Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
ईओडब्ल्यू कश्मीर ने COVID-काल के खरीदी घोटाले मामले में तीन जगहों पर घर छापे; करोड़ों रुपये की हेराफ...
FWFAROOQ WANI
Mar 26, 2026 05:33:22
Srinagar,
The Economic Offences Wing (EOW), Kashmir, of Crime Branch J&K, today conducted house searches at three different locations in the districts of Srinagar and Budgam in connection with FIR No. 11/2026 registered under Sections 420, 467, 468, 471, 120-B IPC, read with Section 66-D of the IT Act, at Police Station Economic Offences Wing, Srinagar. The case was initiated on the basis of a written complaint submitted by M/s Sanjay Trading Company, Najafgarh, New Delhi, through its proprietor, Sanjay Kumar Sahu. The complainant alleged that Emad Muzafar Makdoomi @ Imran Shah, S/o Muzaffar Iqbal Maqdoomi, R/o House No. 09, Bismillah Colony, Peerbagh, Srinagar, and Vikar Ahmad Bhat, S/o Ghulam Ahmad Bhat, R/o L.D Colony near Fire & Emergency, Sanatnagar, Srinagar, dishonestly induced the firm on the pretext of procuring medical supplies during the COVID-19 pandemic. A preliminary probe revealed that the accused persons, through deceitful means, fraudulently obtained huge amounts, including funds from the office of the Deputy Commissioner, Anantnag. They also attempted to siphon off crores of rupees from Government Medical College, Srinagar. The accused individuals impersonated government officials, posing as delegates and OSD (Supplies), and issued fake allotment orders of various departments and institutions. They further created fake email IDs of the complainant firm and opened fraudulent bank accounts in its name to divert payments. On the basis of these findings, a formal case has been registered and the investigation has been set into motion. The house searches conducted today are aimed at securing further evidence, including digital records and financial documents. Further investigation is underway.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSATISH KUMAR
Mar 26, 2026 06:21:34
Jaspur, Uttarakhand:एंकर -काशीपुर में आज हर वर्ष की भांति इस बार भी चैत्र मास में आयोजित होने वाला उत्तर भारत का प्रसिद्ध चैती मेला श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ शुरू हो गया है। मेले के प्रमुख आकर्षण मां बाल सुंदरी देवी का भव्य डोला आज तड़के नगर मंदिर से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकाला गया। डोला यात्रा पूरे शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय कर चैती मंदिर पहुंची। आपको बताते चलें कि डोला यात्रा के दौरान भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु डीजे, ढोल और बैंड-बाजों की धुन पर झूमते-नाचते मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम दिखाई दिया। मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री के नेतृत्व में मां बाल सुंदरी की स्वर्ण प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर मोहल्ला पक्काकोट स्थित नगर मंदिर से यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा मां मनसा देवी रोड, मुख्य बाजार, नगर निगम रोड, महाराणा प्रताप चौक और द्रोणा सागर के पीछे टीले वाली सड़क से होते हुए चैती मंदिर भवन पहुंची। मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए भक्तों ने भी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अष्टमी और नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। डोला प्रस्थान से पूर्व मां की स्वर्ण प्रतिमा को नगर मंदिर, पक्काकोट में पूरे दिन और देर रात तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया था। रात्रि 12 बजे विधिवत कलश स्थापना, हवन-पूजन और सांकेतिक बलि की गई। इसके पश्चात तड़के लगभग साढ़े 3 बजे डोला नगर मंदिर से रवाना हुआ और साढ़े 4 बजे चैती मंदिर पहुंचा। मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मां बाल सुंदरी देवी पांच दिनों तक चैती मंदिर में विराजमान रहेंगी। इसके बाद 31 मार्च और 1 अप्रैल की मध्यरात्रि में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मां का डोला पुनः नगर मंदिर के लिए प्रस्थान करेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डोला यात्रा के दौरान काशीपुर और आसपास के थाना क्षेत्रों से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता से मां के दर्शन कर सकें। चैती मेले के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर काशीपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जीवंत कर दिया है, जहां आस्था, परंपरा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 26, 2026 06:21:18
