Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambalpur768001
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: महिलाओं की सफलता और अधिकारों पर उत्साहवर्धक कार्यक्रम
ANAJAY NATH
Mar 13, 2026 13:49:12
Sambalpur, Odisha
ଅନ୍ତର୍ଜାତୀୟ ମହିଳା ଦିବସ ୨୦୨୬ ବୀର ସୁରେନ୍ଦ୍ର ସାଏ ଟେକ୍ନୋଲୋଜି ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ (VSSUT), ବୁର୍ଲାର ଆଭ୍ୟନ୍ତରୀଣ କମିଟି 'ଲାଭ କରିବାକୁ ଦିଅ: ଅଧିକାର, ନ୍ୟାୟ, ଏବଂ ସମସ୍ତ ମହିଳାଙ୍କ ଅଧିକାର ପାଇଁ କାର୍ଯ୍ୟ' ଶୀର୍ଷକରେ ଅନ୍ତର୍ଜାତାୟିକ ମହିଳା ଦିବସ ପାଳନ କରାଯାଇଛି । ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଲିଙ୍ଗଗତ ସମାନତାକୁ ପ୍ରୋତ୍ସାହିତ କରିବା ସହିତ ମହିଳାମାନଙ୍କ ସଫଳତା, ଶକ୍ତି ଏବଂ ସ୍ଥିରତାକୁ ସମ୍ମାନିତ କରାଯାଇଥିଲା। ଏହା ଏକ ସ୍ପନ୍ଦନଶୀଳ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପାଇଁ ବିଶିଷ୍ଟ ଅତିଥି, ଅଧ୍ୟାପକ, କର୍ମଚାରୀ, ଛାତ୍ର, ପରିବାର ଏବଂ ପିଲାମାନଙ୍କୁ ଆକର୍ଷିତ କରିଥିଲା। ଏହା Shrimati Pratima Mohanank group dwara 조 Dip prajjvalan ebam swagat git sahita arambha haoaithila. Udgathanī bhāṣaṇa ḍakṭar Sunanda Kumari Pati (abhyaṇṭriṇa committee), Registrar Shri Pradeep Dang, Shrīmati Bavani Mahapatra (Kishore Nyāya Board), Shrīmati Pratima Tanti (Jilla Samāj Kalyāṇa Adhikāri), Dr. Sagnika Tripathi (VIMSAR), ebam Bhāis Chandeler Professor Deepak Kumar Sahu dei-thile, jeun-manāne sashaktikaran padakṣhepa upare alokapat karithile. Sambardhanā pare Professor Sudhira Rath (Civil Engineering Agrani) ebam anyāne joga dei-thile. Sāṃskr̥tika ākarṣaṇīya sthānagudīka Odisha ebam Bharata ra prabhāvasālī mahilāṅka upare eka audio video upasthāpana, Odisha Nr̥tya, Karāṭe Demo, Sambalpurī Nr̥tya, Kalā Pradarśanī ebam chātra pradarśani pradarśita hoithila. Shrīmati Swarnalata Panda dhan yavād arpaṇa karthile ebam Jayantī Muṇḍa Swarnalata Pandaṅka sahita māḷi, Safai Karmachārī, Sambalpur HOB Sadasya, Surakṣā Karmī, Pila ebam Kalākārankū Sammānit karithile. Professor Priyaranjan Mahapatraṅka sahita Paramārśadātā Sadasya bhāba re Shri Deepak Vishwāl Kāryakrama ra samanvaya ebam āyojanare samasth prakārē sahāya karithile. Utsāhī aṅśagrahaṇ eha-ku eka mahān saphalatā de'i-thila.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVishnu Sharma1
Mar 13, 2026 14:46:24
Jaipur, Rajasthan:गैस का विकल्प गौ काष्ठ - रवि नैय्यर गौ काष्ठ के उपयोग से गायों की भी होगी रक्षा समाज सेवक रवि नैय्यर ने कहा गौ काष्ठ गैस का बहुत बड़ा विकल्प है। हिंदू धर्म में गाय को मां कहा गया है। गौ काष्ठ से खाना बनाने से गैस से कम खर्च होता है और गौशाला आत्मनिर्भर बनती है। गाय माता कत्लखाने जाने से भी बचती है। आज गाय के प्रोडक्टों को यूज़ करने की आवश्यकता है। पूरी दुनिया में गैस का संकट है लेकिन भारत में यह नहीं आएगा क्योंकि भारत में आज भी गांव की यह संस्कृति है। चूल्हे के ऊपर रोटी बनती है। हर घर में गाय हैं। रवि नैय्यर ने कहा मैंने साझा रसोई का आह्वान किया है। रवि नैय्यर की पत्नी ने कहा चूल्हे पर रोटी बनाकर बहुत अच्छा लग रहा है। बच्चों को भी शुद्ध खाना मिल रहा है।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 13, 2026 14:46:08
Karauli, Rajasthan:गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर आमजन की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए गैस की कीमतें कम करने और आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने नेतृत्व किया। इस दौरान पीसीसी सचिव भूपेन्द्र भारद्वाज, कांग्रेस नेता हुकुम बाई मीणा, हिंडौन विधायक अनीता जाटव, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का बजट बिगड़ गया है, जबकि सरकार राहत देने के बजाय कीमतें बढ़ा रही है। साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और युद्ध जैसी परिस्थितियों के चलते कमर्शियल सिलेंडर की बिक्री पर रोक लगाने के फैसले का भी विरोध किया गया। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सरकार तत्काल गैस सिलेंडर के दाम कम करे, पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित करे और आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 13, 2026 14:45:49
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 14:43:01
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लेखपाल पर वारिसान प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने के बदले किसान से रिश्वत मांगने का आरोप लगा। आरोप है कि किसान जब अपने परिचित अधिवक्ता के साथ लेखपाल के पास पहुंचा तो लेखपाल भड़क गया और अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सैजना की गोटिया का है। पीड़ित किसान भूपाल ने एसडीएम को दिए शपथ पत्र में आरोप लगाया है कि हल्का लेखपाल उमाशंकर राणा ने वारिसान प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए उससे 1500 रुपये की मांग की थी। बताया जा रहा है कि जब किसान अपने परिचित अधिवक्ता मोर सिंह के साथ दोबारा लेखपाल के पास पहुंचा तो लेखपाल ने गाली-गलौज करते हुए अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा होने पर अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कराया। अधिवक्ता के साथ मारपीट की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में वकील एकत्र हो गए और एसडीएम कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसडीएम आलोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित किसान का बयान ले लिया गया है और जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 14:41:47
