icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ANAnil Nagar16 Oct 2025, 07:21 am

उमंग सिंघार के आरोप: स्मार्ट मीटर जासूसी, पाकिस्तान कंपनी पर सवाल

Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की प्रेस कॉन्फ्रेंस.. प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर उमंग का बड़ा आरोप और खुलासा अनूपपुर के दौरे में गया तब कई लोगों ने बताया कि गर्मी के समय 500 का बिल अब 5 हजार के बिल आ रहा ये स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि जासूसी का मीटर है देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा हो है भारत के अंदर स्थापित किए जा रहे हैं 24 लाख मीटर MP में लगे हैं यह कंपनी कौनसी है देश की है या विदेश की यह सवाल है क्या पाकिस्तानी लोग हैं कंपनी का मुख्यालय साउदी में हैं दोनों कंपनियां मध्यप्रदेश में मीटर लगा रही है ठेका भी निरस्त किया पश्चिम क्षेत्र में कागज पूरे नहीं थे 897 करोड़ का ठेका था मध्य क्षेत्र में 1100 करोड़ का ठेका दिया, कुल 2 हजार करोड़ का ठेका दिया जब कंपनी के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं तो ठेका क्यों दिया कंपनी के कई अधिकारी पाकिस्तान के मूल नागरिक हैं भारत में दस्तावेजी प्रक्रिया में लापरवाही कर रहा था तब पाकिस्तान से कंपनी ने एग्रीमेंट किया मेन पावर पाकिस्तान का है मोदी बात करते हैं पाकिस्तान से बिजनेश नहीं करेंगे और पीछे के रस्ते से पाकिस्तान की मदद की जा रही है स्टार्टअप से रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी रहता है बिना रजिस्ट्रेशन के काम कर रही है ये पाकिस्तानी कंपनी पाकिस्तान के लोगों को कंपनी को मैनेज करने का किया जा रहा है एक बटन से पूरी बिजली गुल हो सकती है देश का यहां का बटन अब पाकिस्तान के हाथों में मोदी ने दिया है स्मार्ट मीटर में खाता, आधार समेत कई निजी डेटा मांगे जा रहे हैं पाकिस्तान के आदमियों पर हमारा डेटा है गजब की सरकार है कुछ NGO भी हैं जिन्होंने सुझाव दिया कि इस कंपनी को ठेका नहीं देना चाहिए मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी यही स्थिति है फिर भी सरकार अनदेखा कर रही है कई राज्यों ने कंपनी को काम देने से मना कर दिया नकली मीटर की शुरुआत हो गई है यह साइबर अटैक का भी नया दरवाजा खोला गया है..जो 25 करोड़ लोगों से फिलहाल जुड़ा हुआ है Rss पाकिस्तान को दुश्मन बताती है..ओर ऐसा काम क्यों आम आदमी बिजली बिल से वैसे ही परेशान है तत्काल रोक लगना चाहिए..कंपनी को बाहर किया जाना चाहिए। छिंदवाड़ा मामले पर कहा हमारे विधायक सोहन वाल्मीकि ने कई पत्र लिखे..विधायक ने धरना दिया सरकार नहीं जागी कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय है मामले को लेकर कल पार्टी ने दिल्ली में बुलाया..वहां भी प्रेस से बात होगी सरकार नहीं जागी तमिलनाडु के बाद नींद खुल रही है पोस्टमार्टम तक नहीं कराया अब लाशों को निकाला जा रहा है यह सरकार की असंवेदनशीलता है बच्चों का कब्रिस्तान बनाया जा रहा है डॉक्टर के अलावा सरकार ने कंपनी पर कार्रवाई नहीं की रीवा में सबसे ज्यादा कफ सीरप बिकता है उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का क्या प्रेम है ये बताएं मोहन भागवत के पाकिस्तान पर दिए बयान कहा.. भागवत राष्ट्रभक्ति के बयान देते हैं लेकिन उनकी कथनी और करनी में फर्क है पाकिस्तान पर जब कार्रवाई करने की तब समय था तो कार्रवाई नहीं की जब मौका था तो किया नहीं और अब बयान दे रहे हैं युद्ध विराम क्यों किया सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा था है और रहेगा tारीख बताएं मोहन भागवत पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है..कब POK भारत के अधिकृत नक्शे में होगा तारीख बताएं
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नरकटियागंज राजकीय स्कूल विवाद: 11 शिक्षकों समेत 4 कर्मियों का तबादला, हंगामे के बाद कार्रवाई