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा अगर एंकर - बांसवाड़ा शहर के एमजी हॉस्पिटल के सेकेंड गेट के बाहर एक बार फिर जलदाय विभाग की लापरवाही सामने आई,पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। पाइपलाइन टूटने के बाद सड़क पर पानी भर गया और हालात ऐसे बन गए मानो सड़क पर छोटी नदी बह रही हो। करीब 40 मिनट तक लगातार पानी बहता रहा, जिससे आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत जलदाय विभाग को सूचना दी,जिसके बाद कार्मिक मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने के बाद भी काफी देर तक पानी यूं ही बहता रहा। गौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व भी इसी स्थान पर पाइपलाइन टूटने की घटना हो चुकी है, बावजूद इसके विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया। बार-बार टूट रही पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है जिससे लोगों में भी आक्रोश है वीओ - टूटी पाइप लाइन
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 26, 2026 06:20:54
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 26, 2026 06:19:48
Chittorgarh, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन उपखण्ड के बबराना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोलिया में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संतोष नायक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रशासक रतन नाथ योगी मौजूद रहे। समारोह के दौरान विद्यालय की 35 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई, जिससे बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। कार्यक्रम में ग्रामवासियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक हरलाल जाट ने किया। अंत में अतिथियों ने बालिकाओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 26, 2026 06:19:36
Chittorgarh, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने चित्तौड़गढ़ जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्याय शाखा, विधि शाखा, सामान्य शाखा, निर्वाचन शाखा एवं लेखा शाखा सहित उपखंड कार्यालय का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, रामचंद्र खटीक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। संभागीय आयुक्त ने गंगरार उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 26, 2026 06:18:33
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंआ गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीजे पर नाचने जैसी मामूली बात को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह बहस एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प के दौरान न केवल मारपीट हुई, बल्कि आक्रोशित लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस गंभीर विवाद में दो युवकों को काफी गहरी चोटें आई हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 26, 2026 06:18:25
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाअष्टमी पर हुआ नगर पूजन, चौबीस खंबा माता मंदिर पर माता महामाया और महालया को लगाया गया मदिरा का भोग। परंपरा अनुसार चैत्र नवरात्रि में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष द्वारा किया जाता है पूजन। चेत्र नवरात्री की महाष्टमी पर उज्जैन में आज नगर पूजन किया गया। परंपरा अनुसार माता मंदिर में की गई महाआरती में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष शामिल हुए। उज्जैन के चोबीस खंबा माता मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहाँ माता की पूजा राजा विक्रमादित्य करते थे इसी परंपरा का निर्वाह चैत्र नवरात्रि में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। यहाँ अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने माता को मदिरा का भोग लगाया तथा महा आरती की। माता की आरती के साथ शहर प्रदेश वह देश में सुख शांति व खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान पूजन में महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि जी जूना अखाड़ा एवं अन्य साधु संत भी मौजूद रहे। दरअसल उज्जैन में राजा विक्रमादित्य के समय से नगर पूजा की परम्परा चली आ रही है। आज इस परम्परा का निर्वाह चौत्र नवरात्रि में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष करते हैं। इस पूजा में लगभग 27 किलोमीटर तक मदिरा की धार लगाई जाती है जो शहर के कई देवी मंदिरों में जाती है। इस महापूजा में अखाड़ा परिषद के सदस्यों के साथ जिला प्रशासन के सदस्य व कई श्रद्धालु पैदल चलते हैं और सुबह प्रारंभ होकर यह यात्रा शाम तक खत्म होती है। यह यात्रा उज्जैन के प्रसिद्ध चोबीस खंबा माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर पर शिखर ध्वज चढ़ाकर समाप्त होती है। इस यात्रा की खास बात यह होती है कि एक घड़े में मदिरा को भरा जाता है जिसमें नीचे छेद होता है ताकि पूरी यात्रा के दौरान सड़क मार्ग व देवी मंदिरों में मदिरा की धार बहाई जाती है। इसी परंपरा को निभाने के लिए महाअष्टमी के दिन आज सुबह अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज एवं अन्य साधु संत कर्मचारी चोबीस खम्बा माता मंदिर पर पहुंचे और देवी महालया और महामाया की पूजा कर देवी को मदिरा चढ़ाई गई। यह महाष्टमी की महापूजा सुबह 8 बजे से ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू हुई। बाद में प्रशासनिक अमला तहसीलदार के नेतृत्व में नगर पूजा पर निकल पड़ा। महापूजा की यात्रा में कोटवार के हाथ में एक कलश रहता है जिसके पैंदे में छेद किया हुआ होता है ताकि मदिरा की धार लगातार बहती रहे। देवी शक्तियों को चढ़ाई जाने वाली इस मदिरा को प्रसाद के रूप में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रहण भी करते हैं.
