Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bikaner334001
21 क्विंटल 25 किलो अवैध डोडा पोस्त के मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार
RVRaunak Vyas
Mar 22, 2026 06:15:06
Bikaner, Rajasthan
बीकानेर से खबर डरशनोक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 क्विंटल 25 किलो अवैध डोडा पोस्त मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 साल से फरार चल रहा था आरोपी, 30 हजार रुपए का था घोषित इनाम, आरोपी सोहनलाल उर्फ सोनाराम गिरफ्तार, NDPS एक्ट में दर्ज पुराने मामले में थी तलाश, देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम की प्रभावी कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी से पूछताछ जारी, तस्करी नेटवर्क को लेकर खुलासे की संभावना
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkhilesh Sharma
Mar 22, 2026 07:19:57
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में कोतवाली थाने के अंतर्गत डूंगरपुर शहर की वसुंधरा विहार कॉलोनी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ बाथरूम में नहाते समय पानी गर्म करने वाली इलेक्ट्रिक रॉड से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। युवक बिजली विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि जिला धौलपुर हाल डूंगरपुर शहर वसुंधरा विहार निवासी अरविंद गौड़ बिजली विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। अरविंद सुबह अपने घर के बाथरूम में नहाने गया था। पानी गर्म करने के लिए उन्होंने इलेक्ट्रिक रॉड का उपयोग किया था। इसी दौरान रॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और अचेत होकर गिर पड़ा। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने जब जाकर देखा, तो अरविंद बेसुध पड़ा मिला। जिसे परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 07:19:55
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस कोतवाली सदर में एक महिला ने अपने पति और एक अस्पताल की मालकिन सहित अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनसे देह व्यापार कराता है।कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला अईयापुर निवासी शालिनी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति मोना ठाकुर, गणपति अस्पताल की मालकिन पारुल शर्मा और उनके अन्य साथी मिलकर नाबालिग लड़कियों को कहीं से अगवा कर उनसे देह व्यापार करवाते हैं।महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि वह उनके इस अवैध कार्य में बाधा बन रही है, जिसके कारण उसे फोन पर धमकियां मिल रही हैं। शालिनी सिंह के अनुसार 16 मार्च को मेरे पति को भड़काकर मुझे और मेरी बेटी को जहर खिलवा दिया था, जिसमें वे दोनों बाल-बाल बची हैं। शालिनी सिंह ने आशंका जताई है कि उसका पति भविष्य में उसकी हत्या भी कर सकता है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 22, 2026 07:19:26
