Back
RSS घुमंतु जातियों में पैठ बढ़ाने लगा: मंदिरों में पुजारी प्रशिक्षण
VSVishnu Sharma
Sept 17, 2025 11:48:50
Jaipur, Rajasthan
संघ की घुमंतु जातियों में पैठ, घुमंतु बस्तियों में पुजारी प्रशिक्षण देगा संघ, मंदिरों में पूजा पाठ की ट्रेनिंग
नोट विजुअल और बाइट 1709ZN_JPR_GHUMANTU_R
जयपुर vishnu
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब घुमंतु जातियों के बीच पैठ बढ़ा रहा है। संघ घुमंतु जाति के परिवारों को शिक्षा, रोजगार और संस्कार देने के साथ ही उनमें धार्मिक आस्था जगाने के लिए पुजारी तैयार करेगा। घुमंतु जाति के लोगों को अपनी बस्तियों के मंदिरों में पूजा-पाठ का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सब संघ के घुमन्तु जाति उत्थान न्यास की ओर से आयोजित किया जाएगा।
आप और हम सबको सड़क के किनारे या झुग्गी झौंपड़ियाें रहने वाले लोगों को देखकर सवाल उठता है कि ये लोग कौन हैं और बिना स्थायी आवास के ये लोग कैसे रहते हैं। जानकारी करते हैं तो पता चलता है कि हमारे ही समाज के पराक्रमी और स्वाभिमानी परिवार हैं, जिन्होंने पहले कभी आन बान के लिए घर गांव छोड़ दिए, लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा। इनको मुगलों तथा अंग्रेजों ने प्रताडित किया। वर्ष 1871 में इन जातियों को जरायम पेशा अर्थात जन्मजात अपराधी घोषित कर दिया । मुगलों तथा अंग्रेजों की ओर से इनका दमन किया जाना समझ में आता है, लेकिन स्वतंत्र भारत के समाज में इन्हें वह स्थान नहीं मिला, जिसके हकरदार थे।
देश में लगभग 15 करोड़ के आसपास घुमंतु जाति के लोग हैं। इनमें से करीब सात आठ करोड़ किसी न किसी रूप से व्यवस्थित हो गए हैं, लेकिन लगभग आधे अर्थात सात आठ करोड़ लोग ऐसे हैं जो अब भी दर दर ठोकरें खा रहे हैं। आज तक इनके पास पहचान के दस्तावेज नहीं है, जिससे इनको सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। पिछले कुछ सालों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय योजना के साथ घुमंतु जाति उत्थान न्यास इनको मुख्यधारा में लाने का काम कर रहा है। घुमंतु जातियों के उत्थान के लिए कार्य प्रमुख के रूप में संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास जिम्मेदारी दी गई है।
घुमंतु जाति उत्थान न्यास इन परिवारों के आर्थिक, सामाजिक स्वावलंबन करने के साथ ही शिक्षा, रोजगार, संस्कार, चिकित्सा आदि की व्यवस्था भी कर रहा है।राजस्थान में 32 घुमंतु जातियां हैं, जिनमें सांसी, गाडिया लुहार, बणजारे, कंजर, नट, रेबारी, जोगी आदि प्रमुख हैं। धार्मिक जागरण के लिए शक्ति केंद्र के रूप में मंदिर स्थापित किए गए हैं जिन्हें घुमंतु बस्ती के पुजारी संभाल रहे हैं। जयपुर शहर की 14 बस्तियों में पुजारी बनाया तय कर दिया। प्रदेश के करीब 125 घुमंतुओं को पुजारी प्रशिक्षण दिया जाएगा। घुमंतु समाज की बस्तियों के इन मंदिरों में सुबह शाम ठीक से पूजा अर्चना होती रहे, इसके लिए उसी समाज के लोगों के बीच से पुजारी तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए 21 सितम्बर को आदर्श विद्या मंदिर अंबाबाड़ी में पुजारी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है।
इनको संघ के पदाधिकारी, साधु, सन्यासी और पुजारी प्रशिक्षण देंगे। इनको पूजन के समय काम आने वाले छोटे छोटे मंत्रों की जानकारी देने के साथ ही आरती करना सिखाने के साथ ही उत्सवों की जानकारी देंगे। पूजा करने के लिए जरूरी संसाधन जैसे हनुमान जी का फ़ोटो आरती करने के लिए दीपक , घंटी, फूल बत्ती, देशी घी , व अन्य जरूरी संसाधन प्रदान किए जायेंगे। इधर पुजारी संघ ने इस तरह प्रशिक्षण देने का विरोध किया है। पुजारी संघ के कमलेश शर्मा का कहना है कि बिना शास्त्रों के ज्ञान के प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने वाले और प्रशिक्षण लेने वाले दोनों ही शास्त्रों के हिसाब से ठीक नहीं है।
बाइट - कविता सिंगीवाल, मंदिर की पुजारी
बाइट - सुमन संस्कार केंद्र संचालक
बाइट - देवीलाल गाेंड आदिवासी , पुजारी
बाइट - नाथू सिंह योगी बस्ती निवासी
बाइट - कृष्णा सिंगीवाल, पुजारी ऑटो चालक
बाइट - राकेश कुमार शर्मा, महानगर संयाेजक घुमंतु जाति उत्थान न्यास
बाइट - सर्वेश्वर शर्मा, प्रशिक्षण देने वाले
बाइट - कमलेश शर्मा, पुजारी संघ
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAjay Dubey
FollowSept 17, 2025 13:33:410
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 17, 2025 13:33:300
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 17, 2025 13:33:200
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowSept 17, 2025 13:33:100
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowSept 17, 2025 13:32:310
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 17, 2025 13:32:200
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowSept 17, 2025 13:31:540
Report
IAImran Ajij
FollowSept 17, 2025 13:31:440
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 17, 2025 13:31:320
Report
ANAJAY NATH
FollowSept 17, 2025 13:30:340
Report
AMAnkit Mittal
FollowSept 17, 2025 13:30:220
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 17, 2025 13:30:120
Report
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान, 200
0
Report
0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowSept 17, 2025 13:20:150
Report