Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
पाहलगाम-शोपियां रेलवे परियोजनाओं पर रोक से कश्मीर की कृषि अर्थव्यवस्था को राहत
FWFAROOQ WANI
Feb 03, 2026 12:48:46
Srinagar,
The decision to put the Pahalgam and Shopian railway lines on hold brings much needed relief to Kashmir’s agrarian economy. These projects threatened to destroy scarce fertile land and push over a million rural families into uncertainty. Development that uproots farmers is not progress. Any future plan must be reviewed transparently, with farmers and local communities taken on board, to protect Kashmir’s economy and social fabric.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MIMohammad Imran
Feb 03, 2026 14:04:00
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में JDA का बड़ा एक्शन: रोड सीमा से अतिक्रमण हटाया, 3 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त जयपुर, 03 फरवरी 2026। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की प्रवर्तन शाखा ने आज शहर में अवैध अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। महानिरीक्षक पुलिस, जेडीए श्री राहुल कोटोकी ने बताया कि दिनांक 03.02.2026 को प्रवर्तन शाखा द्वारा निम्न कार्यवाहियां संपादित की गईं। पत्रकार कॉलोनी क्षेत्र में रोड सीमा से अतिक्रमण मुक्त जोन-08 (पी.आर.एन. सांख्य) क्षेत्र में नगर निगम के साथ संयुक्त अभियान के तहत पत्रकार कॉलोनी सर्किल से पत्रकार कॉलोनी के बीच करीब 2 किलोमीटर सड़क सीमा पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया。 इस दौरान सड़क किनारे दोनों तरफ लगभग 200 स्थानों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए गए, जिनमें शामिल थे: • अस्थायी दुकानें • सीढ़ियां व चबूतरे • लोहे के एंगल, टीन शेड • रेलिंग, टेंट, तिरपाल • काउंटर, टेबल-कुर्सियां • होर्डिंग व साइन बोर्ड कार्यवाही में जेसीबी मशीन और श्रमिकों की सहायता ली गई तथा नगर निगम द्वारा जब्त सामग्री को हटाया गया。 जोन-12 में 3 बीघा कृषि भूमि पर बनी अवैध कॉलोनी ध्वस्त दूसरी बड़ी कार्रवाई जोन-12 क्षेत्र में निवाई रोड, ग्राम लालचन्दपुरा, जिला जयपुर में की गई। यहां करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति एवं बिना भूमि रूपांतरण के अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। सूचना मिलने पर प्रवर्तन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर प्रारम्भिक स्तर पर ही अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल कर दिया।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 03, 2026 14:03:44
Dungarpur, Rajasthan:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का संभाग स्तरीय अधिवेशन आज डूंगरपुर में आयोजित हुआ। अधिवेशन के दौरान कांग्रेस में एससी वर्ग की लीडरशिप बढ़ाने, केंद्र ओर राज्य की भाजपा सरकार द्वारा दलित, गरीब, आदिवासी विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने के खिलाफ ओर मनरेगा योजना में बदलाव करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई वही दलित, गरीब ओर पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए आने वाले समय में जन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। डूंगरपुर शहर के एक होटल में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. शंकर यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुए अधिवेशन में उदयपुर संभाग प्रभारी देवेंद्र दयाल सालवी सहित संभाग के सभी जिलों से आए जिलाध्यक्ष ओर प्रदेश प्रभारी शामिल हुए। अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि आज़ादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी ही दलितों को उनका हक दिलाती आई है वही गरीब, मजदूर, आदिवासी, किसान वर्ग का जीवन स्तर ऊपर उठाने की दिशा में काम करती आई है। लेकिन वर्ष 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से देश भर में दलितों पर अत्याचार बढ़े है वही कांग्रेस द्वारा उनको दिए गए अधिकार छीनने का काम किया गया है। अधिवेशन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. शंकर यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं है। राजस्थान में पिछली गहलोत सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं रसातल में चली गई है। यादव ने कहा कि राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा के तहत लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है, अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिल रही है, किसानों की खाद - बीज नहीं मिल रहा है, विद्यार्थियो को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। वही केंद्र ओर राज्य की सरकार धर्म, जाति ओर भाषा की राजनीति कर भाईचारे को खराब कर रही है। यादव ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग दलितों, आदिवासियों का उत्पीड़न रोकने के लिए आने वाले समय में 'भाजपा को नींद से जगाओ' अभियान शुरू करने जा रहा है।