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में रोवर एवं रेंजर्स विभाग द्वारा आयोजित शिविर प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों को उपयोगी प्रशिक्षण दिया गया।शिविर में जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुष्पकांत शर्मा ने स्वयंसेवकों को गांठ लगाने की विधि, आगजनी की स्थिति में सुरक्षा उपाय, समाज सेवा, सुरक्षा मानकीकरण, शिविर कैंप की स्थापना तथा प्रार्थना गीत आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण से छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास होता है। साथ ही आपदा या आपात स्थिति में लोगों की मदद करने की क्षमता भी बढ़ती है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेंजर्स इकाई की लीडर डॉ. ममता रंजन और रोवर इकाई के लीडर डॉ. एस.पी. सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 13, 2026 14:36:11
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बनेगा अत्याधुनिक एमआरओ हब, आकासा एयर के साथ हुआ रणनीतिक समझौता नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अकासा एयर के बीच रणनीतिक साझेदारी पर मुहर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (एमआरओ) के लिए बनेगा अत्याधुनिक केंद्र स्थानीय युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे यूपी को देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम नोएडा, 13 मार्च। उत्तर प्रदेश तेजी से देश के प्रमुख निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में उभर रहा है। इसी क्रम में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और देश की तेजी से उभरती एयरलाइन आकासा एयर के बीच एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी हुई है। इसके तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में अकासा एयर की पहली मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा स्थापित की जाएगी। यह अत्याधुनिक एमआरओ केंद्र विमान रखरखाव, मरम्मत और तकनीकी सेवाओं का व्यापक नेटवर्क तैयार करेगा। इससे भारत के एविएशन सेक्टर को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-प्रोत्साहन नीतियों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के चलते उत्तर प्रदेश में वैश्विक कंपनियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में विकसित हो रही यह एमआरओ सुविधा प्रदेश को एविएशन, लॉजिस्टिक्स और हाईटेक इंडस्ट्री के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी。 परिचालन लागत और समय में आएगी कमी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आकासा एयर के बीच यह साझेदारी न केवल देश में विमान रखरखाव की क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को एविएशन मेंटेनेंस और तकनीकी सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगी। इस एमआरओ सुविधा के विकसित होने से विमान कंपनियों को देश के भीतर ही उच्च गुणवत्ता वाली मेंटेनेंस सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे परिचालन लागत और समय में कमी आएगी。 रोजगार और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा इस अत्याधुनिक एमआरओ सुविधा के स्थापित होने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय युवाओं को एविएशन टेक्नोलॉजी और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस से जुड़े कौशल प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही यह परियोजना क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति देगी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी。 यूपी को एविएशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम यह पहल भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के उस विजन के अनुरूप है, जिसके तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के प्रमुख एमआरओ हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे भारत की विमानन सेवाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा की क्षमता मजबूत होगी。 विश्वस्तरीय एविएशन हब बनने की ओर अग्रसर नोएडा एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि अकासा एयर का अपना पहला एमआरओ केंद्र नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थापित करने का निर्णय इस एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय एविएशन हब बनाने के विजन की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी भारत की एमआरओ क्षमताओं को मजबूत करेगी और क्षेत्र में रोजगार तथा कौशल विकास के नए अवसर पैदा करेगी। अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने कहा कि भारत के तेजी से बढ़ते एविएशन बाजार को देखते हुए मजबूत घरेलू एमआरओ क्षमताओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ यह साझेदारी अकासा एयर के दीर्घकालिक विकास की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे भारत के विमानन क्षेत्र को अधिक आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी。
57
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 13, 2026 14:35:57
