Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna844508
पटना में पोस्टर युद्ध: PK को चारा चोर से बड़ा चोर कहा गया
NKNished Kumar
Sept 29, 2025 02:47:18
Patna, Bihar
रिपोर्ट निषेद लोकेशन पटना राजधानी पटना के अलग अलग इलाको में जनसुराज सूत्रधार पीके के ख़िलाफ़ में पोस्टर लगाए गए है …. पोस्टर पर लिखा चारा चोर से भी बड़ा चोर पीके, पीके की कार्टून वाली तस्वीर बना कर स्कूल बैग पहनाया गया है … बैग में शराब की बॉटल दिखाया गया है और लिखा वितरक और जनशराबी।मिल गया 20 हज़ार करोड़ रुपया शराब से राजस्व का जुगाड़ । दूसरे पोस्टर में पीके को चारा चोर से भी बड़ा चोर बताया गया है , आरोप लगाया गया है की जनता से चंदा के नाम पर 32 करोड़ ठगा और पाटलिपुत्र कॉलोनी में जमीन ख़रीद लिया गया । बता दे की हाल ही में पटना में पोस्टर लगा कर एनडीए के बड़े नेताओं को चोर कहा गया था इसके बाद अब जवाब में पीके और जनसुराज के ख़िलाफ़ पोस्टर लगाकर हमला बोला गया है । wt
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DCDilip Chouhan
Sept 29, 2025 04:33:06
Ajmer, Rajasthan:ब्यावर। श्री वैष्णव सेवा समिति ब्यावर की ओर से प्रतिभा समम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर के बिजयनगर रोड स्थित वैष्णव भवन में आयोजित समारोह का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान समिति की ओर से सभी अतिथियों का साफा पहनाकर एवं दुपट्टा ओढाकार एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। भव्य समारोह में वैष्णव समाज की 32 प्रतिभावान बालिकाओं एवं 25 प्रतिभावान बालकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वैष्णव विकास समिति भवन में स्थापित ट्यूब वेल एवं विद्युत मोटर का लोकार्पण भामाशाह रामस्वरूप वैष्णव के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने समाज उत्थान और बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कही। 
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Sept 29, 2025 04:32:30
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 2909ZRJ_PRTP_NAVRATRI_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : बंगाली थीम पर सजा गरबा: खप्पर नृत्य ने मोहा मन, नवरात्रि महोत्सव में झलकी भक्ति और संस्कृति एंकर/इंट्रो : नवरात्र महोत्सव के अवसर पर एरिया पति कॉलोनी का माहौल रात्रि को कुछ खास रहा, जहां नव शक्ति पैनल की ओर से आयोजित गरबा महोत्सव ने सभी का दिल जीत लिया। आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रही बंगाली थीम पर आधारित गरबा प्रस्तुति, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों के साथ हाथों में खप्पर लेकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। देर रात तक चले इस आयोजन ने दर्शकों को भक्ति और उत्सव के रंग में डूबो दिया। आयोजन समिति के संयोजक मुकेश जैन ने बताया कि इस विशेष गरबा संध्या की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। पांडाल को खासतौर पर बंगाली शैली में सजाया गया, जिससे दुर्गा पूजा की झलक साफ दिखाई दी। आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी ने स्थल को दिव्यता से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा महिलाओं और युवतियों का खप्पर नृत्य, जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्रों और डीजे की ताल पर कदमताल करते हुए उन्होंने शक्ति की आराधना की। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। नवरात्रि की इस भक्ति संध्या में भक्तों ने माता रानी से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में आसपास की कॉलोनियों व शहरभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, समिति ने सुरक्षा, विद्युत प्रबंधन और महिला-बच्चों की सुविधा पर विशेष ध्यान देते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Sept 29, 2025 04:32:13
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 2909ZRJ_PRTP_RSS_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : पथ संचलन निकाला, बड़ी संख्या में गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने लिया भाग एंकर/इंट्रो : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रतापगढ़ में शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं इसी के तहत आज नानेश नगर से पथ संचलन निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने भाग लिया। घोष की मधुर स्वर लहरियों पर कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवकों का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दरअसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहे हैं। इसी के तहत प्रतापगढ़ जिले में भी कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला चल रही है,इसी कड़ी में आज नानेश नगर से पथ संचलन निकाला गया। घोष की विभिन्न रचनाओं पर कदमताल करते हुए गणवेश धारी स्वयंसेवक शहर के अहिंसा नगर ,नल चौराहा, जीरोमाइल बड़ा बाग से होते हुए एरिया पति गरबा पांडाल में पहुंचे जहां संचलन का समापन हुआ। यहां पर वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसे विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बताया। संचलन का मार्ग में विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुरक्षा के लिहाज से पथ संचलन के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 29, 2025 04:32:03
