जयपुर की सड़के दीपावली से पहले ठीक, पटेल का दावा है- आप भी जानें
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के प्रभारी मंत्री पटेल का दावा- दीपावली से पहले ठीक होगी जयपुर शहर की सड़कें, नदियों में दूषित पानी रोकेंगे नोट - प्रेस कांफ्रेंस से बाइट काट लें जयपुर vishnu जयपुर शहर की की सड़कें दीपावली से पहले ठीक होगी। जयपुर के प्रभारी मंत्री जाेगाराम पटेल ने यह दावा किया। साथ ही कहा कि प्रदेश में नदियों में दूषित पानी रोकेगी सरकार। वहीं जीएसटी सुधारों को लेकर कहा कि यह क्रांतिकारी कदम है। बरसात के कारण जयपुर शहर की सड़कें जर्जर हो गई है। शहर में हर एक इलाके में सड़कों पर गड्ढे, उड़ती धूल और हिचकोले खाते वाहन ही नजर आ रहे हैं। इन सबसे शहरवासी काफी परेशान है और जेडीए-नगर निगम अफसर बेपरवाह हैं। इधर बीजेपी जयपुर शहर कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री जाेगाराम पटेल ने कहा कि यह सही बात है कि सड़कें खराब है, अभी बरसात का सीजन पूरा नहीं गया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाली दीपावली से पहले सड़कों को ठीक करने के प्रयास किए जाएंगे। जयपुर शहर की मुख्य सड़कें, आम आदमी के काम आने वाली सडकें या तो नई बनाई जाएगी या पेच वर्क करेंगे। जयपुर क्लीन और ग्रीन रहें इसे अच्छी तरह ठीक करेंगे। मंत्री जोगाराम ने आरजेएस में आ रही समस्या को लेकर कहा कि मात्र जिन अस्पतालों पर विवाद या आरोप हैं के भुगतान रुके हैं। जिसमें डिफिकल्टी है वाजिब भुगतान है उसे पूरा करेंगे ताकि आम आदमी को फायदा मिले । इसके लिए हम काम करेंगे । सेवा पखवाड़े को लेकर देश में उल्लास का माहौल है। पीएम नरेंद्र माेदी के जन्म दिन को सेवा पखवाड़े के रूप में ले रहे हैं । सेवा पखवाडा 17 से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जन्म दिवस तक मनाएंगे । पटेल ने जोजरी नदी में प्रदूषण को लेकर कहा कि जोजरी नदी या अन्य कोई नदी में प्रदूषित पानी बहता है और आम आदमी परेशान होता है। लूणी और जोजरी के लिए सरकार गंभीर है, केंद्र या राज्य सरकार काम कर रही है। प्रदूषित पानी नहीं जावे कार्य टेंडर स्तर पर है जब तक आज तक पानी जा रही है गंभीर है आम जन को कम से कम तकलीफ हो एक दिन की समस्या नहीं है, लंबी समस्या है कार्रवाई जरूर करेंगे। कोर्ट ने कई बार निर्णय दिए पालना करेंगे। गंदा दूषित पानी नदियाें में नहीं जाए सरकार कृत संकल्प है। हर तरह का प्रयास हम कर रहे हैं नदियों में दूषित पानी नहीं जाए। विधानसभा में कैमरे को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पटेल ने कहा कि स्पीकर ने स्पष्ट कर दिया कि कोई निजता भंग नहीं हो रही। इसके बाद आरोपों पर बोलेन के लिए कुछ नहीं रह जाता। कांग्रेस नेता केवल आरोप लगाने के लिए आरोप मढ रहे हैं। मंत्री जोगाराम पटेल ने जीएसटी नैकस्ट जेन पर कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनकर देश की सेवा का जिम्मा लिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं । देश की आर्थिक विकास के लिए टैक्स सरलीकरण कर GST लाए। टैक्स संबंधी कई प्रकरण लंबित रहते थे उनका पटाक्षेप हुआ। GST काउंसिल की बैठक में दीपावली से पहले तोहफा इन की घोषणा की। टैक्स के स्लैब को घटा कर दो किया। जीएसटी स्लैब घटाकर हर वर्ग को राहत देने का काम किया है हमारे देश की आर्थिक व्यवस्था भी आगे बढ़ी है, विकसित देशों की आर्थिक हालत में भी वो सुधार नहीं हुआ जो हिंदुस्तान में हुआ है । भारत की इकोनॉमी धीरे-धीरे स्ट्रांग हो रही है । विकसित भारत की संकल्पना और अमृतकाल पूरा होगा तब विश्व की सबसे अच्छी आर्थिक व्यवस्था वाला देश भारत होगा। मोदी जी का विजन नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। बाइट - जोगाराम पटेल, संसदीय कार्यमंत्री , जयपुर जिला प्रभारी मंत्रीहमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
