Back
मुंबई की जावेरी बाजार में महंगाई से मजदूरों की आय घट गई; चांदी-गहने बनना मुश्किल
ATANKUR TYAGI
Jan 24, 2026 09:24:50
Mumbai, Maharashtra
मुंबई का जावेरी बाजार अपने सोने और चांदी के काम के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। एक अंदाज़ के मुताबिक यहाँ करीब 5 लाख मजदूर दूसरे राज्यों से आकर काम करते हैं, उनमें से भी पश्चिम बंगाल से आकर काम करने वाले मजदूर सबसे ज़्यादा हैं। ये ही वह मजदूर होते हैं जो सोने और चांदी के Nayab design के गहने अपने हाथों से बनाते हैं, जिसे मशीन से बनाना मुमकिन नहीं है। लेकिन अब सोने और चांदी की कीमतों में हो रिकॉर्ड वृद्धि इनके भविष्य के लिए खतरा बन गई है। अनिल जैन की इसी जावेरी बाजार में बरसों पुरानी दुकान है। अनिल जैन अपने ज्वेलरी इन्हीं बाहर से आये मजदूरों से बनवाते हैं, ये उन्हें गोल्ड या सिल्वर मुहैया करवाते हैं जिन पर ये मजदूर काम करते हैं। अब अनिल जैन बताते हैं ki पिछले 4-5 महीनों में बढ़ती कीमतों के चलते काम बहुत कम हो गया है जिसकी वजह से ये भी मजदूरों को काम नहीं दे पा रहे हैं। जब हम उस जगह पहुंचे जहाँ ये बाहर से आये हुए मजदूर रहते भी हैं, काम भी करते हैं। एक कमरे को partition की मदद से दो कमरों में तब्दील किया गया है। एक कमरे में 5 लोग और दूसरे कमरे में 5 लोग रहते हैं। इस पूरे कमरे का महीने का किराया 25,000 रुपए है, जबकि लाइट बिल के 4,000-5,000 रुपए चले जाते हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले पुलक फूलमाली 15 साल पहले मुंबई आए थे तब से यही रहकर ये काम सीख रहे हैं। इनका कहना है कि पहले घर पर 7,000-8,000 रुपए भेजते थे जो अब बिलकुल बंद हो चुका है। पुलक गोल्ड का काम करते हैं, इनके मुताबिक अब तो सिर्फ गुज़ारे भत्ते का ही पैसा बच पा रहा है। घर पर माँ और पिता हैं जिनकी देखभाल इनके बड़े भाई कर रहे हैं। पीजूष कांतिकार भी पश्चिम बंगाल के मदनीपुर के रहने वाले हैं, ये करीब 23 साल पहले मुंबई में आए थेl अब यहाँ चांदी का काम करते हैं। मदनीपुर में इनके माँ, पिता, एक पत्नी और दो बच्चियाँ हैं। ये भी पहले घर पर 7,000-8,000 रुपए महीने के भेज दिया करते थे जिससे बच्चो की पढ़ाई और माँ पिता के स्वास्थ्य के देखभाल हो जाती थी लेकिन अब ये महीने में सिर्फ 1,000-2,000 ही भेज पा रहे हैं क्योंकि चांदी 3 लाख के पार हो चुकी है और अब कोई व्यापारी चांदी का ज्यादा काम नहीं कर रहा है। इनकी कमाई काम के हिसाब से ही होती है इसलिए काम कम है तो पैसा भी नहीं बच पा रहा है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 24, 2026 12:39:080
Report
RKRavi Kant
FollowJan 24, 2026 12:38:370
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowJan 24, 2026 12:38:200
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 24, 2026 12:37:440
Report
0
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 24, 2026 12:35:200
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 24, 2026 12:35:070
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 24, 2026 12:34:550
Report
RKRavi Kant
FollowJan 24, 2026 12:34:40Noida, Uttar Pradesh:Atal Tunnel area near Manali in Himachal Pradesh, where vehicles are stranded due to heavy snowfall.
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowJan 24, 2026 12:34:120
Report
1
Report
AMAbhishek Mathur
FollowJan 24, 2026 12:33:520
Report