Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली में स्मृति ईरानी ने मोदी के 75वें जन्मदिन पर चौंकाने वाला बयान
ATAnuj Tomar
Sept 17, 2025 09:24:03
Noida, Uttar Pradesh
DELHI: SMRITI IRANI (BJP) ON PM NARENDRA MODI’S 75TH BIRTHDAY
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RDRAJKUMAR DIXIT
Sept 17, 2025 11:49:34
Sitapur, Uttar Pradesh:ANCHOR –यूपी के सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कदम बढ़ाए। जिसमें सीतापुर लोकसभा के गांजर इलाके में बाढ़ कटान का दंश झेल रहे पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना की गई। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने अपने आवास से तीन गाड़ियों में बाढ़ कटान पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भिजवाई। राहत सामग्री में आटा दाल चावल तेल आलू सहित अन्य सामग्री पीड़ितों के लिए भिजवाई गई। वहीं कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने बताया कि हमारे यहां दो नदियां हैं घाघरा और शारदा। जिनकी वजह से हर वर्ष कटान होता है और लोगों की फसलें घर मकान सब तहस-नहस हो जाता है। उन्हीं की मदद के लिए हम लोगों ने राहत सामग्री तीन गाड़ियों में भिजवाई है। इससे पहले भी कई गाड़ियों को रवाना किया जा चुका है। ऐसे ही बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे मदद जारी रहेगी। बाइट–राकेश राठौर सांसद कांग्रेस
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Sept 17, 2025 11:49:23
Chowk, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी बायोपिक अजय पर कतर और सऊदी अरब ने प्रतिबंध लगाने पर महाराजगंज के हिंदू और मुस्लिम समुदायों के लोगों से प्रतिक्रिया स्टोरी फीड स्लग-1709ZUP_MGHJ_FILM_REAX_R स्टोरी लोकेशन- महराजगंज रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी एंकर- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ ए योगी को कतर और सऊदी अरब में बैन कर दिया गया है। इस फिल्म में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बचपन से लेकर पूरे जीवन की राजनीति सफर को दर्शाया गया है मुख्यमंत्री के जीवन पर बने इस फिल्म को लेकर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने अपनी अपनी राय व्यक्त की है । जी मीडिया की टीम ने समाज के सभी वर्ग के लोगों से बातचीत की जिसमें लोगों का कहना था कि योगी आदित्यनाथ ऐसे नेतृत्वकर्ता जिनकी प्रशंसा हर वर्ग के लोग करते हैं उनके पास समाज के सभी धर्म और वर्गों के लोग जाते हैं वह सभी की सुनवाई करते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कुछ लोग भारतीय संस्कृति से डरते हैं। वह लोग डरते हैं कि कहीं उनके देश में सनातन और भारतीय संस्कृति का प्रचलन ना चल जाए। कुछ लोगों का कहना है कि जितनी कतर में मुस्लिम आबादी है उससे कहीं ज्यादा आबादी उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की है। उत्तर प्रदेश में मुसलमान बिना किसी डर भय के निवास करते हैं क्योंकि वह सनातनी है आडंबर पर विश्वास नहीं करते और ढकोशला नहीं करते हैं।। इस फिल्म को बैन करने का कारण उनके मन में डर है कि कही वहां पर भी सनातन का उदगम ना हो जाए और योगी आदित्यनाथ जैसा कोई व्यक्ति यहां पर उभर के ना आ जाए। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि कतर में 8 लाख से ज्यादा हिंदू समुदाय रहता है। ऐसे में हिंदू फोबिया की बात हो ही नहीं सकती। पहले इस फिल्म को भारत के सभी राज्यों में रिलीज करना चाहिए । वॉक थ्रू ऑन बायोपिक अजय
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Sept 17, 2025 11:48:50
