Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001
आदिवासियों के गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री ने करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया
ASAkhilesh Sharma
Nov 15, 2025 11:32:05
Dungarpur, Rajasthan
हेडलाइन - आदिवासियों ने सदियों से हमारी प्रकृति और संस्कृति को सहेजा, ये हमारा गौरव : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बॉडी - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पुलिस लाइन हेलीपेड पर पहुंचते ही भाजपा नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वे कार से श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय मैदान पहुंचे। जहां उनका आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत किया। इसके बाद ढोल ताशो की गूंज के साथ लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजीविका की महिला समूह को 31 करोड़ रुपए के ऋण का चैक प्रदान किया। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत संकल्प पत्र प्रदान करने के साथ 3 महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 19 दिव्यांगो को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी व्हील चेयर प्रदान की। इसके अलावा 40 दिव्यांगजनो को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल भी वितरित की गई। डंडे के साथ गैर का लुत्फ, तीरंदाजों के निशाने को देखा मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी के दौरान ढोल कुंडी की थाप पर आदिवासी गैर नृत्य को देखा। वही मुख्यमंत्री ने भी डंडे के साथ गैर नृत्य का लुत्फ उठाया। वही प्रदर्शनी के दौरान स्थानीय तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने तीरंदाजों के निशाने को देखा और उनकी प्रतिभा को सराहा। मुख्यमंत्री ने दी कई सौगातें: 87 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन, आदिवासी छात्राओं के प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवासीय बैच शुरू प्रदर्शनी के बाद सीएम भजनलाल शर्मा समारोह के मंच पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इधर इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिमोट का बटन दबाकर जनजाति क्षेत्र ओर आदिवासियों के विकास के लिए 많은 सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ रुपए के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वही 62 करोड़ रुपए के 31 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 60 जनजाति छात्राओं का आवासीय बैच की जयपुर में शुरुआत की गई। जनजाति युवाओं के लिए जयपुर में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। जनजाति युवाओं के लिए उदयपुर, डूंगरपुर व बांसवाड़ा में प्रशिक्षण ध्यान केंद्र पर recit कोर्स की शुरुआत की गई। जनजाति छात्रावासों के विद्यार्थियों को पोशाक व स्टेशनरी उपलब्ध करवाने के लिए 4 करोड़ 8 लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई। कृषि विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं में 53 हजार 766 लाभार्थियों को 200 करोड़ रुपए की अनुदान राशि ट्रांसफर की गई। मेधावी छात्र, किसान, महिलाएं सम्मानित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बोर्ड ओर प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठ रिजल्ट देने वाले 9 विद्यार्थियों जयदीप डामोर, सुमन मीणा, अंजलि कलासुआ, करिश्मा कुमारी, वैशाली डामोर, हर्षित मईडा, कीर्ति रोत, गीतिका रोत, भैराराम को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इसके उन्नति कृषि क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले किसान शंकर भाई मीणा, कला व संस्कृति के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कमलदास भील, महिला उद्यमिता के क्षेत्र में कुली पारगी, मंजू मीणा, खेल के क्षेत्र में मीरा डोंजा को सम्मानित किया गया। सरकार आदिवासियों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित - सीएम मुख्यमंत्री ने कहा आज हमारे लिए गौरव का दिन है। आदिवासियों ने सदियों से हमारी प्रकृति ओर संस्कृति को सहेजा है। जल, जंगल ओर जमीन से संतुलन बनाकर दुनिया को जिना सिखाया है। सरकार जन परंपराओं को सहेजने के साथ दुनिया के सामने रखेगी। सरकार आदिवासियों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान विरसा मुंडा की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने भगवान विरसा मुंडा की तस्वीर ओर तीर कमान भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि जनजाति वर्ग के विकास के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। आदिवासियों के विकास ओर मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने भाषण के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस समारोह का राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअली प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत लोगों ने प्रधानमंत्री को लाइव सुना।