EOW ने कैलारस नगर परिषद, मुरैना में 1.42 करोड़ रुपये खरीद घोटाला की जांच शुरू
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - कैलारस नगर परिषद में 1 करोड़ 42 लाख रुपये की कथित खरीदी में गड़बड़ी के मामले को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने नगर परिषद के स्टोर रूम में पुराने स्टॉक रजिस्टर खंगाले और खरीदी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की है जांच के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड मांगे। इनमें कथित घोटाले के आरोपों से जुड़े स्टोर कीपर शिवकुमार के स्थानांतरण की फाइल भी शामिल है। बताया जा रहा है कि EOW पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन जरूरी फाइलें और दस्तावेज समय पर नहीं मिलने पर परेशानी आ रही थी। टीम ने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को पत्र देकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। अब जांच एजेंसी की नजर उन रिकॉर्ड पर है, जिनसे कथित खरीदी में हुई गड़बड़ियों की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।जंतर-मंतर पर बिना जरूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी -सुप्रीम कोर्ट
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेन और मेट्रो पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रखा।
सिब्बल ने कहा 10 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के लगभग 57 स्टेशन बंद किए जा रहे है। दिल्ली आने वाली ट्रेनें को रद्द किया जा रहा हैं। ऐसे में लोग कहीं आ-जा नहीं सकते। मेरे देश में यह क्या हो रहा है? यह तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।
वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सुरक्षा के लिए CAPF की 221 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। 10 detention सेन्टर तैयार किए जा रहे हैं। OYO होटलों से कहा गया है कि वे नई बुकिंग न लें। YouTubers के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से कहा गया है कि वे अपना आई कार्ड साथ रखें। दिल्ली पुलिस लोगों को प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दे रही है।
इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
इस बात पर याचिका लगाने वाले वकीलों ने जवाब दिया कि सरकार को समझना होगा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन गैरकानूनी नहीं होता। वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि सरकार प्रदर्शनकारियों को संभाल नहीं पा रही हैं, वे पूरे शहर को बंद नहीं कर सकते। वकील ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने इजाजत मांगी थी, उन्हें नहीं मिली। इसलिये वो हाई कोर्ट गए।
इस मामले को सुनते हुए जस्टिस बागची ने कहा कि लोगों को संगठन बनाने और उससे जुड़ने का मौलिक अधिकार है, लेकिन कानून के अनुसार इस अधिकार को नियंत्रित भी किया जा सकता है। अगर अधिकारी प्रदर्शन की अनुमति देने में देरी करते हैं या नहीं करते हैं, तो आप कोर्ट आ सकते हैं। लेकिन बिना ज़रूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी होगा। अगर हमें पता चल जाए कि प्रदर्शन का आयोजन कौन कर रहा है और उसमें कितने लोगों के आने की उम्मीद है, तो हम उसी हिसाब से व्यवस्था का आदेश दे सकते है। अगर हमें यह जानकारी मिल जाए तो हम सरकार से भी कह सकते हैं कि वह उसी के अनुसार कदम उठाए, न कि पूरे शहर पर बड़े पैमाने पर बैन लगा दें।
इस पर सिब्बल ने कहा कि हम याचिकाकर्ताओं से पूरी जानकारी लेकर कोर्ट आएंगे। दो बजे कोर्ट को पूरी जानकारी देंगे।
(दिल्ली से जी न्यूज रिपोर्टर अरविंद सिंह की रिपोर्ट)
