Back
दिल्ली का नया जल निकासी मास्टर प्लान: 30 सालों की सुरक्षा
HBHemang Barua
Sept 19, 2025 11:22:05
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली में बढ़ती शहरीकरण की चुनौतियों और बार-बार होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने नया ‘जल निकासी मास्टर प्लान’ तैयार किया है। यह मास्टर प्लान आने वाले 30 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसका उद्देश्य राजधानी में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना है।
दिल्ली में पिछली बार व्यापक ड्रेनेज मास्टर प्लान वर्ष 1976 में तैयार किया गया था, जब राजधानी की जनसंख्या मात्र 60 लाख थी। आज जनसंख्या लगभग 2 करोड़ तक पहुँच चुकी है और तेज़ी से हो रहे शहरीकरण के कारण नया प्लान समय की आवश्यकता बन गया है।
वर्तमान में दिल्ली में लगभग 18,958 किलोमीटर लंबा जल निकासी नेटवर्क है, जो आठ अलग-अलग एजेंसियों व विभागों (जैसे – लोक निर्माण विभाग (PWD), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी, डी.डी.ए., एन.डी.एम.सी. आदि) के अधीन है। इस मास्टर प्लान को सभी विभागों और एजेंसियों के परामर्श से तैयार किया गया है।
मुख्य विशेषताएँ :
• पीडब्ल्यूडी ने पूरे शहर को तीन प्रमुख बेसिनों में विभाजित कर विशेषज्ञ कंसल्टेंट्स की नियुक्ति की है –
1. नजफगढ़ बेसिन
2. बरापुला बेसिन
3. ट्रांस-यमुना बेसिन
• विशेषज्ञों ने ढाल, अवसाद, मौजूदा जर्जर बुनियादी ढाँचे आदि का विश्लेषण कर निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उपाय सुझाए हैं।
• विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) अनुमोदित होने के बाद निजी कंपनियों से टेंडर आमंत्रित कर कार्य आरंभ किया जाएगा।
कार्य-क्षेत्र (Scope of Work):
• माइक्रो और मैक्रो स्तर पर व्यापक व्यवहार्यता अध्ययन (Feasibility Study) किया गया है। इसमें जलभराव के कारणों, वर्षा वितरण, सतही जल निकासी में देरी, अवरोध और उनके समाधान, वर्षा जल के पुनः उपयोग एवं निस्तारण के सुझाव शामिल हैं।
• सर्वेक्षण और टोपोग्राफी अध्ययन में मौजूदा पाइपलाइन, नालों, सड़क स्तर और आसपास की ज़मीन के स्तर का रिकॉर्ड तैयार किया गया है।
• हाइड्रोलिक अध्ययन रणनीतिक स्थलों पर किया गया है ताकि तकनीकी रूप से सक्षम निकासी समाधान लागू हो सके।
विभिन्न बेसिनों के लिए रिपोर्ट की स्थिति:
1. नजफगढ़ बेसिन – कार्य 3 जुलाई 2023 से M/s Haskoning DHV Consulting Pvt. Ltd. को सौंपा गया। अलिपुर, नजफगढ़ और कंझावला ब्लॉकों की DPR प्रस्तुत की जा चुकी है।
2. बरापुला बेसिन – कार्य 30 मई 2024 से M/s Green Design & Engineering Services Pvt. Ltd. को सौंपा गया। DPR प्रस्तुत की गई है।
3. ट्रांस-यमुना बेसिन – कार्य 30 मई 2024 से M/s Green Design & Engineering Services Pvt. Ltd. को सौंपा गया। DPR प्रस्तुत की गई है।
क्रियान्वयन योजना (Implementation Plan):
सभी तीनों बेसिनों में कार्य को 5 चरणों (Phases) में लागू किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले उच्च-जोखिम वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
चरण नजफगढ़ (₹ करोड़) बरापुला (₹ करोड़) ट्रांस-यमुना (₹ करोड़) कुल लागत (₹ करोड़)
फेज 1 8,117.86 1,728.49 2,115.05 11,961.40
फेज 2 8,293.24 1,152.33 1,410.04 10,855.61
फेज 3 7,057.44 3,242.15 1,450.08 11,749.67
फेज 4 5,746.91 2,836.88 1,268.82 9,852.61
फेज 5 4,283.70 2,026.35 906.30 7,216.35
कुल 33,499.15 14,546.76 9,316.94 57,362.85
________________________________________
इस प्रकार, नया जल निकासी मास्टर प्लान न केवल दिल्ली के वर्तमान जलभराव की समस्या का समाधान करेगा, बल्कि आने वाले 30 वर्षों तक राजधानी को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली उपलब्ध कराएगा।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowSept 19, 2025 13:30:560
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 19, 2025 13:30:420
Report
RZRajnish zee
FollowSept 19, 2025 13:30:350
Report
2
Report
SMSandeep Mishra
FollowSept 19, 2025 13:23:190
Report
SMSandeep Mishra
FollowSept 19, 2025 13:23:110
Report
AMAjay Mishra
FollowSept 19, 2025 13:23:000
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 19, 2025 13:22:430
Report
PSPramod Sinha
FollowSept 19, 2025 13:22:330
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowSept 19, 2025 13:22:190
Report
RRRikeshwar Rana
FollowSept 19, 2025 13:22:100
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowSept 19, 2025 13:21:590
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 19, 2025 13:21:480
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 19, 2025 13:21:370
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 19, 2025 13:21:250
Report