0
comment0
Report
CSCharan Singh
Feb 03, 2026 14:02:58
New Delhi, Delhi:देश की राजधानी में अब नशे के सौदागरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके में पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसने पूरे इलाके के ड्रग माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है. उत्तम नगर स्थित जेजे कॉलोनी बिंदापुर में एक कुख्यात महिला ड्रग माफिया द्वारा अवैध रूप से खड़ी की गई संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर उसे मिट्टी में मिला दिया गया. पुलिस ने कहा है कि जिस संपत्ति पर चला है पीला पंजा, वह कोई साधारण इमारत नहीं थी, बल्कि नशे के काले कारोबार की बुनियाद पर खड़ी एक अवैध संरचना थी. इस संपत्ति की मालकिन एक ऐसी महिला है, जिसे इलाके में ड्रग माफिया के तौर पर जाना जाता है. पुलिस के अनुसार जेजे कॉलोनी, बिंदापुर स्थित पॉकेट-4 के मकान नंबर B-101 में किया गया निर्माण अवैध था, जो नशा और अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपित अल्का का बताया गया। सूचना मिलते ही MCD की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण को जमींदोज कर दिया. आरोपित अल्का पर एक्साइज और NDPS एक्ट के तहत 28 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके पति और बच्चों पर भी नशा तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
0
comment0
Report
Feb 03, 2026 14:02:25
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 03, 2026 14:01:32
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Feb 03, 2026 14:01:15
Jamui, Bihar:जमुई (बिहार): सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 16वीं वाहिनी, जमुई को गिद्धेश्वर पहाड़ क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा पहाड़ी क्षेत्र में अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर वाहिनी के कमांडेंट के निर्देश पर एक विशेष तलाशी दल का गठन किया गया। अभियान का नेतृत्व समवाय कमांडर मनु सिंह बेनिवाल (सहायक कमांडेंट) ने किया। इस दौरान एसएसबी के जवानों के साथ स्थानीय थाना पुलिस भी शामिल रही। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल-पहाड़ी इलाके में छापेमारी कर नक्सलियों के द्वारा छुपाकर रखे हुए हथियारों को बरामद किया। बरामद सामानों में 12 बोर की देसी बंदूक, लंबी बैरल का हथियार, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री शामिल है। साथ ही कुछ ऐसे उपकरण भी मिले हैं, जिनका उपयोग डायरेक्शनल माइन जैसे विस्फोटक बनाने में किया जा सकता है। बरामद सभी हथियारों और सामग्रियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए स्थानीय थाना को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी सघन तलाशी अभियान जारी रहेगा।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 03, 2026 14:00:56
Jehanabad, Bihar:पटना के शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। न्याय में देरी और पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आज जहानाबाद की सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। रतनी प्रखंड के पतियावां गांव से शुरू हुई यह पदयात्रा देखते ही देखते जनसैलाब में तब्दील हो गई, जिसमें न्याय की मांग को लेकर छात्रा के सम्मान में पूरा बिहार मैदान में जैसी गगनभेदी नारे लगाए गए। यह पदयात्रा रतनी प्रखंड के पतियावां गांव से शुरू होकर सरैया, गुलाबगंज बाजार, शकुराबाद और बभना होते हुए तकरीबन 25 किलोमीटर दूरी तय कर जहानाबाद के समाहरणालय पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा में जहानाबाद, अरवल, पटना, मुजफ्फरपुर, गया और आसपास के कई जिले से लोग इसमें शामिल हुए। रास्ते भर लोग छात्रा के समर्थन में हाथों में तख्तियां लेकर चलते नजर आए, जिसमें बिहार की निर्भया को न्याय की मांग की बाते लिखी थी। समाहरणालय पहुंचने पर पदयात्रा में शामिल लोगों ने पटना पुलिस की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए हैं। आंदोलनकारियों का आरोप है कि घटना के लगभग एक माह बीतने को है और बावजूद पटना पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन हॉस्टल