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 26, 2026 06:18:05
Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट में राजकीय प्राथमिक शिक्षा विद्यालय में तैनात एक शिक्षक के साथ कथित अन्याय, उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने पत्रकार वार्ता कर शासन, प्रशासन और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिंडकी ब्लॉक नौगांव में तैनात शिक्षक देवकुमार जैन लंबे समय से विभागीय और स्थानीय स्तर पर प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार स्कूल में छात्रों के दाखिले में अनियमितताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को रोकने के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा शिक्षक और उनकी पत्नी शोभा जैन को सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। शांति प्रसाद भट्ट ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में बड़कोट पुलिस ने केवल औपचारिकता निभाते हुए उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि एक व्यक्ति जो फेसबुक के माध्यम से स्वयं को पत्रकार बताता है पत्रकारिता की आड़ में शिक्षक की साफ-सुथरी छवि को बदनाम करने का प्रयास किया है, जिसकी यूकेडी कड़ी निंदा करती है। शांति प्रसाद भट्ट ने उक्त प्रकरण में पुलिस प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई मांग की है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 26, 2026 06:17:50
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। जलालपुर, चंदवक, केराकत, जाफराबाद थानों और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान घटना स्थल के पास घेराबंदी की और बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए। गिरफ्तार आरोपी शिवशंकर चौहान (26) और धनंजय चौहान उर्फ नन्दू (20), निवासी संघईपुर, थाना जलालपुर के रूप में पहचाने गए। इनके पास से 2 तमंचा (.315 बोर), 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पहले से हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे के अनुसार 25 मार्च 2026 को जलालपुर थाने में भी मामला दर्ज था। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पहचान की गई। फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 26, 2026 06:17:18
Azamgarh, Uttar Pradesh:मेरठ के बयान पर शौकत अली की सफाई, मीडिया ने बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया, मुकदमा ही दर्ज हुआ एनकाउंटर तो नहीं-शौकत अली। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनपद मेरठ में दिए गए एक बयान से राजनीतिक सियासी तथा प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई, जहां अब उस बयान पर वह सफाई देते नजर आये। उनके द्वारा मेरठ में ईद मिलन समारोह के दौरान कहा गया था कि अगर उनकी पार्टी को 11 विधायक मिल जाएं तो मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का ही एनकाउंटर कर दिया जायेगा। इस बयान के बाद विवाद बढ़ा और उनपर मुकदमा दर्ज हुआ को लेकर उन्होंने कहा मुकदमा ही दर्ज हुआ, एनकाउंटर तो नहीं हुआ है। जनपद आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने अपनी सफाई देते हुवे कहा कि उनके बयान को मीडिया ने गलत तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उनका मकसद किसी को उकसाना नहीं, बल्कि मुसलमानों के हक की बात उठाना था। वह समाजवादी पार्टी पर हमलावर होकर कहा कि मुसलमानों का बड़ा वर्ग सपा को वोट देता है, लेकिन जब उनकी बात आती है तो सरकार होने की बात कहकर जिम्मेदारी से बच जाते है। इसलिए उन्होंने कहा कि 11 विधायक भी मिल जाएं तो वे हक की लड़ाई शुरू कर देंगे। अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला देते हुए कहा कि कई लोग भड़काऊ बयान देते हैं, लेकिन उन्हें उतना तूल नहीं दिया जाता। उनका आरोप है कि मीडिया ने उनका आधा-अधूरा बयान चलाकर उन्हें गलत तरीके से पेश किया। इस मामले में अपनी लीगल टीम से सलाह ले रहे हैं और जल्द ही कोर्ट का रुख करेंगे। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश में आरटीआई डालकर एनकाउंटर के आंकड़े जुटाने की बात भी कही। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनपद मेरठ में आयोजित ईद मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान मंच से विवादित बयान और इस बयान के बाद राजनीतिक सियासत में हलचल मच गयी। जहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा उन्हें अनपढ़ और जाहिल बताया और आजमगढ़ के लोगों को डरपोक कहा। इस पर शौकत अली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मेरे बड़े भाई हैं, उनकी बात का मुझे कोई एतराज नहीं है। लेकिन उन्हें आजमगढ़ का इतिहास पता नहीं है, जिसका इतिहास गौरवशाली रहा है और यहां के लोग कभी डरपोक नहीं रहे। बल्कि 1857 में आजादी के लड़ाई में जिले का अहम योगदान रहा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top