97
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NHNantu Hazra
Nov 15, 2025 13:17:39
Salt Lake City, Utah:Subhas Bose Institute of Hotel Management announces the celebration of its 27th Annual Fest-Saffron 2025 at SBIHM Biswa Bangla Campus, Newtown. SBIHM-এর ২৬তম বার্ষিক উৎসব সাফরন ২০২৫ অনুষ্ঠিত হলো সুভাষ বোস ইনস্টিটিউট অফ হোটেল ম্যানেজমেন্ট (SBIHM)। ২৬ তম বার্ষিক সাংস্কৃতিক উৎসব সাফরন ২০২৫, যা অনুষ্ঠিত হয় নিউটাউনস্থিত SBIHM বিস্ববাংলা ক্যাম্পাসে। এই বছরের সাফরন আরও বেশি জাঁকজমকপূর্ণ ভাবে করা হয়। যেখানে উপস্থিত রাজারহাট নিউটাউন এর বিধায়ক,নিউটাউন ও ইকোপার্ক থানার আইসি সহ বিভিন্ন ক্ষেত্রের বিশিষ্ট অতিথিবৃন্দ। এবার সাফরন ২০২৫-এর মূল আকর্ষণ নৃত্য, সংগীত, নাটক ও ফ্যাশন শো-সহ সমৃদ্ধ সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠান, স্টুডেন্ট TRAP ও বিশেষ পারফরম্যান্স, একাডেমিক ও কো-কারিকুলার অ্যাচিভমেন্ট অ্যাওয়ার্ড অনুষ্ঠান, শিক্ষার্থীদের দ্বারা পরিচালিত সম্পূর্ণ ইভেন্ট ম্যানেজমেন্ট ও আতিথেয়তা পরিষেবা, হোটেল ম্যানেজমেন্ট, হসপিটাল ম্যানেজমেন্ট, আইটি, ট্যুরিজম, বিজনেসসহ বিভিন্ন বিভাগের প্রদর্শনী। সাফরন শুধু একটি সাংস্কৃতিক উৎসব নয়- এটি SBIHM শিক্ষার্থীদের দক্ষতা, সৃজনশীলতা, নেতৃত্ব ও পেশাদারিত্ব প্রদর্শনের এক অনন্য মঞ্চ, যা প্রতিষ্ঠানটির ২৬ বছরের শিক্ষাগত উৎকর্ষের প্রতিফলন। SBIHM এর কর্নধার বিদিশা সরকার জানান......এটা হচ্ছে ২৬ তম এনুয়াল কালচারাল প্রোগ্রাম, এটা স্টুডেন্টদেরই প্রোগ্রাম। ওরাই আনন্দ উৎসব সারাদিনের পারফরম্যান্স থাকে। তাতে আমরা আমাদের দিক থেকে ফিনান্সিয়াল সাপোর্টাদি। ফার্স্ট ইয়ার সেকেন্ড ইয়ার থার্ড ইয়ার সব একসাথে একটা প্রোগ্রাম করছে। এটা একটা আনন্দের দিন আনন্দের বহিঃপ্রকাশ বলা যেতে পারে। এই প্রোগ্রামে স্টুডেন্ট এবং ফ্যাকাল্টি মেম্বাররাই সমস্ত পারফরমেন্সে অংশগ্রহণ করে।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Nov 15, 2025 13:16:51
Pakur, Jharkhand:सलग - रंजत जयंती / 15 NOV एरिया - पाकुड भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा रविंद्र भवन में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया...इस अवसर पर राजमहल लोकसभा के जेएमएम सांसद विजय हांसदा मुख्य रूप से शामिल हुए... साथ उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे... समारोह की शुरुआत वीआईपी रोड पर हुई, जहां मुख्य अतिथियों ने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया और गुब्बारे उड़ाए...अतिथियों का स्वागत झारखंड की पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति से किया गया...उसके बाद रविंद्र भवन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ सांसद विजय हांसदा, उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया...इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया...जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए...इसके अतिरिक्त, अलग राज्य आंदोलनकारियों और विभिन्न विभागों के कर्मियों को भी सम्मानित किया गया...झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पिछले कई दिनों से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया... वही सांसद विजय हांसदा ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि राज्य के विकास में जन भागीदारी महत्वपूर्ण है...साफ सफाई पर विशेष जोर दिया... वही उपायुक्त मनीष कुमार ने अपने संबोधन में झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने को आनंद का विषय बताया और राज्य के विकास में सभी से योगदान देने का आह्वान किया... वही पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के साथ-साथ आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है...उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और अलग राज्य के आंदोलन में लगे आंदोलनकारियों को याद रखने की आवश्यकता पर जोर दिया...
