Back
पूर्व डीजीपी वैद का बड़ा बयान: OGWs पर कड़ी कार्रवाई से आतंक रोक
RVRajat Vohra
Feb 12, 2026 07:53:32
Jammu,
पूर्व डीजीपी डॉ. एसपी वैद का बड़ा बयान: आतंकियों को जल्द ढेर करना ज़रूरी, OGWs पर सख्त कार्रवाई हो
जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के विवादित बयान और इंडिया–यूएस ट्रेड डील को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डायरेक्टर जनरल ने ज़ी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियान
किश्तवाड़, डोडा, कठुआ, उधमपुर, राजौरी और पुंछ में चल रहे आतंक विरोधी अभियानों पर डॉ. वैद ने कहा कि जंगल वारफेयर में प्रशिक्षित आतंकियों को जल्द से जल्द ढेर करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उधमपुर, कठुआ और किश्तवाड़ में जैश-ए-मोहम्मद के चार कमांडर मारे गए हैं, जो सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है।
उन्होंने कहा कि ये आतंकी लगातार सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमलों की साजिश रच रहे हैं, इसलिए इनके खिलाफ ऑपरेशन तेज़ और निर्णायक होना चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री के हालिया जम्मू-कश्मीर दौरे को भी डॉ. वैद ने अहम बताया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया है और इससे आतंक विरोधी अभियानों को और मजबूती मिलेगी।
OGWs की पहचान और सख्त कार्रवाई की जरूरत
डॉ. वैद ने कहा कि आतंकियों की मदद करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) की पहचान बेहद जरूरी है। उन्होंने किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में हाल ही में बस्ट किए गए एक ठिकाने का हवाला देते हुए कहा कि वहां से मिला खाने-पीने का सामान इस बात का संकेत देता है कि स्थानीय स्तर पर कुछ लोग आतंकियों की मदद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकियों के लिए इकोसिस्टम तैयार करते हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि यही लोग आतंकियों को हमले के बाद बच निकलने में मदद करते हैं।
लोकल युवाओं की विशेष फोर्स बनाने का सुझाव
डॉ. वैद ने सुझाव दिया कि स्थानीय युवाओं की एक विशेष फोर्स तैयार की जानी चाहिए, जिन्हें बेहतर ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लड़के इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होते हैं—उन्हें पता होता है कि कहां नाले हैं, कहां पगडंडियां हैं और कहां प्राकृतिक गुफाएं हैं।
ऐसी फोर्स सेना और पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी तो आतंकियों को ट्रैक करने और ढेर करने में अधिक प्रभावी साबित हो सकती है।
पाकिस्तान की ड्रोन और गुब्बारा साजिश
पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और गुब्बारों के जरिए साजिशों पर डॉ. वैद ने कहा कि पाकिस्तान जैसा पड़ोसी हो तो उससे हथियार और ड्रग्स भेजने की ही उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान की हर चाल से वाकिफ हैं और उसके खिलाफ जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
गुब्बारों के जरिए संदेश भेजे जाने की आशंका पर उन्होंने कहा कि इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह संभव है कि इसके जरिए यहां मौजूद सपोर्टर्स को कोई संकेत देने की कोशिश की जा रही हो।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के ‘टॉयलेट पेपर’ वाले बयान पर डॉ. वैद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना का मकसद अपने ही देश को लूटना है और वहां की जनता को तय करना है कि वे कैसी हुकूमत चाहते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारी देश को लूटकर विदेशों में संपत्तियां खरीदते हैं, जबकि भारत में ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने ही लोगों का शोषण कर रही है।
इंडिया–यूएस ट्रेड डील पर संयम की सलाह
इंडिया–यूएस ट्रेड डील पर डॉ. वैद ने कहा कि अभी इस समझौते की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है, इसलिए किसी भी टिप्पणी से पहले इंतजार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र, खासकर डेयरी जैसे उत्पादों के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भारत में अमेरिकी उत्पादों का आयात देश के किसानों के हितों को प्रभावित न करे। उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अंतिम फैसला करेंगे।
पूर्व डीजीपी डॉ. एसपी वैद ने साफ कहा कि आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, OGWs पर सख्ती, स्थानीय युवाओं की भागीदारी और सीमा पार साजिशों पर कड़ी निगरानी—ये सभी कदम जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति के लिए आवश्यक हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowFeb 12, 2026 11:02:360
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 11:02:180
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 12, 2026 11:01:560
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 12, 2026 11:01:380
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 12, 2026 11:01:200
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 12, 2026 11:01:020
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 12, 2026 11:00:320
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 12, 2026 11:00:11Noida, Uttar Pradesh:इंसानों की तरह रोबोट्स की ट्रेनिंग
0
Report
0
Report
दुर्ग: परसादा खार में अज्ञात महिला का 10-15 दिन पुराना शव बरामद, हाथ पर "विनोद शर्मा" टैटू; पहचान के
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 12, 2026 10:49:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 12, 2026 10:49:40Noida, Uttar Pradesh:शादी समारोह में पुशअप कंपटीशन
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 12, 2026 10:49:310
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 12, 2026 10:49:12Noida, Uttar Pradesh:लड़कियाँ कर रही थीं भरतनाट्यम
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 10:49:020
Report