Panchkula, Haryana:हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने आज अपनी धर्मपत्नी सीमा सिंघल के साथ पंचकूला स्थित विश्व प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धा भाव से माथा टेककर विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शांति, कानून-व्यवस्था की मजबूती और जनकल्याण के लिए मां भगवती से आशीर्वाद मांगा। *धार्मिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ हवन* मंदिर पहुंचने पर डीजीपी अजय सिंघल एवं उनकी पत्नी का मंदिर प्रशासन द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद विधिवत हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने पूर्ण श्रद्धा के साथ आहुति दी। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। पूजा-अर्चना के पश्चात उन्होंने मां मनसा देवी के दरबार में विशेष प्रार्थना करते हुए प्रदेश में शांति, सामाजिक सौहार्द एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शक्ति और मार्गदर्शन की कामना की। *प्रदेशवासियों की खुशहाली और पुलिस बल के मनोबल के लिए प्रार्थना* इस अवसर पर डीजीपी श्री अजय सिंघल ने कहा कि माता मनसा देवी के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण के लिए विशेष प्रार्थना की। साथ ही हरियाणा पुलिस के जवानों के मनोबल, समर्पण और सेवा भावना को और अधिक सशक्त बनाने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है, और इसके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डीजीपी के दौरे को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष प्रबंध भी किए गए थे, जिससे आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे। *आस्था और कर्तव्य का समन्वय* यह दौरा न केवल उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। डीजीपी अजय सिंघल का यह मंदिर दौरा समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है कि कर्तव्य और आस्था दोनों का संतुलन जीवन को सुदृढ़ बनाता है।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 22, 2026 07:19:16
Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ପର୍ଯ୍ୟଟନର ବିକାଶ କେବଳ ଘୋଷଣାରେ ସୀମିତ ଏବଂ ଅବହେଳିତ ରହୁଛି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଇଂ ରୋହିତ ପୂଜାରୀ। ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ଜିଲ୍ଲା ବିଜେଡି ସଭାପତି ଇଂ ରୋହିତ ପୂଜାରୀ ଏକ ପ୍ରେସ ବିବୃତି ମାଧ୍ୟମରେ ଜଣାଇଛନ୍ତି ଯେ ରାଜ୍ୟରେ ଶାସିତ ବିଜେପି ସରକାର ର ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ପର୍ଯ୍ୟଟନର ବିକାଶ କେବଳ ଘୋଷଣାରେ ସୀମିତ ରହିଯାଉଛି ଏବଂ ସମ୍ବଲପୁର କୁ ଅବହେଳିତ କରାଯାଉଛି । ଇଂ ପୂଜାରୀ ଏହି ମର୍ମରେ କହିଛନ୍ତି ଯେ ବିଗତ ସାଧାରଣ ନିର୍ବାଚନ ସମୟରେ ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ ସହିତ ବିଜେପି ମଧ୍ୟ ନିଜର ନିର୍ବାଚନୀ ପ୍ରତିଶ୍ରୁତିରେ ସମ୍ବଲପୁର ଠାରେ ମಹାନଦୀ ରିଭର୍ ଫ୍ରଣ୍ଟ ବିକାଶ କରାଯିବାର kଥା ଉଲ୍ଲେଖ କରିଥିଲେ ଏବଂ ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ସରକାର ଆସିବା ପରେ ସରକାର ବିଭିନ୍ନ ସମୟରେ مହାନଦୀ ରିଭର୍ ଫ୍ରଣ୍ଟ ବିକାଶ କରାଯାଇବାର କଥା କହିଛନ୍ତି। କିନ୍ତୁ ଗତକାଲି ଲୋକସେବା ଭବନ ଭୁବନେଶ୍ୱର ଠାରେ ଆୟୋଜିତ ମହାନଦୀ ରିଭର୍ ଫ୍ରଣ୍ଟ ପ୍ରକଳ୍ପର ସମୀକ୍ଷା ବୈଠକରେ କେବଳ କଟକ ସ୍ଥିତ ମହାନଦୀ ରିଭର ଫ୍ରଣ୍ଟ ପ୍ରକଳ୍ପର ସମୀକ୍ଷା କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ପ୍ରତିଶ୍ରୁତି ଏବଂ ଘୋଷଣା ସତ୍ତ୍ବେ ସମ୍ବଲପୁର ମହାନଦୀ ଠାରେ ହେବାକୁ ଥିବା ପ୍ରକଳ୍ପର କଥା ଭୁଲିଯିବା ସମ୍ବଲପୁର ବାସୀଙ୍କ ପାଇଁ ଦୁର୍ଭାଗ୍ୟଜନକ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ରୋହିତ । ୨୦୨୫ ରୁ ଏହି ପ୍ରକଳ୍ପ ଘୋଷଣା ହୋଇଥିଲେ ମଧ୍ୟ ବର୍ତ୍ତମାନ ପର୍ୟନ୍ତ ଏହି ପ୍ରକଳ୍ପ ଉପରେ କୌଣସି ପଦକ୍ଷେପ ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇନାହି କିମ୍ବା କୌଣସି କାର୍ୟ ମଧ୍ୟ ଆରମ୍ଭ କରା ଯାଇ ନାହିଁ। ସମ୍ବଲପୁର ବାସୀଙ୍କୁ ଯଦି ସରକାର୍ ଭାବୁଛନ୍ତି କେବଳ ଘୋଷଣା କରି ଖୁସି କରାଯାଇପାରିବ ତେବେ ଏହା ତାଙ୍କର ଐତିହାସିକ ଭୁଲ ହେବ ବୋଲି ଇଂ ପୂଜାରୀ କହିଛନ୍ତି। ଏହା ସହ ଇଂ ପୂଜାରୀ ଉଲ୍ଲେଖ କରିଛନ୍ତି ଯେ ସେ ରେଢ଼ାଖୋଲ ବିଧାୟକ ଥିବା ସମୟରେ ୨୦୧୫ ମସିହାରୁ ରେଢ଼ାଖୋଲ ଠାରେ ଏକ ସୁନ୍ଦୁର ଇକୋ ପାର୍କ ର ପରିକଳ୍ପନା କରି ବ୍ୟକ୍ତିଗତ ଭାବରେ ବହୁ ଚେଷ୍ଟା କରି ମାନ୍ୟବର ପୂର୍ବତନ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ନବୀନ ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କ ଆଶୀର୍ବାଦରେ ରେଢ଼ାଖୋଲ ବିଜ୍ଞାପିତ ଅଞ୍ଚଳ ପରିଷଦ ଅଞ୍ଚଳରେ ୯ ଏକର ୧୪୦ ଡିସିମିଲ ପରିମିତ ଏବଂ ୨ କୋଟି ୭୬ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ବ୍ୟୟରେ ନିର୍ମିତ ୨୦୨୩ ମସିହା ଜାନୁୟାରୀ ମାସରେ ଜନସାଧାରଣଙ୍କ ଉଦ୍ଧେଶ୍ୟରେ ଏହି ବହୁ ପ୍ରତିକ୍ଷିତ ଏବଂ ଅତ୍ୟନ୍ତ ସୁନ୍ଦର ଇକୋ ପାର୍କ ର ଲୋକାର୍ପଣ କରାଯାଇଥିଳା, ଯେଉଁ ପାର୍କ କି ପଶ୍ଚିମ ଓଡ଼ିଶାର ଏକ ନମ୍ବର ପାର୍କ କହିଲେ ମଧ୍ୟ ଉତ୍ୟକ୍ତି ହେବନାହିଁ। ସେଠାରେ ଜନସାଧାରଣ ଙ୍କ ଚିତ୍ତବିନୋଦନ, ବୁଲିବା ପାଇଁ ବହୁ ପ୍ରକାର ସୁବିଧା ଏବଂ ସୌନ୍ଦର୍ଜିକରଣ କରାଯାଇଥିଲା, ଏହା ସହ ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ_sେଠାରେ_ ଇକୋ କଟେଜ ନିର୍ମାଣ କରି ইକୋ ରେସର୍ଟ ରେ ପରିଣତ କରିବାର ପରିକଳ୍ପନା କରି ପୂର୍ବତନ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ନବୀନ ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କୁ ପ୍ରସ୍ତାବ ମଧ୍ୟ ଦେଇଥିଲେ। କିନ୍ତୁ ପରିତାପର ବିଷୟ ଏହା ଯେ ନୂଆ ବିଜେପି ଶାସିତ ସରକାର ଆସିବା ପରେ ସେହି ପାର୍କ ରକ୍ଷଣା ବେକ୍ଷଣ ଅଭାବରୁ ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ ଅବସ୍ଥାରେ ପରିଣତ ହୋଇସାରିଲାଣି, ଯାହାକି ଅତ୍ୟନ୍ତା ଚିନ୍ତାର ବିଷୟ। ଯଦି ସରକାରଙ୍କ ପଶ୍ଚିମ ଓଡ଼ିଶାରେ ପର୍ଯ୍ୟଟନର ଲକ୍ଷ୍ୟ ପାଇଁ ନିତାନ୍ତ ସମ୍ମାନ ରଖିବେ ତେବେ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଜନସାଧାରଣ ଏହାର ଉଚିତ୍ ଜବାବ୍ ଦେବାକୁ ପଛାଇବେ ନାହିଁ। ଏହା ସହ କିଭଳି ଭାବରେ ଯଥାଶୀଘ୍ର ସମ୍ବଲପୁର ଠାରେ ମହାନଦୀ ରିଭର ଫ୍ରଣ୍ଟ ପ୍ରକଳ୍ପର କାର୍ଯ୍ୟ ଆରମ୍ଭ ହେବ ଏବଂ ରେଢ଼ାଖୋଲ ସ୍ଥିତ ଇକୋ ପାର୍କର ପୁନଃ ସୌନ୍ଦର୍ଜିକରଣ କରାଯାଇ ଜନସାଧାରଣ ଏହାର ଲାଭ ଉଠାଇପାରିବେ ସେଥି ପ୍ରତି ବିଶେଷ ଦୃଷ୍ଟି ଦେବାକୁ ଇଂ ପୂଜାରୀ ଦାବି କରିଛତି.