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Nov 15, 2025 13:16:33
Jamtara, Jharkhand:झारखंड के जामताड़ा में गोवंश संरक्षण का मुद्दा फिर गरम हो गया है। रामानुज पीठ के आचार्य अंगद पद्मनाभाचार्य ने शनिवार को नामूपाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य और केंद्र सरकार पर कड़ा निशाना साधा。 आचार्य ने आरोप लगाया कि राज्य में गोवंश तस्करी लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने साफ कहा कि अब सिर्फ बयानबाज़ी से बात नहीं चलेगी—राज्यव्यापी जन आंदोलन की जरूरत है। आचार्य पद्मनाभाचार्य ने कहा कि गोवंश की सुरक्षा राजनीति का मुद्दा नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और समाज की पहचान से जुड़ा सवाल है。 उन्होंने यह भी दावा किया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए संथाल परगना में लगातार प्रवेश कर रहे हैं, जिससे हिंदू–आदिवासी संस्कृति, जमीन और संपत्ति पर खतरा बढ़ता जा रहा है। आचार्य का कहना है कि जिस जंगल–जमीन और आदिवासी हितों की रक्षा के लिए झारखंड का गठन हुआ था, वह सपना अब अधूरा दिखने लगा है।
0
comment0
Report
NHNantu Hazra
Nov 15, 2025 13:16:19
Salt Lake City, Utah:Subhas Bose institute of hotel management announces the celebration of its 27th Annual Fest-Saffron 2025 at SBIHM Biswa Bangla Campus, Newtown. এসবিআইএইচএম-এর ২৬তম বার্ষিক উৎসব সাফরন ২০২৫ অনুষ্ঠিত হলো সুভাষ বোস ইনস্টিটিউট অফ হোটেল ম্যানেজমেন্ট (SBIHM)। ২৬ তম বার্ষিক সাংস্কৃতিক উৎসব সাফরন ২০২৫, যা অনুষ্ঠিত হয় নিউটাউনস্থিত SBIHM বিস্ববাংলা ক্যাম্পাসে। এই বছরের সাফরন আরো বেশি জাঁকজমকপূর্ণ ভাবে করা হয়। যেখানে উপস্থিত রাজারহাট নিউটাউন এর বিধায়ক,নিউটাউন ও ইকোপার্ক থানার আইসি সহ বিভিন্ন ক্ষেত্রের বিশিষ্ট অতিথিবৃন্দ। এবার সাফরন ২০২৫-এর মূল আকর্ষণ নৃত্য, সংগীত, নাটক ও ফ্যাশন শো-সহ সমৃদ্ধ সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠান, স্টুডেন্ট TRAP ও বিশেষ পারফরম্যান্স, একাডেমিক ও কো-কারিকুলার অ্যাচিভমেন্ট অ্যাওয়ার্ড অনুষ্ঠান, শিক্ষার্থীদের দ্বারা পরিচালিত সম্পূর্ণ ইভেন্ট ম্যানেজমেন্ট ও আতিথেয়তা পরিষেবা, হোটেল ম্যানেজমেন্ট, হসপিটাল ম্যানেজমেন্ট, আইটি, ট্যুরিজম, বিজনেসসহ বিভিন্ন বিভাগের প্রদর্শনী। সাফরন শুধু একটি সাংস্কৃতিক উৎসব নয়- এটি SBIHM শিক্ষার্থীদের দক্ষতা, সৃজনশীলতা, নেতৃত্ব ও পেশাদারিত্ব প্রদর্শনের এক অনন্য মঞ্চ, যা প্রতিষ্ঠানটির ২৬ বছরের শিক্ষাগত উৎকর্ষের প্রতিফলন। SBIHM এর কর্ণধার বিদিশা সরকার জানান......এটা হচ্ছে ২৬ তম এনুয়াল কালচারাল প্রোগ্রাম, এটা স্টুডেন্টদেরই প্রোগ্রাম। ওরাই আনন্দ উৎসব সারাদিনের পারফরম্যান্স থাকে। তাতে আমরা আমাদের দিক থেকে ফিনান্সিয়াল সাপোর্টাদি। ফার্স্ট ইয়ার সেকেন্ড ইয়ার থার্ড ইয়ার সব একসাথে একটা প্রোগ্রাম করছে। এটা একটা আনন্দের দিন আনন্দের বহিঃপ্রকাশ বলা যেতে পারে। এই প্রোগ্রামে স্টুডেন্ট এবং ফ্যাকাল্টি মেম্বাররাই সমস্ত পারফরমেন্সে অংশগ্রহণ করে।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 15, 2025 13:15:51