Jaipur, Rajasthan:संघ की घुमंतु जातियों में पैठ, घुमंतु बस्तियों में पुजारी प्रशिक्षण देगा संघ, मंदिरों में पूजा पाठ की ट्रेनिंग नोट विजुअल और बाइट 1709ZN_JPR_GHUMANTU_R जयपुर vishnu राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब घुमंतु जातियों के बीच पैठ बढ़ा रहा है। संघ घुमंतु जाति के परिवारों को शिक्षा, रोजगार और संस्कार देने के साथ ही उनमें धार्मिक आस्था जगाने के लिए पुजारी तैयार करेगा। घुमंतु जाति के लोगों को अपनी बस्तियों के मंदिरों में पूजा-पाठ का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सब संघ के घुमन्तु जाति उत्थान न्यास की ओर से आयोजित किया जाएगा। आप और हम सबको सड़क के किनारे या झुग्गी झौंपड़ियाें रहने वाले लोगों को देखकर सवाल उठता है कि ये लोग कौन हैं और बिना स्थायी आवास के ये लोग कैसे रहते हैं। जानकारी करते हैं तो पता चलता है कि हमारे ही समाज के पराक्रमी और स्वाभिमानी परिवार हैं, जिन्होंने पहले कभी आन बान के लिए घर गांव छोड़ दिए, लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा। इनको मुगलों तथा अंग्रेजों ने प्रताडित किया। वर्ष 1871 में इन जातियों को जरायम पेशा अर्थात जन्मजात अपराधी घोषित कर दिया । मुगलों तथा अंग्रेजों की ओर से इनका दमन किया जाना समझ में आता है, लेकिन स्वतंत्र भारत के समाज में इन्हें वह स्थान नहीं मिला, जिसके हकरदार थे। देश में लगभग 15 करोड़ के आसपास घुमंतु जाति के लोग हैं। इनमें से करीब सात आठ करोड़ किसी न किसी रूप से व्यवस्थित हो गए हैं, लेकिन लगभग आधे अर्थात सात आठ करोड़ लोग ऐसे हैं जो अब भी दर दर ठोकरें खा रहे हैं। आज तक इनके पास पहचान के दस्तावेज नहीं है, जिससे इनको सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। पिछले कुछ सालों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय योजना के साथ घुमंतु जाति उत्थान न्यास इनको मुख्यधारा में लाने का काम कर रहा है। घुमंतु जातियों के उत्थान के लिए कार्य प्रमुख के रूप में संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास जिम्मेदारी दी गई है। घुमंतु जाति उत्थान न्यास इन परिवारों के आर्थिक, सामाजिक स्वावलंबन करने के साथ ही शिक्षा, रोजगार, संस्कार, चिकित्सा आदि की व्यवस्था भी कर रहा है।राजस्थान में 32 घुमंतु जातियां हैं, जिनमें सांसी, गाडिया लुहार, बणजारे, कंजर, नट, रेबारी, जोगी आदि प्रमुख हैं। धार्मिक जागरण के लिए शक्ति केंद्र के रूप में मंदिर स्थापित किए गए हैं जिन्हें घुमंतु बस्ती के पुजारी संभाल रहे हैं। जयपुर शहर की 14 बस्तियों में पुजारी बनाया तय कर दिया। प्रदेश के करीब 125 घुमंतुओं को पुजारी प्रशिक्षण दिया जाएगा। घुमंतु समाज की बस्तियों के इन मंदिरों में सुबह शाम ठीक से पूजा अर्चना होती रहे, इसके लिए उसी समाज के लोगों के बीच से पुजारी तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए 21 सितम्बर को आदर्श विद्या मंदिर अंबाबाड़ी में पुजारी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। इनको संघ के पदाधिकारी, साधु, सन्यासी और पुजारी प्रशिक्षण देंगे। इनको पूजन के समय काम आने वाले छोटे छोटे मंत्रों की जानकारी देने के साथ ही आरती करना सिखाने के साथ ही उत्सवों की जानकारी देंगे। पूजा करने के लिए जरूरी संसाधन जैसे हनुमान जी का फ़ोटो आरती करने के लिए दीपक , घंटी, फूल बत्ती, देशी घी , व अन्य जरूरी संसाधन प्रदान किए जायेंगे। इधर पुजारी संघ ने इस तरह प्रशिक्षण देने का विरोध किया है। पुजारी संघ के कमलेश शर्मा का कहना है कि बिना शास्त्रों के ज्ञान के प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने वाले और प्रशिक्षण लेने वाले दोनों ही शास्त्रों के हिसाब से ठीक नहीं है। बाइट - कविता सिंगीवाल, मंदिर की पुजारी बाइट - सुमन संस्कार केंद्र संचालक बाइट - देवीलाल गाेंड आदिवासी , पुजारी बाइट - नाथू सिंह योगी बस्ती निवासी बाइट - कृष्णा सिंगीवाल, पुजारी ऑटो चालक बाइट - राकेश कुमार शर्मा, महानगर संयाेजक घुमंतु जाति उत्थान न्यास बाइट - सर्वेश्वर शर्मा, प्रशिक्षण देने वाले बाइट - कमलेश शर्मा, पुजारी संघ
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Sept 17, 2025 11:48:27
