Back
अजमेर के सेवन वंडर में बड़ा घोटाला: बिना मंजूरी शुरू काम
DTDinesh Tiwari
Sept 15, 2025 10:33:47
Jaipur, Rajasthan
अजमेर स्मार्ट सिटी के ''सेवन वंडर'' में बड़ा घोटाला –
बिना स्वीकृति शुरू हुआ काम, अब तोड़ा जा रहा प्रोजेक्ट"
एंकर
अजमेर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 11 करोड़ की लागत से बनाए गए ''सेवन वंडर'' प्रोजेक्ट को अब तोड़ा जा रहा है,,, लेकिन इस प्रोजेक्ट के बनाने के मामले मे
कई गंभीर लापरवाहियां और अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही नियमों की अनदेखी की गई, और अब जनता के टैक्स के पैसे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। देखिए ये खास रिपोर्ट।
Vo.....
यह हैं अजमेर का ''सेवन वंडर''—स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनने वाला एक ड्रीम प्रोजेक्ट है,,,जिसकी लागत बताई गई करीब 11 करोड़ रुपए। लेकिन आज यही प्रोजेक्ट तोड़ा जा रहा है। सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों?
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ''सेवन वंडर'' बनाए गए थे। अब इसी प्रोजेक्ट को तोड़ा जा रहा है और इसकी वजह है प्रशासनिक लापरवाही और कागजी घोटाले।"
VO..... 2
पड़ताल में सामने आया है कि प्रोजेक्ट का काम 21 फरवरी 2021 को शुरू कर दिया गया था। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इसकी आधिकारिक स्वीकृति इसके पांच महीने बाद 16 जुलाई 2021 को मिली थी।सरकार जनता का पैसा यूं ही बर्बाद कर रही है। बिना मंजूरी के काम शुरू कर देना, फिर एक्स्ट्रा पेमेंट… ये सीधा घोटाला है,,,
सिर्फ यही नहीं, टेंडर तो करीब 9 करोड़ रुपए का था, लेकिन एक्स्ट्रा काम दिखाकर करीब 11 करोड़ 65 लाख रुपए की और वित्तीय स्वीकृति ली गई। और तो और, ज़मीन की NOC यानी ज़रूरी अनुमति भी 6 महीने बाद में ली गई।
"इस पूरे प्रोजेक्ट की मूल फाइल ही गुम हो चुकी है। कोर्ट में अब तक कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिए गए हैं। साफ है कि पूरा मामला लीपापोती का है,,,,
Vo...... 3
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की 15वीं बोर्ड मीटिंग 16 जुलाई 2021 को हुई थी। इसमें 27 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी, जिनमें ''सेवन वंडर'' भी शामिल था। मीटिंग में कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बावजूद इसके, फाइलों का गुम होना, टेंडर से पहले काम शुरू हो जाना गंभीर लापरवाही की तरफ इशारा करता है।
क्लोजिंग:
सेवन वंडर का तो टूटना अंतिम कगार पर है, लेकिन इस पूरे मामले में जवाबदेही तय होनी अभी बाकी है। बड़ा सवाल यही है – क्या किसी अधिकारी या ठेकेदार पर कार्रवाई होगी, या ये फाइल भी कहीं गुम हो जाएगी?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YMYadvendra Munnu
FollowSept 15, 2025 12:20:160
Report
KAKapil Agarwal
FollowSept 15, 2025 12:19:300
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowSept 15, 2025 12:19:020
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowSept 15, 2025 12:18:440
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowSept 15, 2025 12:18:170
Report
PKPravesh Kumar
FollowSept 15, 2025 12:17:560
Report
0
Report
SSSwapnil Sonal
FollowSept 15, 2025 12:17:320
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 15, 2025 12:17:250
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 15, 2025 12:17:170
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 15, 2025 12:16:510
Report
GJGaurav Joshi
FollowSept 15, 2025 12:16:420
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 15, 2025 12:16:190
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowSept 15, 2025 12:16:110
Report
ASARUN SINGH
FollowSept 15, 2025 12:16:010
Report