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बेलगड़िया टाउनशिप में कई विकासात्मक योजनाओं की शुरुआत झारखण्ड दिवस के मौके पर झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) ने किया. कार्यक्रम में शॉपिंग सेंटर का उद्घाटन, आंगनवाड़ी केंद्र का शिलान्यास, दुकानों के आवंटन आदेश का वितरण और 15 लाभुकों को ई-रिक्शा सौंपे गए. झरिया विधायक रागिनी सिंह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो एवं जरेडा के अधिकारी द्वारा उद्घाटन किया गया. बेलगड़िया के लोगों के लिए पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं पर जोर, ई-रिक्शा वितरण और न्यू मार्केट कॉम्प्लेक्स के दुकानों के आवंटन से रोजगार अवसर बढ़ेंगे. JRDA द्वारा ई-रिक्शा वितरण का यह दूसरा चरण है. लाभुक अब अपनी कमाई शुरू कर सकेंगे. न्यू मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों की चाबी देकर कारोबार शुरू करने का अवसर दिया गया है. आने वाले समय में और योजनाओं के लागू होने की उम्मीद.
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Nov 15, 2025 13:15:21
Danapur, Bihar:विधानसभा चुनाव प्रचंड जीत के बाद NDA के सहयोगी एलजेपी(R) के सुप्रीमो चिराग पासवान अपने 19 जीते हुए विधायक के साथ खगौल महादेव के मंदिर पहुंचे जहाँ उन्होंने महादेव का आशीर्वाद लिया माता रानी के दरबार गए और पूजा अर्चना की चिराग पासवान के साथ उनके दल के सभी जीते हुए 19 विधायक और परिजन मौजूद थे मंदिर पहुंचने पर चिराग पासवान ने भगवान शिव के मंदिर में पूजा आरती की इसके बाद माता का आशीर्वाद लिया पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि जैसी ऐतिहासिक जीत NDA को मिली है, LJP(R) का प्रदर्शन भी माता रानी की कृपा है चुनाव से पहले भी महादेव का आशीर्वाद लेने आता हूँ; आज इतनी बड़ी जीत मिली इसलिए महादेव के आशीर्वाद की बात की साथ अपने जीते हुए नव निर्वाचित विधायकों के साथ पूजा-अर्चना की पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि राजद और महागठबंधन समाप्त हो चुके हैं; बिहार की जनता जातिवाद- संप्रदाय फैलाने वाली सोच को नकार चुकी है
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 15, 2025 13:08:09
Gorakhpur, Uttar Pradesh:राजघाट थाना क्षेत्र के साहबगंज मंडी में टाटा कंपनी की ब्रांडिंग का इस्तेमाल कर 225 किलो नकली टाटा नमक बेचा जा रहा था! पैकिंग इतनी असली जैसी कि पहचान पाना आम लोगों के लिए लगभग नामुमकिन! कंपनी की टीम और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के बाद मंडी में हड़कंप मच गया है। दो महीने के भीतर नकली नमक की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है… क्या गोरखपुर में नकली नमक का बड़ा नेटवर्क? गोरखपुर की साहबगंज मंडी… जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं… लेकिन इसी मंडी की एक दुकान से ऐसा “ज़हर” बेचा जा रहा था… जिसे पहचानना आम आदमी के लिए लगभग असंभव था। टाटा कंपनी को मिला सुराग कि उनके नाम पर गोरखपुर में बड़े पैमाने पर नकली नमक बेचा जा रहा है। कंपनी के जांच अधिकारी और राजघाट पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा… और सामने आया 225 किलो नकली टाटा नमक का बड़ा खेल। ध्यान दीजिए पैकिंग, रंग, लेबल, सील… सब कुछ असली टाटा नमक जैसा! यानी दुकानदार लोगों को खुलेआम धोखा दे रहा था। शायद इसी वजह से मंडी में तेजी से फैल रहा था नकली नमक का कारोबार। हमने शिकायत की पुष्टि की। छापेमारी में यह पूरा सामान नकली पाया गया। पैकिंग बेहद खतरनाक तरीके से असली जैसी कॉपी की गई थी। दुकानदार लवकुश प्रसाद की दुकान से मिले नौ बोरे जिनमें भरा