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर देर रात हाथियों का झुंड, कोसी बैराज के पास लगा लंबा जाम; वन विभाग ने संभाला मोर्चा शहर रामनगर एंकर.-रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी बैराज के पास पड़ने वाले नगर वन क्षेत्र में देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर अचानक हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया,हाथियों के सड़क पर आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह से ठप हो गया。 बताया जा रहा है कि देर रात करीब 10 हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया था। इस झुंड में छोटे हाथी के बच्चे भी शामिल थे, जिसके चलते हाथियों की गतिविधि को देखते हुए लोगों में डर का माहौल बन गया,कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां रोककर दूर से ही स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते रहे。 मौके पर पहुंचे वन विभाग के डिप्टी रेंजर इंदर लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सबसे पहले सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर रामनगर के नए बाईपास पुल के पास वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, ताकि हाथियों को बिना किसी बाधा के सुरक्षित जंगल की ओर जाने दिया जा सके,डिप्टी रेंजर इंदर लाल के अनुसार लगभग 10 हाथियों का झुंड सड़क पर मौजूद था, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे,ऐसे में टीम ने बेहद सावधानी के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर निगरानी करते हुए हाथियों के जंगल की ओर बढ़ने का इंतजार किया और बाद में हल्की आवाज व लाइट की मदद से उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा गया。 करीब कुछ समय बाद जब हाथियों का झुंड पूरी तरह से जंगल की ओर चला गया तो वन विभाग ने यातायात को फिर से शुरू करवाया। इसके बाद सड़क पर फंसे वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो सकी。 वन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र से गुजरते समय सावधानी बरतें और वन्यजीव दिखने पर वाहन रोककर सुरक्षित दूरी बनाए रखें。 बाइट इंदर लाल,डिप्टी रेंजर वन विभाग
61
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 13, 2026 14:35:34
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ-कशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. मामला रामपुर के भोट थाना क्षेत्र का है. सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग गौ-कशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे थे. पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया. आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी. गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए. घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है. इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा.
87
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 13, 2026 14:35:17
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) दिल्ली के तरुण हत्याकांड के खिलाफ बगरू में जन आक्रोश, सर्व हिन्दू समाज के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन, कस्बे में मशाल यात्रा निकाल जताया विरोध, ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को फांसी की सजा की मांग。 एंकर...दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के दिन हुई तरुण खटीक की हत्या के विरोध में राजधानी जयपुर के बगरू में सर्व हिन्दू समाज द्वारा मशाल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें फांसी की सजा देने की मांग उठाई। मशाल यात्रा खटिक समाज के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख बाजारों से होते हुए पाल वाले बालाजी मंदिर पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मशाल लेकर आक्रोश जताया और तरुण के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद सर्व हिन्दू समाज की ओर से ज्ञापन सौंपकर तरुण के हत्यारों खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए फांसी की सजा की मांग की।मशाल जुलूस के बाद लोगों ने दिवंगत तरुण खटीक को पुष्पांजलि अर्पित कर ओर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
49
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 13, 2026 14:35:03
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सोशल मीडिया से खड़ा हो रहा गैंग का नेटवर्क राजधानी एक बार फिर चर्चा में कुख्यात बदमाश आकाश उर्फ भूरा हड्डी इल्लीगल गैंग में युवक ही नहीं युवतियां भी शामिल जेल से जमानत पर छूटने के बाद फिर सक्रिय होने की चर्चा इल्लीगल गैंग नाम से युवाओं के बीच पहचान बनाने की कोशिश गैंग के वीडियो सोशल मीडिया पर किए जाते हैं अपलोड इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर स्टाइल वीडियो से बनाया जाता है दबदबा आकाश उर्फ भूरा हड्डी के इंस्टाग्राम पर 2600 से ज्यादा फॉलोअर्स गैंग के सदस्य खुद को बताते हैं शूटर, बादशाह, वासु बच्चा गैंग में कम उम्र के युवकों को जोड़ा जाता था आकाश भूरा हड्डी ने बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा की हत्या की थी 18 मार्च 2024 को भोपाल सेंट्रल जेल के मुख्य द्वार पर हुई थी हत्या कुख्यात अपराधियों का संरक्षण मिलने के आरोपों में घिरा आकाश उर्फ भूरा हड्डी आकाश भूरा हड्डी की इंस्टाग्राम ID में कुख्यात बदमाश शामिल गैंग 2018 से सक्रिय बताया जा रहा गैंग में 50 से ज्यादा युवकों के जुड़े होने की चर्चा पुलिस अब एक बार फिर पूरे नेटवर्क पर नजर बनाए हुए
17
comment0
Report
Advertisement
Back to top