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम खुटिया बाका में बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के चलते एक कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई। इस घटना में मजदूर परिवार के तीन मासूम बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों में नैतिक 15 वर्ष, समर (11) और अमर (7) शामिल हैं, जो ग्रामीण लता ऊईके के बेटे हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे लता ऊईके के मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। उस वक्त तीनों बच्चे घर के अंदर मौजूद थे और मलबे के नीचे दब गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। तुरंत ही घायलों को चौरई के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया है। वहीं तीसरे बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उसका इलाज चौरई में ही जारी है। ग्राम खुटिया बाका में हुई इस घटना ने ग्रामीणों को दहला दिया है। फिलहाल घायल बच्चों का उपचार जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाइट - लता उईके,घायल बच्चों की मां
0
comment0
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Sept 17, 2025 11:47:28
Gulmarg, :The inaugural event of the Swachhata Hi Seva campaign was held at the Golf Course, Gulmarg Meadows, and inaugurated by Agriculture Minister Javed Ahmed Dar. گلمرگ کے گالف کورس میں سوچھتا ہی سیوا مہم کی افتتاحی تقریب منعقد ہوئی جس کا افتتاح وزیر زراعت ورورل ڈیولپمنٹ جاوید احمد ڈار نے کیا۔یہ پروگرام دیہی ترقی اور پنچایتی راج محکمہ کی جانب سے منعقد کیا گیا۔ افتتاحی تقریب میں ایم ایل اے گلمرگ فاروق احمد شاہ، ایم ایل اے پٹن ریاض بیدار، ایم ایل اے واگورہ عرفان حفیظ لون اور ڈی ڈی سی چیئرپرسن بارہمولہ سفینہ بیگ موجود تھیں۔ افتتاح کے بعد گلمرگ گالف کلب میں ایک تقریب منعقد ہوئی جس میں وزیر جاوید احمد ڈار اور دیگر شخصیات نے خطاب کیا اور ماحول کی صاف ستھرائی کولیکر تبادلہ خیال کیا۔اس موقع پر مختلف محکموں کے افسران کو اعزاز سے بھی نوازا گیا۔یہ پندرہ روزہ مہم صفائی ستھرائی کے پروگراموں، صفائی مہمات اور بیداری سرگرمیوں پر مرکوز رہے گی۔ خاص توجہ عوامی مقامات، سیاحتی مقامات، بازاروں، اسکولوں اور صحت مراکز کی صفائی پر دی جائے گی۔ مقامی رضاکار، رہائشی اور طلباء بھرپور شرکت کریں گے تاکہ اس پہل میں کمیونٹی کی شمولیت کو یقینی بنایا جا سکے۔ مہم کا ایک مقصد سنگل یوز پلاسٹک کے استعمال کو کم کرنا، کچرے کو منبع پر الگ الگ کرنے کو فروغ دینا اور ری سائیکلنگ کے طریقوں کی حوصلہ افزائی کرنا بھی ہے۔ بیداری پروگراموں کے ذریعے صفائی ستھرائی کو برقرار رکھنے اور گلمرگ و ملحقہ علاقوں کی قدرتی خوبصورتی کو محفوظ رکھنے کی اہمیت اجاگر کی جائے گی۔ visual and btye official
0
comment0
Report
RKRavi Kumar
Sept 17, 2025 11:47:17
Araria, Bihar:RAVI KUMAR/ ARARIA HEALTH ANCHOR: अररिया सदर अस्पताल में स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का शुभ-आरम्भ किया गया. अररिया सांसद प्रदीप सिंह और सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर सिविल सर्जन के.के.कश्यप ने बताया कि आज से यह कार्यक्रम शुरू हुआ है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा. वही इस कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में कई लगाए गए हैं जहां पर विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग और जांच की जाएगी साथ ही साथ उन्हें दवा भी दिया जाएगा. जहां महिलाओं को एक भी रुपए शुल्क नहीं देना है. वही स्वच्छता पाखरा के तहत वृक्षारोपण और सदर अस्पताल परिसर में सांसद ने अधिकारियों के साथ झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की. बाइट : प्रदीप कुमार सिंह सांसद बाइट : के. के कश्यप सिविल सर्जन अररिया
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Sept 17, 2025 11:46:58