था नकली टाटा नमक। पुलिस ने फौरन केस दर्ज कर लिया है। कॉपीराइट एक्ट समेत कई धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नकली नमक का सेवन धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर सकता है। पाचन तंत्र खराब… पेट की दिक्कतें… और लंबे समय तक सेवन पर हृदय रोग, कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस और किडनी संबंधी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। चौंकाने वाली बात ये है कि दो महीने पहले भी इसी इलाके में नकली नमक की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। इससे सवाल उठ रहे हैं— क्या गोरखपुर में नकली नमक का कोई बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है? क्या मंडी में चल रहा है मिलावट का विशाल नेटवर्क? राजघाट थाना प्रभारी सदानन्द सिन्हा ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नेटवर्क की जांच की जा रही है। नकली नमक का यह खेल न सिर्फ लोगों की सेहत के लिए खतरा है… बल्कि यह एक संगठित मिलावट माफिया की ओर भी इशारा करता है। पुलिस जांच जारी है… लेकिन सबसे बड़ा सवाल कितना लोग अनजाने में अपनी रसोई में ‘नकली नमक’ की मिलावट खा चुके हैं? गोरखपुर में नकली नमक का ये दूसरा बड़ा मामले सामने आना बेहद चिंताजनक है। सवाल ये है क्या मंडी में चल रहे 이 मिलावटकार नेटवर्क पर अब बड़ी कार्रवाई होगी? और कब तक लोगों की थाली में पहुंचती रहेगी मिलावट? फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है… निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 15, 2025 13:07:47
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में डॉग शो. मेकअप और चश्मा लगाकर पहुंचे डॉग्स. डॉग शो में अलग-अलग 10 राज्यों से पहुंचे कई नस्ल के कुत्ते. एंकर-कानपुर के मोती झील में ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो का आयोजन किया गया. शो का आयोजन कानपुर नगर निगम और कानपुर कैनल वेलफेयर एसोसिएशन मिलकर कर रहे हैं. इस शो ने अलग-अलग नस्ल के डॉग्स का अलग अवतार देखने को मिल रहा है. शो में डॉग मेकअप और चश्मे के साथ दूर-दूर से आए डॉग्स अपना जलवा बिखेर रहे हैं. पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों से डॉग्स को यहां लाया गया है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों से भी डॉग्स आए हैं. शहर में डॉग्स लवर और डॉग्स हैंडलर का जमावड़ा लगा हुआ है. शो के लिए डॉग्स को सजाया गया है. रैंप पर उनकी वॉक देखकर पूरा ग्राउंड तालियों और सीटियों से गूंज उठा है. शो के दौरान पालतू और स्ट्रीट डॉग्स को वैक्सीनेशन भी फ्री में किया जा रहा है. इस दौरान नगर निगम की ओर से पालतू डॉग्स के रजिस्ट्रेशन के भी इंतेजाम किए गए हैं. रजिस्ट्रेशन कराने वालों को गिफ्ट हैंपर भी दिए जाएंगे. बाइट-प्रमिला पाण्डेय-मेयर
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Nov 15, 2025 13:07:19
