Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

बिलासपुर में ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा, 1.40 लाख ठगी

SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Sept 17, 2025 13:30:12
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर।ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर एक युवती से 1.40 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने टेलीग्राम पर फर्जी लिंक भेजकर होटल-रेस्टोरेंट रिव्यू कराने के नाम पर युवती को अपने जाल में फंसा लिया। अब पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां शुभम विहार, मंगला निवासी श्रद्धा तिवारी को साइबर ठगों ने ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी का शिकार बना लिया। टेलीग्राम पर राहुल नामक युवक ने उसे पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया और एक लिंक भेजा, जिसे खोलने पर श्रद्धा को होटल और रेस्टोरेंट्स के रिव्यू करने का काम दिया गया। हर रिव्यू पर 150 रुपए का बोनस देने का वादा किया गया था।शुरुआत में श्रद्धा ने चार जगहों के रिव्यू किए और उसे कुछ मामूली भुगतान भी मिला, जिससे उसे काम सही लगने लगा। इसके बाद ठगों ने उससे संपर्क कर कहा कि अगर वह थोड़ा निवेश करे तो उसे दोगुना मुनाफा मिलेगा। इसी झांसे में आकर श्रद्धा ने अलग-अलग किश्तों में कुल 1 लाख 40 हजार रुपए ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में उसे 2 हजार रुपए का रिफंड दिया गया ताकि वह भरोसा कर सके, लेकिन इसके बाद जब उसने बाकी रकम की मांग की तो उसे लगातार बहाने बनाकर टाला जाने लगा। जब ठगों का व्यवहार संदिग्ध लगने लगा तो श्रद्धा को ठगी का शक हुआ। आखिरकार उसने सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरे प्रकरण की साइबर सेल के साथ मिलकर जांच की जा रही है। बाईट–निमितेश सिँह Csp सिविल लाईन...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MGMOHIT Gomat
Sept 17, 2025 15:33:06
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - नगरिय मलेरिया अधिकारी दफ्तर में रिश्वत का खेल लाइव वीडियो वायरल। अधिकारियों की सह पर कामर्मचारियों से 10-10 हजार रुपये महीने की रिश्वत का खेल का पर्दाफाश। बाबू राजेश कुमार का हजारों रुपये की उगाही करते लाइव वीडियो वायरल। अवैध रूप से छुट्टी प्रदान करने के संबंध में 10 हजार की रिश्वत का खेल। स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों ने साधी चुप्पी बोलने को तैयार नहीं। वही पूरे मामले में सीएमओ सुनील दोहरे ने फोन पर बताया कि वो लखनऊ के रास्ते मे है, लेकिन वीडियो वायरल होने पर होने प्रारंभिक जांच में पाया है कि ये वीडियो 4 महीने पुरानी है, इस वीडियो में फेयरवेल पार्टी के कर्मचारियों द्वारा सहयोग इक्कठा किया जा रहा था, किसी साथी कर्मचारी ने मजाक मजाक में ये वीडियो बनाया था, आप वीडियो में सुन भी सकते है कि वो जोर जोर से बोलकर बता रहा है कि यहां रिश्वत ली जा रही है, फिर भी सक्षम अधिकारियों से जांच करवाई जा रही है, जांच में जो भी सामने आएगा उसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी।
2
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Sept 17, 2025 15:32:49
Etawah, Uttar Pradesh:स्लग: ट्रेन के एसी कोच से शराब बरामद/इटावा/अन्नू चौरसिया/17/09/2025/09410078610 एंकरइंट्रो:-इटावा जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मगध एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में ट्राली बैग में ले जाई जा रही 54 अंग्रेजी शराब को बरामद किया है जिसकी बाजार में कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है। हालांकि शराब तो बरामद हुई शराब ले जाने वाला तस्कर फरार हो गया है। वी. ओ.:-इटावा जनपद के इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर जीआरपी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नई दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चेकिंग की तो कोच में तीन ट्रॉली बैग और दो पिट्ठू बैग पुलिस को मिले जब उसको खोलकर देखा गया तो उसमें अवैध तरीके से हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 54 बोतले बरामद हुई हैं जिनकी बाजार में कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है हालांकि जब जीआरपी पुलिस ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की तो किसी ने भी अपने बैग होने की जिम्मेदारी ली, इसके बाद जीआरपी पुलिस ने शराब की बोतलों को कब्जे में लेते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि आखिर इतनी मात्रा में शराब की बोतल ट्रेन के एसी कोच में बिना जांच पड़ताल के कैसे ले जाए जा रही थी।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Sept 17, 2025 15:32:11
Paradeep, Odisha:Slug - Blood Camp Dt - 17/09/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor - ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ନରେନ୍ଦ୍ର ମୋଦିଙ୍କ ୭୫ତମ ଜନ୍ମ ଜୟନ୍ତୀ ଅବସରରେ ସାରାଦେଶରେ ସେବା ମୂଳକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଆୟୋଜିତ କରାଯାଇଛି। ଏହି ଅବସରରେ ଭାରତୀୟ ଜନତା ପାର୍ଟି ପାରାଦୀପ ନଗର ମଣ୍ଡଳ ପକ୍ଷରୁ ପାରାଦୀପ ପୋର୍ଟ ମଜଦୁର ସଂଘ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ପରିସରରେ ସ୍ବେଚ୍ଛାକୃତ ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଛି। ଏହି ଶିବିର କୁ ସ୍ଥାନୀୟ ବିଧାୟକ ତଥା ଶୀଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ ଉଦଘାଟନ କରିଥିଲେ। ପ୍ରତିବର୍ଷ ଭଳି ଏବର୍ଷ ମଧ୍ୟ ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଛି। ରକ୍ତଦାନ ଏକ ମହତ ଦାନ । ପ୍ରତିଦିନ ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଲୋକଙ୍କ ର ରକ୍ତ ଆବଶ୍ୟକତା ଥିବା ବେଳେ ଏହି ରକ୍ତ କାହା ଜୀବନ ପାଇଁ ଏକ ସଂଜିବନୀ। ଏହା ସମସ୍ତ ଙ୍କର ସାମାଜିକ ଦାୟିତ୍ୱ ଓ କର୍ତ୍ତବ୍ୟ ବୋଲି କହିବା ସହିତ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ମୋଦିଙ୍କ ୭୫ତମ ଜନ୍ମ ଦିବସ ଅବସରରେ ଓଡ଼ିଶାରେ ୭୫ଲକ୍ଷ ବୃକ୍ଷ ରୋପଣ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କରାଯାଉଛି। ଏହି ଅବସରରେ ପାରାଦୀପ ପୌର ପାଳିକା ତରଫରୁ ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ବୃକ୍ଷ ରୋପଣ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। ଏହା ଜଳବାୟୁ ପରିବର୍ତ୍ତନ ,ମୃତିକା ସଂରକ୍ଷଣ ଓ ବାତ୍ୟା ପ୍ରକୋପ ରୁ ରକ୍ଷା ପାଇବା ପାଇଁ ଏହି ବୃକ୍ଷ ରୋପଣ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ସମସ୍ତ ଙ୍କ ପାଇଁ ସହାୟକ ହେବ ।