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Mar 22, 2026 07:18:52
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली, उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम में लगातार तीन दिनों तक भारी बर्फबारी के बाद आज मौसम ने राहत दी है. बर्फबारी थमते ही धाम से बेहद खूबसूरत और मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं. धाम में 2 से 3 फुट तक बर्फ की मोटी चादर जम चुकी है, जबकि नर-नारायण पर्वत और नीलकंठ पर्वत की चोटियों पर करीब 5 फुट से अधिक बर्फ जमी हुई है. चारों ओर सफेदी ही सफेदी नजर आ रही है, जिससे पूरा क्षेत्र स्वर्ग जैसा प्रतीत हो रहा है. इस भारी बर्फबारी का असर मास्टर प्लान के कार्यों पर भी पड़ा है. मौसम खराब होने के चलते कई जरूरी निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं. 15 मार्च को कार्यदायी संस्थाएं धाम पहुंच गई थीं, पर खराब मौसम के कारण काम शुरू नहीं हो पाया. यात्रा को सुचारू बनाने के लिए साकेत क्षेत्र के पास मंदिर जाने वाला मार्ग और नए पुल के पास ब्रह्मकपाल जाने वाला रास्ता तैयार किया जा रहा है. इसके साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को भी दुरुस्त किया जाना है, ताकि कपाट खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें. मास्टर प्लान के तहत फेज-1 के कई कार्य जैसे प्लाजा, सिविक बिल्डिंग, आईसीसी बिल्डिंग, बद्रीश झील और वन-वे लूप रोड का काम पूरा हो चुका है, जबकि बैकुंठ द्वार, अस्पताल और रिवर फ्रंट के कार्य अभी शेष हैं. वहीं फेज-2 में तीर्थ पुरोहित आवासों का निर्माण जारी है. धाम में 100 से 150 मजदूर मौजूद हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है. बर्फबारी के चलते काम फिलहाल बंद है, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही तेजी से कार्य शुरू किया जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि 10 से 15 अप्रैल तक सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि कपाट खुलने के साथ श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. फिलहाल बद्रीनाथ धाम बर्फ से ढका रहने से श्रद्धालुओं और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 07:15:55
Chhata Rural, Uttar Pradesh:जनपद मथुरा के कोसीकला में गौ रक्षक दल टीम फरसा वाले बाबा चंद्रशेखर की सड़क दुर्घटना मे हुई मृत्यु के बाद छाता में हुए बवाल पर राजनेताओं ने गहरा दुख जताते हुए हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण दुखद दुर्घटना घटना बताया है। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस घटना को लेकर जहाँ सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं, वहीं अब इस मामले पर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। ​नेताओं ने प्रकट की संवेदना ​क्षेत्र के वरिष्ठ राजनेताओं ने इस घटना को बेहद 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। नेताओं का कहना है कि बाबा एक सच्चे गौ भक्त थे। पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह ईद के मौके पर छाता पहुंचे उन्होंने कहा जो लोग घटना पर राजनीति कर रहे हैं करना शर्मनाक" ​संवेदनाओं के बीच, सत्ताधारी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इस बेहद दुखद घटना पर गंदी राजनीति कर रहे हैं चेहरा चमकाने के लिए अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रहे हैं। ​"किसी की दुर्घटना पर दुख जताने के बजाय, कुछ लोग इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 22, 2026 07:15:43
Obra, Uttar Pradesh:खनिज संपदा से भरपूर जनपद सोनभद्र में राख और कोयला परिवहन का काम लगातार जारी है। लेकिन सवाल काम के जारी रहने का नहीं बल्कि उसमें हो रही खुली लापरवाही का है। हाल ही में हुई दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जरूर किया लेकिन हकीकत ये है कि परिवहन कभी रुका ही नहीं, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर बदस्तूर जारी है। तस्वीरें साफ बता रही हैं कि राख से लदी हाइवा से सड़क पर बहता पानी अब लोगों की जान पर आफत बन चुका है। इसी सप्ताह ओवरलोड और नियम विरुद्ध परिवहन की वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है एक कोयला वाहन से और दूसरी राख परिवहन में लगी गाड़ी से।इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। इन तस्वीरों को ध्यान से देखिए राख से भरी हाइवा से लगातार पानी सड़क पर गिर रहा है यह राख मिश्रित स्लरी सड़क को इस कदर फिसलन भरा बना रही है कि दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा खतरे में हैं। जरा सी लापरवाही और सीधा हादसा यही अब इन सड़कों की हकीकत बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनपरा और शक्तिनगर आसपास के इलाकों से निकलने वाले राख परिवहन में भारी अनियमितताएं हैं ओवरलोडिंग आम बात है, गाड़ियों को सुरक्षित तरीके से कवर नहीं किया जाता और पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है। लोगन ने विरोध कर प्रशासन को चेताया, ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट मांग रखी कि परिवहन नियमों के तहत हो लेकिन जमीनी हालात में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा। सिर्फ राख ही नहीं कोयला, गिट्टी और बालू से लदे ओवरलोड वाहन भी बिना रोकटोक दौड़ रहे हैं। इसी सप्ताह कोयला और राख परिवहन से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद सिस्टम की सुस्ती और लापरवाही जस की तस बनी हुई है。 सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर कब तक ऐसे ही चलता रहेगा यह मौत का खेल कब जागेगा परिवहन विभाग और कब सड़कों पर चलने वाले आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। तस्वीरें चेतावनी दे रही हैं। लेकिन जिम्मेदारों की खामोशी इस खतरे को और बढ़ा रही है。
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 22, 2026 07:06:09
550
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 22, 2026 07:05:59
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के हीरा नगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए हैं दरअसल हीरा नगर थाना क्षेत्र में लगातार मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ रहीं थीं, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। बाद में इन मोबाइल फोन को सस्ते दामों में बेचकर नशा करते थे फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है。
593
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 22, 2026 07:05:46
Raipur, Chhattisgarh:ह्रदय में थी बीमारी, शहर से लगे गांव के तालाब में तैरता मिला नीलगाय का शव बालोद बालोद शहर से लगे खैरतराई गांव के तालाब में आज एक मृत अवस्था में नीलगाय मिली जो कि तालाब में तैरती दिखाई दी जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी इसके बाद वन विभाग द्वारा प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए पोस्टमार्टम किया बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया दरअसल इसी नील गाय को कल बालोद शहर के वार्ड क्रमांक एक में तालाब के पास देखा गया था आज सुबह लोगों ने तालाब में नील गाय का सब तैरते हुए देखा इसके बाद उसकी सूचना वन विभाग को दी गई वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और नीलगाय के शव को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और आगे पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है बालोद वन परिक्षेत्र का यह पूरा मामला है रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान प्रथम दृष्टया हृदय में बीमारी का पता चला है दो दिन से वन विभाग इस नील गाय को ढूंढ रही थी, ये भटककर आ गया था, हृदय में बीमारी की पुष्टि हुई है आगे ऑफिशियल जांच रिपोर्ट में पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी
459
comment0
Report
ADAjay Dubey
Mar 22, 2026 07:05:32
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पिडरवाह-चितरवई जंगल में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस सनसनीखेज हत्या के पीछे कोई और नहीं, बल्कि महिला का अपना पति जहरूद्दीन अंसारी ही निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, 17 मार्च को जंगल में एक 6-7 दिन पुराना शव मिला था, जो औंधे मुंह पड़ा था और सिर पर दुपट्टा ढका हुआ था। मौके से पुलिस को झोला, कपड़े, मोबाइल का खाली डिब्बा और अस्पताल की पर्ची मिली, जिसके आधार पर महिला की पहचान हो पाई। जाँच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 2 साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होते थे। आरोपी ने पहली पत्नी को घर से निकालकर बैढ़न में किराए के कमरे में रखा था, लेकिन महिला बार-बार पति के साथ रहने की जिद कर रही थी। उसी से परेशान होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची। 13 मार्च को वह पत्नी को बाइक से जंगल ले गया और सुनसान जगह पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं छोड़ दिया और किसी को शक न हो, इसलिए मोबाइल फोन को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आरोपी को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के पास से मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला रिश्तों में बढ़ते तनाव और लालच की खौफनाक सच्चाई को उजागर करता है.