Sikar, Rajasthan:जिला नीमकाथाना नाम स्थानीय रिपोर्टर सद्दाम हुसैन लोकेशन नीमकाथाना मोबाइल 9462 630 310 @sadamhusain7866 कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी सुलेमान फारूकी आए नीमकाथाना।नीमकाथाना आगमन पर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत।कांग्रेस कार्यालय में ली बैठक। एंकर सीकर के नीमकाथाना में संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सीकर एवं नीमकाथाना जिला प्रभारी सुलेमान फारूकी के नीमकाथाना आगमन पर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांगेस कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष पद हेतु आवेदकों के बायोडाटा प्राप्त किए गए।बैठक को संबोधित करते हुए फारूकी साहब ने कहा कि राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं। इन आवेदनों पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन एम. डी. चोपदार एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा शीघ्र निर्णय लिया जाएगा और पूरे प्रदेश में जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज, पंजाबी समाज, सिख समाज, जैन समाज और पारसी समाज के लोगों को कांग्रेस पार्टी में पूरा अवसर दिया जाएगा। सभी समाज मिलकर आदरणीय राहुल गांधी जी को मजबूत करेंगे और कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल सैनी, मालाराम वर्मा पाटन ब्लॉक अध्यक्ष, कैप्टन बलदेव सिंह नगर अध्यक्ष काफी सदस्य मौजूद रहे। बाइट कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी सुलेमान फारूकी
0
comment0
Report
Sept 29, 2025 04:31:52
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Sept 29, 2025 04:31:30
Rishikesh, Uttarakhand:टॉप : ऋषिकेश रिपोर्टर : अमित कंडियाल सलग : संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने लगाई छलांग, पुलिस की कार्यशैली पर परिजन हुए आक्रोशित एंकर : संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने बैराज पुल से गंगा में कूद लगा दी। घटना के चार दिन बीतने के बाद भी युवक का गंगा में पता नहीं चलने पर परिजन भड़क गए। परिजनों ने पुलिस पर युवक को तलाश नहीं करने का आरोप लगाते हुए बैराज पुल पर हंगामा कर दिया। बैरियर डाउन करके ट्रैफिक जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आईडीपीएल और आसपास की चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझने का प्रयास किया। लेकिन परिजन युवक को गंगा में तलाश करने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु किया। तब जाकर कहीं परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने बैरियर उठाकर ट्रैफिक जाम खोला। वी.ओ : कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल निवासी सरिता ने बताया कि उसका पति अरविंद 24 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में बैराज पुल से गंगा में कूद गया। यह नजारा आसपास के लोगों ने देखा और सूचना उन तक पहुंची। लेकिन बैराज पुल के दोनों ओर तैनात सिक्योरिटी ने उन्हें चार दिन तक सीसीटीवी कैमरे नहीं दिखाएं। जिससे परिजन युवक को तलाश करने के लिए परेशान होते रहे। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक को गंगा में सर्च करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। मजबूरी में उन्हें बैराज पुल पर ट्रैफिक जाम करना पड़ा। जिससे प्रशासन के कानों तक उनकी आवाज पहुंच सके। आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि युवक के गंगा में कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ ने परिजनों को बिना बताए बैराज से हरिद्वार तक सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन परिजनों ने सर्च ऑपरेशन की बात पर विश्वास नहीं किया। इसलिए वह बिफर गए फिर से एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। बाइट : परिजन बाइट : परिजन बाइट : परिजन
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Sept 29, 2025 04:30:48
Firozabad, Uttar Pradesh:Location--Firozabad Name--Premendra kumar Feed transfar by 2c ( 2909ZUP_FZB_SCROLL_R) Date--29/09/2025 न्यूज स्क्रॉल फिरोजाबाद फिरोजाबाद - जिलें में 13.53 करोड़ के चार विकास कार्यों का पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पालीवाल हॉल में किया लोकार्पण। फिरोजाबाद -- जिले में स्वास्थ्य केंद्र पर लटका रहा ताला, बरामदे में लगा आरोग्य मेला। फिरोजाबाद -- जिले के शिकोहाबाद थाने में एसपी ग्रामीण ने सर्कल के तीनों थाने के साथ की शांति कमेटी की बैठक। जहां उन्होंने भाईचारा और एकता के साथ त्यौहार मनाने कि लोगों से की अपील। फिरोजाबाद -- जिले के टूंडला रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की बिगड़ी तबीयत शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सक ने किया मृत्यु घोषित। फिरोजाबाद -- जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला की उपचार के दौरान मृत्यु। परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप। फिरोजाबाद -- जिले के खैरगढ़ थाना पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश किया गिरफ्तार। दोनों के पैरों में लगी गोली। फिरोजाबाद-- जिले में आयोजित रामलीला मैदान में इस बार 51 फीट ऊंचा होगा दशानन का पुतला, कारीगर पुतले को बनाने में जुटे। फिरोजाबाद- जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से लूटी सोने की चेन। फिरोजाबाद - जिले के आकाशदीप गिलास फैक्टरी में देर रात तक चला जीएसटी का सर्वे। Premendra kumar Zee up/uk, firozabad 9720626609,9456460660