ଭାରତ ବର୍ଷ କୁ ସେବା ଯୋଗାଇ ଦେବା ପାଇଁ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ନରେନ୍ଦ୍ର ମୋଦିଙ୍କ ୭୫ତମ ଜନ୍ମ ଦିବସ ଉପଲକ୍ଷେ ଏହି ପରି ନିରବଚ୍ଛିନ୍ନ ସେବା ଯୋଗାଇ ଦେବା ଲକ୍ଷ ରଖି ସେବା ମୂଳକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଚାଲୁଛି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଶୀଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ଚନ୍ଦ୍ର ସ୍ବାଇଁ। ବାଇଟ -୧- ବାଇଟ -୨- ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Sept 17, 2025 15:31:45
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--पटना में सितंबर महीने में हुए विरोध प्रदर्शनों और लाठीचार्ज की घटनाओं ने सरकार की छवि पर असर डाला है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने धरना और प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गांधी मैदान, रामगुलाम चौक, डाकबंगला, इनकम टैक्स गोलंबर सहित शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही जेडीयू और बीजेपी दफ्तर के आसपास भी विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस का कहना है कि इन इलाकों में तैनात जवानों का मुख्य काम प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्रों के बारे में जानकारी देना और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटना होगा। अब रोजाना सुबह से लेकर शाम लगभग पांच बजे तक इन इलाकों में लाठी से लैस बीएसएपी (BSAP) के जवान नजर आएंगे। सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि विरोध-धरना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। 26 सितंबर तक बल की मौजूदगी तय की गई है, हालांकि हालात के अनुसार इसकी अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है। प्रशासन का मानना है कि समय रहते सतर्कता और सख्ती से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है। इससे न सिर्फ सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा बल्कि आम लोगों की आवाजाही भी बिना बाधा के जारी रह सकेगी। बाइट--दीक्षा सिटी एसपी सेंट्रल पटना
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Sept 17, 2025 15:30:27
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा तिजारा- रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602) लोकेशन-तिजारा(खैरथल) Twitter:@kuldeepmaw75614@Bhiwadipolice तिजारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुट के मामले में 20 साल फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी के ऊपर पुलिस ने 7500 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ था, पकड़ा गया आरोपी मुबीन कसाई निवासी नूंह मेवात पिछले 20 सालों से पुलिस के साथ आंख मिचौली खेल रहा था, तिजारा थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशान्त किरण के निर्देशन पर एक टीम का गठन कर टिम को नूंह मेवात रवाना किया गया। पुलिस टिम ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी मुबीन कसाई को हरियाणा महु की घाटी में घूमते हुए आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है बाइट. महेंद्र यादव थानाधिकारी
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Sept 17, 2025 15:20:38
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ:गाज़ीपुर एसपी कार्यालय में हंगामा, महिला कांस्टेबल ने सुभासपा कार्यकर्ता को बैड टच पर जड़ा थप्पड़ का लाइव वीडियो वायरल महिला कांस्टेबल ने सुभासपा कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ा बैड टच करने पर भड़की महिला कांस्टेबल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी कार्यकर्ता मौके से फरार सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर बोले, गलतफहमी का मामला सुभासपा और पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई से किया इंकार गाज़ीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच एक अप्रत्याशित घटना ने माहौल गरमा दिया। दरअसल, बुधवार की शाम एसपी कार्यालय में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचे सुभासपा कार्यकर्ताओं के बीच एक कार्यकर्ता पर महिला कांस्टेबल से बैड टच करने का आरोप लगा। महिला कांस्टेबल ने सुभासपा कार्यकर्ताओ की भीड़ में ही उस कार्यकर्ता को थप्पड़ों से पीट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि महिला कांस्टेबल गुस्से में कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते हुए कह रही है “कैसे हाथ लगाया”। हंगामे के बाद सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर और सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बयान जारी कर इसे गलतफहमी का मामला बताया और कहा कि इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। फिलहाल आरोपी कार्यकर्ता भीड़ का फायदा उठाकर मौके से निकल गया। गाज़ीपुर के एसपी कार्यालय में हुई यह घटना अब जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। बाइट- शेखर सेंगर- सीओ सिटी, गाजीपुर बाइट- सुरेंद्र राजभर- जिलाध्यक्ष सुभासपा
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top