संचालक और अस्पताल प्रबंधन को बचाने के लिए साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। यह सिर्फ एक छात्रा का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था से जुड़ा सवाल है। आरोप लगाया गया कि मामले की जांच को भटकाने की कोशिश की जा रही है और प्रभावशाली लोगों को बचाया जा रहा है। लोगों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की। वहीं मार्च में शामिल लोगों ने बताया की जिस तरह इस मौत को लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है वह कभी भी विस्फोटक रूप ले लेगा। दरअसल जहानाबाद की रहने वाली छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। 6 जनवरी को उसे बेहोशी की हालत में प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। इस घटना के बाद से ही न केवल बिहार बल्कि देश के कई हिस्सों में छात्रा के लिए न्याय की मांग उठ रही है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Feb 03, 2026 14:00:33
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बेदी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, लोकसभा सत्र में हुए हंगामा पर दी प्रतिक्रिया, बोले-विपक्ष के नेताओ को लोग दिखाते हैं बाबा जी का ठुल्लू कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी विपक्ष को बताया बाबा जी का ठुल्लू हर काम में नुक्ताचीनी करता है विपक्ष। 5 साल के विपक्ष के क्रियाकलापों को दुनिया ने देखा है देश विरोधी बातें करते हैं विपक्ष के लोग संसद को चलने नहीं देते विपक्ष के नेता 5 साल बाद जब वोट मांगने जाते हैं तो लोग इन्हें बाबा जी का ठुल्लू दिखा देते हैं और फिर कहते हैं कि ईवीएम खराब हो गई और वोट चोरी हो गए और फिर सरकार चोरी हो गई। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट केंद्रीय बजट है और सारी झलक इस बजट में नजर आ रही है। Ai से क्रांति की झलक इस बजट में है। विकसित भारत की झलक इस बजट में है। विपक्ष तो नुक्ताचुनी करता है तारीफ़ कभी नहीं करता। परंतु जब विपक्ष को देश के प्रधानमंत्री सुझाव देने के लिए आमंत्रित करते हैं तो विपक्ष मैदान छोड़कर भाग जाते और फिर बाद में रहते हैं नीरस कमजोर और लाचार बजट है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ढाई महीने से लगातार हरियाणा बजट को लेकर सभी वर्ग के लोगों से मिल रहे हैं और उनका सुझाव भी ले रहे हैं। हमने हरियाणा बजट के सुझाव को लेकर पंचकूला रेड बिशप में विपक्ष के लोगों का आमंत्रित किया था सुझाव लेने के लिए और एक भी विपक्ष का नेता सुझाव देने के लिए नहीं आया और जिस दिन हरियाणा का बजट पेश होगा उसे दिन विपक्ष के लोग कहेंगे स्वाद नहीं आया बजट में। इसीलिए सरकार में जो लोग हैं नहीं और आगे कोई उम्मीद नहीं इसलिए विपक्ष को स्वाद भी नहीं आता। विपक्ष को लंबे समय तक नुक्ताचीनी करने का मौका मिले ऐसी मनोकामना मीडिया के माध्यम से करता हूं। लोकसभा सत्र में राहुल गांधी के मैगजीन पढ़ने पर हंगामा होने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 5 साल विपक्ष के क्या क्रियाकलाप रहते हैं लोगों के प्रति क्या जवाबदेही रहती है वह बताते नहीं और वोट मांगने चले जाते हैं। और वोट भी 46 हल्के में नहीं मांगते 44 हल्के में मांग कर आ जाते हैं। इससे जाहिर है कि यह लोग वोट मांगने भी नहीं जाते इसका क्या मतलब है। और जब यह वोट मांग कर आते तो लोग भी इनको बाबा जी का ठुल्लू दिखा देते हैं।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Feb 03, 2026 13:54:15
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यातील थलेसिमिया रुग्णांना ब्लड बँकाकडून रक्त उपलब्ध केलं जात नसल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. थलेसिमिया रुग्ण असलेल्या बालकांचे पालकांनी आज जिल्हाधिकारी यांची भेट त्यांच्याकडे तक्रार तसेच निवेदन दिले आहे. थलेसिमिया रुग्ण असलेल्या बालकांना महिन्यात दोन वेळा रक्त द्यावे लागत मात्र ब्लड बँकांकडून रक्त देण्यास नकार दिला जात असल्याचा आरोप रुग्णाच्या पालकांनी केला आहे.. जर वेळेवर रक्त मिळणार नाही तर डोळ्यासमोर मुलांचे मरण पहायचे , रक्त का देत नाहीत असे सांगताना महिलाना अश्रू अनावर झाले होते.. लाडक्या बहिणीचे पैसे मिळाले नाही तरी चालेल पण आमच्या मुलांना वेळवर रक्त मिळावे, अशी भावनिक साद रुग्ण बालकांच्या माता असलेल्या महिलांनी लोकप्रतिनिधींना घातली आहे. यासंदर्भात गंभीर दखल घेत नोडल अधिकारी नियुक्त करण्यात आले आहेत, रक्तपेढीला प्रत्येक रुग्ण जोडून देत आहेत, यापुढे रुग्णांना वेळेवर रक्त मिळेल, अशी माहिती जिल्हाधिकारी यांनी दिली आहे.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top