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Sept 29, 2025 04:30:39
Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਛੇਹਰਟਾ ਦੇ ਕੋਲ ਘਨੂਪੁਰ ਕਾਲੇ ਵਿਖੇ ਬੀਐਸਐਫ ਜਵਾਨ ਦੀ ਪਤਨੀ ਦੇ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕੁੱਟਮਾਰ। ਮਾਮੂਲੀ ਜਿਹੀ ਤਕਰਾਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ , ਗੱਲਬਾਤ ਨੇ ਖਤਰਨਾਕ ਲੜਾਈ ਦਾ ਰੂਪ ਲੈ ਲਿਤਾ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਹੋਈ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਕਾਰ ਮੋੜਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਇਆ ਸੀ ਵਿਵਾਦ.. ਇੱਕ ਧਿਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਗਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੱਝਾਂ ਰੱਖਿਆ ਜਾਂਦੀਆਂ ਸੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਅਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਕਈ ਵਾਰ ਦਰਖਾਸਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਸੀ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮੁੰਡਾ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜਾ ਸੀ ਤੇ ਗੱਡੀ ਮੋੜਨ ਦੀ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਸੀ ਗੱਲਬਾਤ, ਗਾੜੀ ਚਾਲਕ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਪਰਮਜੀਤ ਨੂੰ ਗਾਲਾਂ ਕੱਢੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ 8-10 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਪਰਮਜੀਤ ਦੇ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਹਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਰਮਜੀਤ ਦੇ ਸਿਰ ਲੱਕ ਅਤੇ ਪੈਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟਾ ਲੱਗੀਆਂ, ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦ ਉਨਾਂ ਨੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਤਨੀ ਕੁਲਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮੁੰਡੇ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਹਮਲਾਵਾਰਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਵੀ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।, ਬਾਈਟ ... ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪਹਿਲੀ ਧਿਰ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਉਸ ਦਾ ਘਰ ਵਾਲਾ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤਨਾਤ, ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਘਰ ਆਏ ਆਈ ਸੀ ਆਪਣੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਦੇ ਨਾਲ , ਜਦੋਂ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਗੱਡੀ ਬੈਕ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਉਸੀ ਦੌਰਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਨੇ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਗਾਲਾਂ ਕੱਢੀਆ, ਅਤੇ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਨੂੰ ਘਰ ਅੰਦਰ ਲੈ ਆਈ ਅਤੇ ਬੂਆ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੇਰਾ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਚਲਾ ਗਿਆ , ਅਤੇ ਉਸ ਵਕਤ ਮੈਂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਇਕੱਲੀ ਸੀ , ਅਤੇ ਉਸ ਵਕਤ ਪਰਮਜੀਤ ਤੇ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਬਦਸਲੂਕੀ, ਤੇ ਪਰਮਜੀਤ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬੁਲਵਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਲੜਾਈ ਝਗੜਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਲੜਾਈ ਝਗੜੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹੱਥ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟਾ ਲੱਗੀ ਹੈ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਮਜੀਤ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਗਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੱਜਾ ਰੱਖਿਆ ਜਾਂਦੀਆਂ ਸੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਗਲੀ ਵਾਲੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਦੇ ਸੀ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰਾ ਘਰ ਵਾਲਾ ਭਾਰਤ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਕਰਦਾ, ਅਤੇ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਸੁਰੱਖਿਤ ਨਹੀਂ ਹਾਂ, ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਅੱਗੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਲਗਾਈ ਗੁਹਾਰ। ਬਾਈਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਐਸਐਚਓ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਵੇਂ ਧੀਰਾਂ ਦੀ ਦਰਖਾਸਤਾਂ ਮਿਲ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ, ਜਖਮੀਆਂ ਦੀ ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਦੇ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।, ਮੈਡੀਕਲ ਰਿਪੋਰਟ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।, ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਦੀ ਵੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਬਾਈਟ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਐਸਐਚ ਓ
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Sept 29, 2025 04:19:06
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top