Srinagar, :दक्षिण कश्मीर और श्रीनगर के बीच आतंकवादियों की आवाजाही का एक प्रमुख मार्ग रहा यह मार्ग, जो कभी उनके गढ़ों से होकर गुजरता था, अक्टूबर के मध्य से अंतरराष्ट्रीय सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद से चर्चा में है। सबसे हालिया घटना नौगाम पुलिस स्टेशन में हुआ आकस्मिक विस्फोट और एक उजागर हुए सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से इसका संबंध है। गृह मंत्रालय (एमएचए) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस घटना को आकस्मिक विस्फोट बताया है। यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक संयुक्त टीम 2,900 किलोग्राम विस्फोटक रसायनों और सामग्रियों (अमोनियम नाइट्रेट सहित) के एक बड़े भंडार से नमूने निकाल रही थी, जिन्हें कुछ दिन पहले फैजाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल से जब्त किया गया था। पुलिस और गृह मंत्रालय ने कहा है कि यह एक आकस्मिक विस्फोट था, लेकिन कुछ सवाल अनुत्तरित रह गए हैं कि वास्तव में विस्फोट कैसे हुआ, जिसके लिए एलजी सिन्हा ने समयबद्ध जांच के आदेश दिए हैं। नौगाम पुलिस स्टेशन के बारे में जानकारी और विस्फोट की तीव्रता की जानकारी भी दी गई है। घटनाक्रम उत्तर-पश्चिमी से दक्षिण कश्मीर के बीच के इस क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधियों और मॉड्यूलों से जुड़ी पृष्ठभूमि और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी को सक्रिय रूप से दर्शाते हैं। पिछले तीन दशकों में नौगाम क्षेत्र आतंकवादियों के लिए एक पारगमन बिंदु रहा है और दक्षिण कश्मीर के गढ़ों से श्रीनगर शहर तक उनके प्रवेश-निवासन को सुगम बनाता है। अक्टूबर 2018 के मुठभेड़ में भी नौगाम में दो आतंकवादी मारे गए थे और 2005 में JeM के एक आतंकवादी द्वारा मुख्यमंत्री के पुराने आवास के पास एक बड़े कार बम विस्फोट की घटना हुई थी, जिसमें कई लोग मारे गए थे। अब खतरों का आकलन और सुरक्षा के लिए सैनिटाइजेशन अभियान जारी है क्योंकि क्षेत्र में आतंकवादियों के संचालन और मॉड्यूल की सक्रियता की खबरें मिल रही हैं।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Nov 15, 2025 13:07:08
Pilibhit, Uttar Pradesh:पिछली सूचना में केवल समाचार से जुड़ी जानकारी ही शामिल है: पीलीभीत में जन्मतिथि बदलकर शिक्षा विभाग की 69000 शिक्षक भर्ती में नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक पंकज माथुर के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर आबिएसए ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब विभाग आरोपी शिक्षक से वेतन रिकवरी करेगा। दरअसल मामला बिलसंडा ब्लॉक के पसगवां गांव के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय का है। बताया जा रहा है पंकज माथुर ने हाई स्कूल 2010 और इंटर 2012 में जन्मतिथि बदलकर सभी विषयों से परीक्षा उत्तीर्ण कर 69000 सहायक अध्यापक की भर्ती में आवेदन कर नौकरी हासिल कर ली। आरोप है हाई स्कूल 2009,10 व इंटर मीडिएट 2011,12 के अंक पत्रों की जांच माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड से कराई गई तो मामले का खुलासा हुआ जिसमें कहा गया कि हाई स्कूल इंटर में कंप्यूटर विषय छोड़कर हाई स्कूल में 5 और इंटर मीडिएट में चार विषयों में प्रविष्ट हो सकता है। आरोपी शिक्षक द्वारा दोबारा जन्मतिथि बदलकर अलग-अलग जिलों से परीक्षा पास करना अवैध बताया गया। जिसके पर पंकज माथुर की नियुक्त को निरस्त करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत के आदेश पर बिलसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज कराया है। अब विभाग शिक्षक से वेतन की वसूली करेगा। वही केस दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Nov 15, 2025 13:06:51
