Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001
पचमढ़ी में राहुल गांधी के जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण से कांग्रेस मजबूत होने का दावा
ANAnil Nagar1
Nov 08, 2025 09:34:25
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
पचमढ़ी राहुल गांधी के पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण में शामिल होने को लेकर पूर्व नेता प्रतिपক্ষ गोविंद सिंह बोले सभी जिलों में नए अध्यक्ष बनाए गए है पार्टी के रीति नीति उन्ना जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी बताएंगे कैसे डिसिप्लिन में रहना है सभी नेताओं से राहुल गांधी मुलाकात करेंगे मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का काम होगा जिला अध्यक्षों के परिवारों से भी मिलेंगे और उनकी परेशानियां भी सुनी जाएगी। कार्यकर्ताओं के परिवारों में क्या दिक्कत रहती है वह भी सुनी जाएगी गुडबाजी सभी दलों में रहती है, कांग्रेस में मनभेद नहीं है पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह अरुण यादव ने कहा नए जिला अध्यक्ष चुन लिए गए हैं प्रशिक्षण में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हों रही नई दिशा देना का काम हो रहा है मिशन 2028 की तैयारी है पूर्व केंद्रीय मंत्री,अरुण यादव उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा संगठन की मजबूत कड़ी है जिला अध्यक्ष जनता का विश्वास जीतकर हमें सरकार में आना है कांग्रेस का जिला अध्यक्ष रेस का वो घोड़ा है जो सभी का पछाड़ा भाजपा के सभी नेताओं को पछाड़ देंगे राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के परिवारों का भी मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे उनकी भी बात सुनेगे कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए जनता का कैसे विश्वास जीत जाए इस पर बात होगी पार्टी के अंदर समन्वय बनाने की आवश्यकता होती है वह हम करते रहते हैं
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMrinal Sinha
Nov 08, 2025 11:12:03
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले में आज स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती हुई एक तस्वीर नें सभी को चौंका कर रख दिया है. यहाँ सदर अस्पताल में इलाजरत घायल मरीज से न सिर्फ सदर अस्पताल में कार्य करने वाली नर्स ने व्हील चेयर छीन लिया, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार भी की गयी. इसके बाद मजबूरन मरीज के परिजन घायल को ठेले पर बैठाकर अस्पताल से निकले. बताया गया की शहरी क्षेत्र के बक्सीडीह रोड़ ( झींझरी मुहल्ला ) निवासी सुनील राम नामक व्यक्ति पिछले दिनों सड़क दुर्घटना के बाद घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब जब सुनील की बाय पास सर्जरी कराने के लिए मरीज को अपना आधार कार्ड अपडेट कराना था तो सुनील के परिजन ने सदर अस्पताल की नर्स से व्हिल चेयर की मांग की. जिसके बाद नर्स भड़क गयी मरीज के परिजनों को कहा जैसे ले जाना है ले जाओ. यहाँ कुछ नहीं मिलेगा. इसके बाद मजबूरन सुनील के परिजन उसे ठेले पर बैठाकर अस्पताल से निकले. इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं की नजर मरीज पर पड़ गयी जिसके बाद अभाविप के कार्यकर्ताओ नें इसका पुरजोर विरोध किया. अब इस घटना के बाद लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश का माहौल है.
0
comment0
Report
Nov 08, 2025 11:11:26
0
comment0
Report
NPNishit Pancholi
Nov 08, 2025 11:11:05
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Nov 08, 2025 11:10:29
Jaipur, Rajasthan:बून्दी तीन दिवसीय बूंदी उत्सव के पहले दिन पुलिस परेड ग्राउंड पहुंची शोभायात्रा के समापन के पश्चात जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए पारंपरिक खेलों का रोमांच इसके बाद, पुलिस परेड ग्राउंड पर सुबह से पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का रोमांच शुरू हुआ। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित रस्सा-कस्सी, मूंछ प्रतियोगिता, साफा बांधना और पणिहारी दौड़ जैसे खेलों में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साह से भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। इस दौरान जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर राम किशोर मीणा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा एवं पूर्व राजपरिवार के वंशवर्धन सिंह सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
0
comment0
Report

NPNishit Pancholi
Nov 08, 2025 11:10:13
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Nov 08, 2025 11:10:03
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:DATE - 08.11.2025 मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर मऊजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने मानकों के विरुद्ध लगाए गए मस्जिदों पर लाउडस्पीकरो को देर रात उतारने का काम किया है। बताया जा रहा है कि दो थाना क्षेत्र से पुलिस ने तकरीबन 15 लाउडस्पीकर को मस्जिदों से उतरवाया है। दरसअल उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक अभियान चलाया है जिसके तहत धार्मिक स्थलों पर मानकों के विरुद्ध लगाए गए लाउडस्पीकर को पुलिस द्वारा उतरवाया जा रहा है। इस अभियान के चलते जनपद की सिविल लाइन थाना पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रो में स्थित मस्जिदों से देर रात तकरीबन 15 लाउडस्पीकर को उतरवाने का काम किया है। बताया जा रहा है कि यह अभियान अभी कई दिन तक लगातार जनपद में जारी रहेगा। जिसकी जानकारी देते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सारे सार्वजनिक स्थान धार्मिक स्थलों जहां पर लाउडस्पीकरों की मानवों से ज्यादा ध्वनि है उन जगहों से लाउडस्पीकर को हटाया जा रहा है यह अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक सिविल लाइन और कोतवाली क्षेत्र में 15 से ज्यादा ऐसे लाउडस्पीकार को हटाया गया है और आने वाले समय में भी यह अभियान चलता रहेगा अभी तीन दिन तक चलेगा यह अभियान अभी नौ सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं और आठ कोतवाली नगर क्षेत्र से हटाए गए हैं।
