मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने का प्रयास जारी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि तेज हवा के कारण आग तेजी से खेतों में फैल गई। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं किसानों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, क्योंकि फसल कटाई से ठीक पहले लगी इस आग से किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।
39
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 16, 2026 06:02:30
38
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 16, 2026 06:02:19
82
comment0
Report
Advertisement
Back to top