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:भदोही पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है 15 नवंबर 2025 को रिजर्व पुलिस लाइंस ज्ञानपुर सभागार में कुल 102 बरामद मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 16,82,000 बताई गई है इन मोबाइलों की बरामदगी CEIR पोर्टल, जनसुनवाई और डायल 112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर निरंतर कार्रवाई का परिणाम है। जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा सतत प्रयास और पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स के आधार पर प्रभावी विश्लेषण कर मोबाइल रिकवर किए गए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए परिणामस्वरूप जोन स्तर पर भदोही प्रथम तथा प्रदेश स्तर पर सातवें स्थान पर रहा, जो जिले की पुलिस टीम की मेहनत और तकनीकी दक्षता को दर्शाता एसपी ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 500 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है, खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों ने भदोही पुलिस का आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Nov 15, 2025 13:06:34
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर ट्रैफिक का मेगा एक्शन, 1100 से अधिक वाहन चालान, 150 वाहन सीज़,यातायात माह अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई डग्गामार, अनफिट वाहन बने निशाना,यातायात माह अभियान में संयुक्त कार्रवाई पुलिस, यातायात पुलिस व प्रशासन की टीम सड़कों पर, एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने दी जानकारी शाम 7 बजे तक चलेगा अभियान, अभियान का मकसद सड़क हादसे कम करना- एसपी सिटी बाइक, ऑटो, कार, बस-ट्रक पर की गई कार्रवाई, पकड़े गए वाहन पुलिस लाइन व अन्य थानों में किया है खड़ा वाहन स्वामी सुबह से पुलिस लाइन में जुटे, कागजात दिखाने के बाद भी कार्रवाई की शिकायत डीआईजी वाराणसी के आदेश पर व एसपी गाजीपुर के निर्देशन में अभियान तेज गाजीपुर में यातायात माह के दौरान पुलिस, यातायात विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। डग्गामार, अनफिट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसते हुए तकरीबन 11 सौ वाहनों का चालान किया गया है। वहीं 150 वाहनों को सीज कर पुलिस लाइन सहित अन्य थानों पर खड़ा कराया गया है। मामले में  एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह अभियान डीआईजी वाराणसी के आदेश और एसपी गाजीपुर के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य है कि जिले में होने वाले सड़क हादसों में कमी लाना है। कार्रवाई के दौरान बाइक, ऑटो, चार पहिया वाहन, बस और ट्रक सभी तरह के वाहन इस अभियान की जद में आए। टीम सुबह से सड़कों पर तैनात रही और देर शाम 7 बजे तक अभियान जारी रहने की जानकारी दी गई। कार्रवाई के बाद पुलिस लाइन में वाहन स्वामियों और ड्राइवरों की सुबह से ही भारी भीड़ लगी हुई है। कुछ वाहन मालिकों का कहना है कि कागजात दिखाने के बाद भी कार्रवाई की गई, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। फिलहाल गाजीपुर पुलिस का यह अभियान जिलेभर में सख्ती का संदेश दे रहा है, और प्रशासन दावा कर रहा है कि इस तरह की कार्रवाई से सड़क हादसों में निश्चित रूप से कमी आएगी।
0
comment0
Report
Nov 15, 2025 13:06:18
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top