0
comment0
Report
NPNishit Pancholi
Nov 08, 2025 11:09:43
Noida, Uttar Pradesh:
4
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 08, 2025 11:09:35
Tonk, Rajasthan:टोंक भाजपा कार्यालय टोंक में एसआईआर कार्यशाला आयोजित, मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने का लिया संकल्प टोंक विधानसभा क्षेत्र की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कार्यशाला भाजपा कार्यालय टोंक में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल मुख्य वक्ता रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। सभी कार्यकर्ताओं को बीएलओ-2 के साथ तालमेल बनाकर एसआईआर अभियान को सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बीएलओ से निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए क्योंकि बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठन की अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान का लक्ष्य मतदाता सूची को शुद्ध, स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाना है। यह अभियान न केवल संगठन विस्तार का अवसर है बल्कि लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी है। मुख्य वक्ता सतीश चंदेल ने कहा कि एसआईआर अभियान संगठन का महत्वपूर्ण अभियान है, यह केवल प्रशासनिक कार्य नहीं बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि इस अभियान की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि एसआईआर एक केन्द्रीत और समयबद्ध पुनरीक्षण प्रक्रिया है, जिसके तहत योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, अयोग्य नाम हटाए जाएंगे और त्रुटियां सुधारी जाएंगी। उन्होंने कहा कि शुद्ध व पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इस दिशा में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय योगदान देना चाहिए। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, सत्यनारायण चौधरी, लक्ष्मी जैन, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。
4
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Nov 08, 2025 11:09:19
Jaipur, Rajasthan:पीटीसी और बाइट जल्द भिजवाई जा रही है कृपया वीओ कर लीजिये Anchor अंता में उप चुनाव का रण फाइनल राउंड में पहुंच गया है। रविवार शाम प्रचार का दौर थमने से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज चुनावी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कल भाजपा अंता में रोड़ शो करेगी धुंआधार प्रचार। हर तरफ नेताओं की भरमार। अंता में दिग्गजों का जमावड़ा है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। रविवार चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा मोरपाल सुमन को जीताने के लिए न प्रचार में कहीं कोई कमी छोड़ रही न ही जनसंपर्क में। कद्दावर नेता गली गली घर घर दस्तक देकर मोरपाल सुमन के लिए वोट मांग रहे हैं। कल भाजपा अंता में शक्ति प्रदर्शन करेगी करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो होगा। सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे फिर एक साथ चुनावी रथ पर सवार होंगे। चुनावी मुकाबले को आखिरी दौर में अपने पक्ष में करने का रास्ता भाजपा ने नहीं छोड़ा। अंता में चुनावी घमासान का आखिरी दौर है। कांग्रेस के लिए करो या मरो के हालात हैं। भाजपा को सूबे की सरकार का बड़ा सहारा है। साथ ही दो साल में हुए विकास के कामों ने भाजपा के पक्ष में लहर बनाने में मदद की है। साथ ही जनता की मांगों को सीएम भजनलाल शर्मा ने जल्द पूरा करने का वादा दोहराया है। मांगरोल में मंडी की मांग हो या खरीफ के मुआवजे का मामला। सीएम ने चुनाव के तत्काल बाद किसानों को सौगात देने का भरोसा दिया है। मुख्य सड़कों की मरम्मत से लेकर शिक्षा चिकित्सा के हालात बेहतर बनाने का सरकार ठोस आश्वासन दे चुकी हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक एक कर सीएम के सामने मांगरोल से लेकर शीशवाली तक की समस्याएं रखीं है। जिनके समाधान का सीएम भजनलाल शर्मा जनता के बीच चुनाव के तत्काल बाद पूरा करने का वादा कर चुके हैं। अब निगाहें कल अंता के रोड शो पर है। भाजपा का अंता कस्बा गढ़ माना जाता है। बीजेपी यहां से बड़ी बढ़त की उम्मीद कर रही है। कल सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम राजे के रोड शो में रिकॉर्ड भीड़ जुटने की उम्मीद है। बाइट। जोगाराम पटेल। संसदीय कार्य मंत्री बहरहाल मतदान की घड़ी नजदीक आ रही है। नेताओं के दिलों की धड़कने तेज हो रहीं हैं। ये उपचुनाव कहने को साधारण चुनाव भले ही है पर इसके नतीजे कई दिग्गजों के सियासी भविष्य को प्रभावित करेंगे। भाजपा जीती तो वसुंधरा राजे का इस क्षेत्र में दबदबा कायम रहेगा। साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दरबार में कद और मजबूत होगा। वहीं कांग्रेस के लिए सूबे में चुनौतियां और बढ़ जाएंगी। इसलिए दोनों ही पार्टियां जीतने के मकसद से मैदान में मोर्चा मारने को बेताब हैं