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। तथा कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल बहुत बड़ा है और गरीब महिला एवं माता का विशेष ख्याल रखते हैं। आज से देश भर में महिलाओं के लिए शुरू हुए स्वास्थ्य पखवाड़े की कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सासाराम के सदर अस्पताल में कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने यह बातें कही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तथा संसद से स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा बजट पास होता है और इसका उद्देश्य होता है कि इसका अधिक से अधिक लाभ गरीबों को मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल बहुत बड़ा है। बता दे की सासाराम के सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2 अक्टूबर तक चलने वाले महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य पखवाड़े की शुरुआत की। इस दौरान सांसद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर भाजपा की विधान पार्षद निवेदिता सिंह भी मौजूद रही। बाइट -- मनोज कुमार (कांग्रेस सांसद) सासाराम।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Sept 17, 2025 11:46:45
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro,, Mrityunjai Mishra ------ बोकारो के ललपनिया में राज्य स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया आह्वान बताते चले कि बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत साडाम पंचायत स्थित साडाम फुटबॉल मैदान में बुधवार को राज्य स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद और बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद का भव्य स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। यह अभियान हर वर्ष 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाता है और महात्मा गांधी जयंती पर संपन्न होता है। इसका उद्देश्य स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। बाइट -- योगेंद्र प्रसाद, पेय जल एवं स्वक्षता सह मद्य एवं उत्पाद निषेध मंत्री, झारखंड सरकार।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Sept 17, 2025 11:46:33
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय *एंकर-* बेगूसराय में एक तरफ मौनसून का कहर तो दूसरी तरफ शहर स्थित निगम क्षेत्र नाला का गंदा पानी ने DM साहब के आवास के ठीक पीछे का मोहल्ला लोहिया नगर वार्ड नंबर 28 को अपने चपेट में ले लिया है आलम ये है कि यहां बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। और लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। जिससे हालात बद से बदतर हो गए हैं । मोहल्ले में बड़े जमे पानी रहने के कारण जिंदगी नरकीय हो गई है। पिछले एक महीने से जलजमाव के कारण ना सिर्फ यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से वाधित हो गई है बल्कि यहां के स्कूली बच्चों ने Exams तक छोड़ दिया है। इतना ही अब यह सड़ा हुआ नाला का गंदा पानी आम लोगों को चपेट में ले लिया है और लोग डेंगू सहित इत्यादि बिमारियों से जूझना शूरु कर दिए हैं। आप तस्वीरो में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं किस तरह से सड़कों पर घुटने भर से ज्यादा पानी लगा हुआ है। वही सड़े हुए पानी में लोग रहने को मजबूर हैं। वहीं इस भीषण समस्या को लेकर स्थानीय लोग बता रहे हैं कि वर्षों से यह समस्या इस इलाके में है। स्थानीय लोग बता रहे की बरसात की पानी कम और निगम क्षेत्र के बाघा,बाघी, आनंदपुर और पनहास ITI कालेज नाले की गंदी पानी जो वर्षों से इस इलाके में अपनी कहर बरपाती रही है। जिससे डायरिया, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैल चुकी हैं। कई लोग बीमार हो चुके हैं। मोहल्ले के लोग जैसे तैसे रहने को मजबूर है। लोग पानी में किसी तरह दिन काटने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी बात , न नगर निगम के पदाधिकारी पहुंचे, न ही जनप्रतिनिधि। लोगों का आरोप है कि बेगूसराय विधानसभा के BJP विधायक कुंदन कुमार और JDU की नगर निगम की मेयर पिंकी देवी तक इस इलाके का हाल जानने तक नहीं आए। इससे यह जाहिर है कि नगर निगम से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ना इस गन्दे जल निकासी का कोई रोड- मेप है.. ना ही ब्लीचिंग और एक्सप्रे की कोई सुविधा। फिलहाल यहां ना सिर्फ सिनरकीय स्थिति बल्कि यातायात व्यवस्था भी पूर्ण रूपेण बाधित है। *ऐसे में सामने में विधानसभा चुनाव है अब नेताओं द्वारा जनता का दिल जीतने के लिए इस इलाके में मास्क, सेनेटाइजींग साथ नौका विहार की संभावनाएं भी बढ़ गई है।* *बाइट-* अशोक कु० चौधरी *पूर्व प्राचार्य* *बाइट-* ब्रजेश कुमार *स्थानीय व्यवसाई* *बाइट-* मो० कैयूम *स्थानीय व्यवसाई* *बाइट-* राजेश कुमार *स्थानीय इंजिनियरिंग छात्र* *बाइट-* डा० जितेन्द्र राय *स्थानीय पूर्व पार्षद*
