Back
ED ने महादेव ऑनलाइन बुकिंग मामले में 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच की
RNRajesh Nilshad
Mar 25, 2026 15:46:45
Chittorgarh, Rajasthan
रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1700 करोड़ रुपये की भारतीय और विदेशी संपत्तियों को अटैच किया है. ED के रायपुर जोनल कार्यालय ने 24 मार्च 2026 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के तहत यह कार्रवाई की. अटैच की गई संपत्तियों में दुबई (UAE) में स्थित 18 और नई दिल्ली में स्थित 2 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत लगभग 1700 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
लग्जरी विला, अपार्टमेंट समेत कई फ्लैट्स शामिल
रायपुर ईडी जोनल की कार्रवाई में दुबई हिल्स एस्टेट के लग्जरी विला और अपार्टमेंट्स, बिजनेस बे और SLS होटल एंड रेजिडेंस के हाई-एंड फ्लैट्स के साथ-साथ दुनिया کی सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में स्थित अपार्टमेंट्स भी शामिल हैं. ED के मुताबिक ये संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बुक एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों से जुड़ी हैं..
हवाला, क्रिप्टोकरेंसी और फर्जी बैंक खातों से भेजा जाता था विदेश
ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि महादेव ऑनलाइन बुक एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी सिंडिकेट के रूप में काम कर रहा था, जो कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और डोमेन के जरिए अवैध सट्टेबाजी संचालित करता था. इस नेटवर्क के जरिए अवैध कमाई को हवाला, क्रिप्टोकरेंसी और फर्जी बैंक खातों के माध्यम से देश से बाहर भेजा जाता था और बाद में उसे दुबई व भारत में महंगी संपत्तियों में निवेश किया जाता था.
13 गिरफ्तारी, 4300 करोड़ की संपत्ति जब्त
ED अब तक इस मामले में 175 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है.. 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 4300 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त या फ्रीज की जा चुकी हैं.. मामले की जांच अभी जारी है.
कौन है सौरभ चन्द्राकर
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप्प का संचालक सौरभ चंद्राकर है, जो छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है.. उसके पिता नगर निगम में पम्प ऑपरेटर थे. सौरभ की एक जूस की दुकान भी थी. इससे पहले वह कपड़े की दुकान में काम करता था.. 2019 में वो दुबई गया और अपने एक दोस्त रवि उत्पल को भी बुलाया.. इसके बाद उसने महादेव एप लांच किया और फिर धीरे-धीरे ऑनलाइन सट्टा बाजार का बड़ा नाम बन गया. महादेव सट्टा ऐप के नाम पर सैकड़ो करोड़ रुपये अवैध कारोबार किया.. सौरभ सुर्खियों में तब आया जब उसकी शादी का वीडियो सामने आया.. शादी में सौरभ ने 200 करोड़ रुपये खर्च किये थे.. कई हाईप्रोफाइल सेलेब्रिटीज़ उसकी शादी में।शामिल हुए थे.. फिलहाल ईडी ने सौरभ की कई संपत्तियों को जब्त कर लिया है..
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 25, 2026 16:48:320
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 25, 2026 16:48:110
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 25, 2026 16:47:120
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 25, 2026 16:47:030
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 25, 2026 16:46:310
Report
APAbhay Pathak
FollowMar 25, 2026 16:46:170
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 25, 2026 16:46:010
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 16:45:460
Report
0
Report
478
Report
भूमि अधिग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, किसानों को राहत Supreme Court Verdict on Land Acquisit
517
Report
540
Report
SRShivam RAj
FollowMar 25, 2026 16:35:04525
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 25, 2026 16:34:54441
Report