583
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 22, 2026 07:05:20
Sagar, Madhya Pradesh:सरदार पटेल एकता यात्रा पहुंची सागर के गढ़ाकोटा, हुआ भव्य स्वागत.. देश के अलग अलग हिस्सों में फैली रियासतों को एक करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनुयायियों द्वारा अब जाति और मजहब में बंटे देश के नागरिकों को एकजुट करने के काम में जुटे हैं और इसे लेकर गुजरात से एक एकता यात्रा शुरू हुई है जो कि देश भर में घूमेगी और इस यात्रा के जरिए सामाजिक समरसता संदेश दिया जा रहा है। सागर जिले के गढ़ाकोटा पहुंची इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर यात्रा में आए लोगों के विचारों को सुना। बीते 5 मार्च को गुजरात के सीएम ने इस यात्रा का शुभारंभ किया और अब ये यात्रा एमपी में घूम रही है। यात्रा में एक विशेष रथ साथ चल रहा है जिसमें सरदार पटेल के जीवन उनके योगदान पर केंद्रित प्रदर्शनी भी जिसे लोग देखकर रोमांचित हो रहे हैं。
518
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 22, 2026 07:05:06
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार पद्म विभूषण पदम् श्री पदम् विभूषण से सम्मानित तीजन बाई लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही हैं दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी स्थित अपने पैतृक निवास में 78 वर्षीय तीजन बाई फिलहाल बेडरेस्ट पर हैं। उनकी सेहत को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके गृहग्राम पहुंचकर नियमित स्वास्थ्य जांच की. जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से कुछ कम है और खानपान में कमी के कारण शारीरिक कमजोरी भी महसूस हो रही है चिकित्सकों ने उनके परिजनों को आहार की मात्रा बढ़ाने और नियमित देखभाल करने की सलाह दी है स्वास्थ विभाग के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर है उन्हें समय समय पर फिजियोथेरेपी भी कराया जा रहा है ताकि उनकी शारीरिक कमजोरी को कम किया जा सके भिलाई-3 स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शिखर अग्रवाल ने बताया कि हर दो महीने में रायपुर एम्स में तीजन बाई की नियमित जांच होती है उनकी पिछली जांच 5 फरवरी को हुई थी उन्होंने स्पष्ट किया की समय समय पर हर 10 दिन में एक टीम उनका पूरा स्वास्थ परीक्षण करती है इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की एक टीम रोजाना उनकी निगरानी कर रही है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है आपको बता दें कि वर्ष 2024 में तीजन बाई को पैरालिसिस का अटैक आया था जिसके बाद से ही तीजन बाई की हालत स्थिर है तीजन बाई छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंडवानी की सबसे प्रमुख कलाकारों में गिनी जाती हैं अपनी दमदार आवाज और अनूठी प्रस्तुति शैली के कारण उन्होंने इस लोककला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है कपालिक शैली की अग्रणी गायिका के रूप में वे अब तक लगभग 17 देशों में प्रस्तुति दे चुकी हैं और कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा जा चुका है.
541
comment0
Report
Advertisement
Back to top