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Sept 17, 2025 11:45:56
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा-पोकरण खबर की लोकेशन-पोकरण रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 पोकरण में शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन शिवपुरा वार्ड में हुआ मुख्य शिविर, प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण पोकरण, जैसलमेर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत पोकरण के शिवपुरा कच्ची बस्ती वार्ड नंबर 19 में मुख्य चरण का शिविर आयोजित हुआ। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी सचिव महेंद्र सोनी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए कैंपों का जायजा लिया और लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित होते देखा। उन्होंने अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सेवाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके। शिविर में विद्युत विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों ने भागीदारी निभाई। नगर पालिका से संबंधित सेवाएं जैसे नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, पट्टे वितरण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे लाभार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी लाखाराम, वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जनभागीदारी ने शिविर को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। पोकरण नगरपालिका ईओ झाबर सिंह ने आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने लोगों से स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयं पहल करने की अपील की। बाइट – झाबर सिंह, ईओ नगरपालिका पोकरण
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Sept 17, 2025 11:45:42
Nagaur, Rajasthan:जिला- डीडवाना नावां लोकेशन- नावां शहर रिपोर्टर- मनीष पारीक मो 9928382887 @manishpurohit9 बवली गुढ़ा में पेड़ पर युवक की लटकी मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस दो दिन पहले फोन पर मिली जान से मारने की धमकी ओर आज लादूराम का लटका मिला पेड़ पर शव पुलिस पहुची मौके पर बारीकी से कर रही घटना स्थल की जांच कुचामन सीओ अरविंद विश्नोई पहुचे मौके पर ली घटना की जानकारी एंकर_ डिडवाना जिले में नावां के बवली गुढ़ा और उलाना के बीच रास्ते में आज एक युवक की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और नावां पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान लादूराम पुत्र अमराराम गुर्जर, निवासी बवली (तहसील नावां, जिला डीडवाना-कुचामन) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर नावां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान कुचामन सीओ अरविंद विश्नोई भी घटना स्थल पर पहुच घटना की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मृतक के भतीजे भेरूराम ने बताया कि "मेरे चाचा लादू राम को दो दिन पहले फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी ओर आज शव पेड़ पर लटका मिला है।परिवारजन इस घटना को हत्या मानते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। FSL टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। इस मामले पर समाजसेवी महावीर सिंह ने कहा कि, "यह बहुत ही गंभीर मामला है, प्रशासन को निष्पक्ष जांच करते हुए परिजनों को न्याय देने की मांग की है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। पुलिस की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर अब पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं। बाइट भेरूराम , मृतक का भतीजा \\Bबाइट ग्रामीण\\B
0
comment0
Report
Sept 17, 2025 11:41:29
0
comment0
Report
Sept 17, 2025 11:41:18
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top