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज राजकीय माध्यमिक विद्यालय हिंदी में हुए विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के सभी ग्यारह शिक्षकों सहित चार शिक्षा सेवकों का स्कूल से तबादला कर दिया है। शिवगंज के वार्ड नंबर आठ के इस स्कूल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया था जब छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काटा। छात्राओं ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक बैड टच करते थे, वे छात्रों को अपने पास बुलाकर बैड टच करते थे, प्राइवेट पार्ट पर भी हाथ ले जाते थे। इससे पहले भी एक बार विवाद हुआ था, लेकिन आरोपी शिक्षक का हरकत नहीं बदला। फिर वह बैड टच करने लगा जिससे आज स्कूल में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों में एमडीएम भोजन को लेकर भी बवाल रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह ने मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी शिक्षकों का स्कूल से तबादला कर दिया गया। इस घटना ने शिक्षक की मर्यादा को तार तार कर दिया है लेकिन शिक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई से माहौल शांत हुआ।
0
0
Report

चंदौली में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, हिरासत पर आक्रोश

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली... - चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन - राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस नेताओं में आक्रोश - मुगलसराय में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप - कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी - चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल - दिल्ली में 300 से अधिक विपक्षी सांसदों के मार्च का कांग्रेस ने किया दावा - चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका - राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए, बाद में रिहा - कांग्रेस की चेतावनी—मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और तेज.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

लुधियाना: मेयर निवास के बाहर भाजपा ने 1208 आउटसोर्स कर्मचारियों रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग

Ludhiana, Punjab:लुधियाना की मेयर हाउस के बाहर ठेका और वित्त कमेटी की चल रही मीटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी की काउंसलिंग धरना लगाकर मांग की 1208 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की भर्ती को बिना-जाँच के रेगुलर न किया जाए प्रदर्शन करने वालों ने की मांग सीनियर डिप्टी मेयर और एफ एंड सीसी के कमेटी मेंबर ने कहा कि जल्द होगा इसका हल जो भी मांगे हैं उनको किया जाएगा पूरा भाजपा पार्षदों ने मेयर के निवास के बाहर किया धरना प्रदर्शन, कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग* लुधियाना भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने आज लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के निवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने मांग की कि नगर निगम में आउटसोर्स आधार पर रखे गए 1208 सफाई कर्मचारियों को बिना पूरी जांच-पड़ताल के रेगुलर न किया जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि नगर निगम द्वारा 1208 सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किया गया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये कर्मचारी वास्तव में कहां और किन-किन वार्डों में सफाई का काम कर रहे हैं, इसकी स्पष्ट और पूरी जानकारी नगर निगम के पास भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मांग की कि सभी 1208 कर्मचारियों का पूरा विवरण, वार्डवार तैनाती, ड्यूटी स्थल और उपस्थिति का रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए। सुनील मौदगिल ने कहा कि यह और भी गंभीर विषय है कि सत्ताधारी दल के पार्षदों तक को यह जानकारी नहीं है कि उनके वार्डों में कितने आउटसोर्स सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। यदि नगर निगम में 1208 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, तो शहर की सफाई व्यवस्था में इसका स्पष्ट प्रभाव दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वास्तविक संख्या, तैनाती और उनके कामकाज की जांच किए बिना उन्हें रेगुलर करना पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और अपारदर्शिता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। जब तक नगर निगम 1208 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं करता और उनकी भर्ती एवं तैनाती की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक भाजपा इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान बाहर आए सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने कहा कि कमेटी में बात की गई है जो भी समस्या है उसका हल किया जाएगा और सफाई कर्मचारियों की लिस्ट जल्द सबको मोहल्ला कर दी जाएगी इस मौके एफ एंडसीसी के मेंबर गौरव पट्टी ने कहा कि किसी भी पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है उनकी मांगे जय है जिनको जल्द पूरा किया जाएगा और सफाई कर्मचारियों की लिस्ट भी इनको प्रोवाइड करवाई जाएगी इसके लिए उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर को भी बोला है english translation omitted for brevity
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top