Back
तजना नदी में महिला शव: खूँटी में हड़कंप, पहचान अभी नहीं
BKBRAJESH KUMAR
Sept 15, 2025 12:17:25
Khunti, Jharkhand
रिपोर्ट ब्रजेश कुमार।
क्षेत्र खूँटी।
स्लग - तजना नदी में महिला का शव बरामद।
एंकर - खूँटी शहर के किनारे खूँटी-रांची मुख्य सड़क पर स्थित तजना नदी से आज दोपहर को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। वहीं मृत महिला की पहचान नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों ने नदी में शव को तैरते हुए देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही खूँटी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और महिला के शव को नदी से बाहर निकाला। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की पहचान कराने के लिए प्रयास कर रही है और थानों को भी इसकी सूचना दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दो आशंकाएं सामने आई हैं। पहली यह कि जितिया पर्व के मौके पर महिला नदी में स्नान करने आई हो और किसी कारणवश उसकी डूबने से मौत हो गई हो। वहीं दूसरी संभावना यह है कि किसी अन्य स्थान से शव नदी के तेज बहाव में बहकर यहां आ गया हो।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतका के शरीर पर चोट या किसी तरह की आपराधिक वारदात के संकेत की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखने के लिए भेज दिया है। तबतक शव की पहचान के लिए पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा फोटो वायरल करके पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शव की पहचान होने व परिजनों के मिलने से ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। साथ ही मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी महिला के गुम होने की सूचना है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
विजुअल - मृतका का फोटो ।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNished Kumar
FollowSept 15, 2025 13:47:580
Report
DCDilip Chouhan
FollowSept 15, 2025 13:47:220
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 15, 2025 13:47:120
Report
DBDURGESH BISEN
FollowSept 15, 2025 13:46:460
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowSept 15, 2025 13:46:320
Report
KCKumar Chandan
FollowSept 15, 2025 13:46:240
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 15, 2025 13:46:160
Report
DSDeepesh shah
FollowSept 15, 2025 13:46:000
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 15, 2025 13:45:450
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 15, 2025 13:45:360
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowSept 15, 2025 13:45:260
Report
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowSept 15, 2025 13:45:180
Report
SSandeep
FollowSept 15, 2025 13:43:030
Report