3
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Nov 08, 2025 11:09:06
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर में किया गया राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित तो वही कई आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम बहिष्कार किया। शहर रामनगर उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर सरकार द्वारा रजत जयंती महोत्सव के तहत प्रदेश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में 8 नवंबर को राज्य आंदोलनकारियों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। कालाढूंगी तहसील में 30 और रामनगर तहसील में 64 आंदोलनकारी चिन्हित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट और रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। रामनगर में स्वर्गीय सुमित्रा वृष्टि के बेटे संजय बिष्ट, स्वर्गीय सुरेश गुप्ता की पत्नी ब्रजेश गुप्ता, स्वर्गीय ओमप्रकाश सारस्वत के पुत्र अखिलेश प्रताप सारस्वत ने सम्मान पाया; कालाढूंगी से स्वर्गीय गंगा पाठक के पुत्र सोनू पाठक, नवीन चंद्र भट्ट, चंद्रशेखर डुंगरियाल, तारा नेगी ने भी सम्मान प्राप्त किया। पूर्व में राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार के इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। उन्होंने कहा कि वह सम्मान के भूखे नहीं हैं और सरकार उनकी लंबी चली मांगों को पूरा करे। दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए शहादत देने वाले आंदोलनकारियों को नमन किया और कहा कि सरकार उनके मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम में रामनगर SDM प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मारकाना, कालाढूंगी SDM विपिन चंद्र पंत, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
1
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Nov 08, 2025 11:08:50
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान किया गया, वहीं कई आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया। शहर रामनगर उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर सरकार द्वारा रजत जयंती महोत्सव के तहत प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 8 नवंबर को पूरे प्रदेश में राज्य आंदोलनकारियों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए گئے, जिसमें रामनगर तहसील के सभागार में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालाढूंगी तहसील में 30 और रामनगर तहसील में 64 आंदोलनकारियों को चिन्हित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट और रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट现场 पहुंचे आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। रामनगर में राज्य आंदोलनकारी रहे स्वर्गीय सुमित्रा वृष्टि के बेटे संजय बिष्ट, स्वर्गीय सुरेश गुप्ता की पत्नी बृजेश गुप्ता, स्वर्गीय ओमप्रकाश सारस्वत के पुत्र अखिलेश प्रताप सारस्वत ने यह सम्मान प्राप्त किया। कालाढूंगी तहसील से स्वर्गीय गंगा पाठक के पुत्र सोनू पाठक, नवीन चंद्र भट्ट, चंद्रशेखर डुंगरियाल, तारा नेगी ने भी सम्मान पाया। पूर्व में राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार के इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया था एवं कहा था कि वे सम्मान के भूखे नहीं हैं; सरकार को उनकी लंबी समय से चली आ रही मांगें पूरी करनी चाहिए। दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने राज्य स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं, शहादत देने वाले आंदोलनकारियों को नमन किया और कहा कि सरकार ने पूर्व में भी उनकी मांगें पूरा की हैं और अब उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में रामनगर के SDM प्रमोदकुमार, तहसीलदार मनीषा मारकाना, कालाढूंगी SDM विपिन चंद्र पंत, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे। बाइट: सुरेश भट्ट, दर्जा राज्य मंत्री
1
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Nov 08, 2025 11:08:25
Dehradun, Uttarakhand:राज्य के रजत जयंती वर्ष में राज्य के अधिकारियों को सम्मानित करने का काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों ओर उनके आश्रितों के लिए ढेरों घोषणाएं भी की है जिससे आंदोलनकारी खुश नजर आ रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि राज्य के निर्माण ने आंदोलनकारियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है .. जिनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी घोषणाओं में जहां राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने की बात कही है तो वहीं राज्य निर्माण के अवस्थापन के कार्यों को भी शहीद आंदोलनकारियों के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। बाइट - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री राज्य स्थापना के 25 साल को लेकर राज्य आंदोलनकारी ने कहा कि इन 25 सालों में काफी कम हुआ है राज्य ने प्रगति भी की है लेकिन राज्य आंदोलन कार्यों को लेकर अभी काफी काम किया जाना बाकी है। राज्य में बहुत सारे आंदोलनकारी ऐसे हैं जिनका अभी चिन्हीकरण नहीं हो पाया है उसे और भी सरकार को काम करने की जरूरत है。 बाइट सुभाष बड़थ्वाल अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी परिषद बाइट विनोद चमोली वरिष्ठ विधायक भाजपा प्रदीप कुकरेती वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी
4
comment0
Report
Advertisement
Back to top